गांधीसागर अभयारण्य बन रहा चीतों का नया ठिकाना, लाए जाएंगे चार और चीते
Sandeep Kumar | Jul 03, 2025, 16:31 IST
abhayarnay-gandhisagar
मध्य प्रदेश के गांधीसागर अभयारण्य में छोड़े गए दो चीते अब पूरी तरह से अनुकूल हो चुके हैं। सरकार दक्षिण अफ्रीका से चार और चीते लाने की तैयारी कर रही है। इससे चीतों की संख्या बढ़ेगी।
मध्य प्रदेश के गांधीसागर अभयारण्य में छोड़े गए दो चीते प्रभास और पावक अब यहां की आबोहवा में पूरी तरह से अनुकूल हो चुके हैं। इन चीतों को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से लाया गया था, जहां उनका पुनर्वास किया गया था। गांधीसागर में इनके अच्छे स्वास्थ्य और अनुकूलन को देखकर अधिकारियों ने दक्षिण अफ्रीका से चार और चीते लाने की योजना बनाई है।
दोनों चीते पिछले ढाई महीनों में 30 से अधिक शिकार कर चुके हैं। इन शिकारों में नीलगाय और अन्य प्रजातियां शामिल हैं। अभयारण्य के अधिकारियों के अनुसार, चीते औसतन हर तीसरे दिन शिकार करते हैं। यह उनके अच्छे स्वास्थ्य और यहां के वातावरण में अनुकूल के संकेत है। गर्मी और लू के मौसम में भी दोनों चीते सामान्य रूप से शिकार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... टाइगर काॅरिडोर में भी सुरक्षित नहीं बाघ, शिकारियों ने कबूली कई वारदातें
गांधीसागर अभयारण्य में चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार चार और चीते लाने की तैयारी कर रही है। इन चीतों को यहां छोड़ा जाएगा, जबकि बाकी चीतों को गुजरात भेजा जाएगा। तीसरी खेप में कितने चीते आएंगे, इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। अधिकारी कहते हैं कि ये चीते अगस्त या सितंबर तक यहां छोड़े जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... MP के टाइगर रिजर्व में घूमना अब हुआ और भी महंगा, सरकार ने बढ़ा दी एंट्री फीस
MP में अब तक दो चरणों में 20 चीतों को लाया गया है। पहले चरण में 8 चीते और दूसरे चरण में 12 चीते कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए हैं। गांधीसागर अभयारण्य को भी चीतों का नया निवास बनाने के लिए चुना गया है।
ये खबर भी पढ़िए... विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, इस सीजन में 32 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
ये खबर भी पढ़िए... पन्ना टाइगर रिजर्व की 'रानी' ने ली अंतिम सांस, 21 शावकों को जन्म देकर आबाद किया था जंगल
अधिकारियों के अनुसार, गांधीसागर अभयारण्य में चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि की जाएगी। 16.4 वर्ग किमी के बड़े बाड़े में छोड़े गए इन चीतों को जल्द ही और साथी मिलेंगे। प्रदेश के अधिकारी और केंद्रीय वनाधिकारियों का दल हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटकर आया है, जहां उन्होंने और चीतों के लाने पर विचार किया।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
चीतों के लिए अनुकूल
ये खबर भी पढ़िए... टाइगर काॅरिडोर में भी सुरक्षित नहीं बाघ, शिकारियों ने कबूली कई वारदातें
दक्षिण अफ्रीका से नई खेप की तैयारी
ये खबर भी पढ़िए... MP के टाइगर रिजर्व में घूमना अब हुआ और भी महंगा, सरकार ने बढ़ा दी एंट्री फीस
20 चीतों की पुनर्वास प्रक्रिया
ये खबर भी पढ़िए... विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, इस सीजन में 32 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
ये खबर भी पढ़िए... पन्ना टाइगर रिजर्व की 'रानी' ने ली अंतिम सांस, 21 शावकों को जन्म देकर आबाद किया था जंगल
भविष्य में और चीते लाए जाएंगे
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari