मंत्री गौतम टेटवाल की जुबान से फूटी सीएम की तारीफों की झड़ी, सिंधिया के सामने भी हो चुके नतमस्तक

Sourabh Bhatnagar | Jul 03, 2026, 14:23 IST
Share
CM के लिए मंत्री टेटवाल का बयान वायरल
CM के लिए मंत्री टेटवाल का बयान वायरल

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल के दो अलग-अलग मंचों पर दिए बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक बयान में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जमकर तारीफ की, जबकि दूसरे में ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुणगान किया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्य प्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल के दो बयान सुर्खियों में हैं।
  • एक कार्यक्रम में उन्होंने सीएम मोहन यादव की जमकर तारीफ की।
  • इससे पहले दूसरे कार्यक्रम में उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुणगान किया था।
  • हैरानी की बात यह रही कि सिंधिया वाले कार्यक्रम में उन्होंने सीएम का नाम तक नहीं लिया।
  • दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

चमड़े के जूते वाला बयान

पहला मामला राजगढ़ जिले के सारंगपुर का है। यहां भैंसवामाता मंदिर परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम हुआ था। मंच पर मंत्री गौतम टेटवाल ने सीएम मोहन यादव को कई विशेषणों से नवाजा। उन्होंने सीएम को जनप्रिय, लोकप्रिय, इतिहासकार, ज्योतिषाचार्य और साहित्यकार तक बताया।

टेटवाल ने सीएम को पहलवानों का पहलवान और बाबा महाकाल का लाल भी कहा। उन्होंने जल संवर्धन योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम को प्रदेश का भागीरथ बताया। इसी दौरान उन्होंने वह लाइन कही जो अब सबसे ज्यादा चर्चा में है।

टेटवाल ने कहा कि अपने चमड़े के जूते बनाकर भी पहनाएं, तब भी सीएम का कर्ज नहीं उतर पाएगा। इस दौरान मंच पर बैठे सीएम मोहन यादव मुस्कुराते हुए नजर आए। कुछ देर बाद उन्होंने मंत्री को इशारे से कार्यक्रम आगे बढ़ाने को कहा।

बता दें कि यह कार्यक्रम दो दिन पहले हुआ था। अब मंत्री के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

816b96fa-bbf
816b96fa-bbf


मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी किया था इशारा

इसी बीच कार्यक्रम लंबा होता देख मंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हें आगे बढ़ने का इशारा भी किया, लेकिन वे मुख्यमंत्री की तारीफ करते ही रहे।

b380e881-86c
b380e881-86c


126d92c2-496
126d92c2-496


सिंधिया के सामने अलग अंदाज



दूसरा मामला गुना जिले के बमोरी का है। यह इलाका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां एक सरकारी कार्यक्रम में आईटीआई भवन का शिलान्यास हुआ था। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल ने मंच से कहा था कि उनके ऊपर सिंधिया परिवार की कृपा है।

976784b6-b03
976784b6-b03


इसके बाद वहां मौजूद लोग जोर-जोर से सिंधिया के नारे लगाने लगे। राज्यमंत्री गौतम टेटवालने सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया और उनकी दादी के भी नारे लगवाए। इस पूरे भाषण में उन्होंने एक बार भी सीएम मोहन यादव का नाम नहीं लिया गया।

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर भी वे सिंधिया के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि जब तक खून की आखिरी बूंद है, वे सिंधिया के लिए समर्पित रहेंगे। हालांकि ये मामला पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

8e07b3e6-b2b
8e07b3e6-b2b


सिंधिया ने भी दिया बयान

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी अपने भाषण में कई बातें कहीं। उन्होंने बताया कि गौतम टेटवाल उज्जैन के प्रभारी मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन सिंधिया राजघराने की राजधानी रही है और महाकाल मंदिर की स्थापना भी उनके परिवार ने कराई थी।

सिंधिया तीन दिन के गुना दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई सरकारी योजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में गुना के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नदारद दिखे, जो चर्चा का एक और विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

दोनों वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं। कुछ लोग इसे मंत्री की भावनात्मक कृतज्ञता बता रहे हैं। वहीं कई लोग इसे राजनीतिक चापलूसी की पराकाष्ठा करार दे रहे हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि एक मंच पर सीएम की तारीफ हुई और दूसरे मंच पर उनका नाम तक गायब रहा। यह अंतर लोगों को हैरान कर रहा है और मंत्री की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।

FAQ

  1. गौतम टेटवाल कौन हैं?
    गौतम टेटवाल मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...

मंत्री गौतम टेटवाल पर सरकारी शिक्षक को जान से मारने का आरोप, ये है पूरा मामला

News Strike: गौतम टेटवाल की जाति पर बवाल, पहले भी उठे कई सवाल, किस नियम में होती है कार्रवाई?

क्या बीजेपी विधायक गौतम टेटवाल ने फर्जी दस्तावेजों से जीता चुनाव?

सीएम मोहन यादव ने पेप्सिको फ्लेवर प्लांट का किया उद्घाटन, हजारों को मिलेगा रोजगार

Tags:
  • मोहन यादव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • राजगढ़
  • राज्यमंत्री गौतम टेटवाल
  • जल गंगा संवर्धन अभियान
  • गुना
  • मध्यप्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज