युवाओं को रोजगार देने में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर, गेट की इंडिया स्किल्स रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 14, 2025, 18:41 IST
MP tops in youth employment
इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 के अनुसार युवाओं को रोजगार देने के मामले में मध्य प्रदेश देशभर में दूसरे स्थान पर है। जबकि पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश का नाम है। कर्नाटक इस मामले में तीसरे नंबर पर है।
युवाओं को रोजगार देने के मामले में मध्य प्रदेश को देशभर में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। पहला स्थान उत्तर प्रदेश ने प्राप्त किया है। कर्नाटक इस मामले में तीसरे नंबर पर है। विभिन्न राज्यों की यह स्थिति इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 में सामने आई है। इस केटेगरी में 18 से 21 साल के युवाओं को शामिल किया है। इसी केटेगरी में अगर हम 22 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं के रोजगार को देखें तो यहां भी उत्तर प्रदेश ने दूसरे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। केरल को इसमें दूसरा और पंजाब को तीसरा स्थान मिला है। 26 से 29 साल के युवाओं को रोजगार देने में गुजरात देश में सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र और फिर उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है।
राजस्थान महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सबसे पहले है। यहां महिलाओं के लिए 89.38 प्रतिशत रोजगार संसाधन हैं। 71.43 प्रतिशत के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर आया है और 51.85 प्रतिशत के साथ दिल्ली को तीसरा स्थान मिला है। केरल को चौथा नंबर मिला है। यहां रोजगार संसाधन 51.25 फीसदी है।
अगर क्रिटिकल थिंकिंग की बात करें तो इस केटेगरी में मध्य प्रदेश (42 फीसदी) को तीसरा स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश (45 फीसदी) ने इसमें भी सभी राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। 43 फीसदी के साथ राजस्थान इस केटेगरी में दूसरे दूसरे स्थान पर है।
वैश्विक रोजगार योग्यता परीक्षण (गेट) की इंडिया स्किल्स रिपोर्ट में राज्यों की कौशल विकास की क्षमता की जानकारी सामने आई है। भारत सहित दुनियाभर के देशों के छात्रों और अन्य पेशेवरों के रोजगार कौशल का मूल्यांकन करने हेतु ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट (गेट) को डिजाइन किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=ctBkxXQq_x0
ये भी पढ़ें:
Unemployment | मध्यप्रदेश में क्यों नहीं हो रहीं नियमित भर्तियां?
CG में सरकार का बे'रोजगार' मॉडल, सीएम के जिले में 56 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार और नौकरी मिली.?
देशभर में गणितीय कौशल के मामले में मध्य प्रदेश के युवा दूसरे स्थान पर हैं। यहाँ 74.26 प्रतिशत युवाओं का गणित में अच्छा प्रदर्शन है। इसमें 80.12 फीसदी के साथ सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश के युवा हैं। आंध्र प्रदेश (71.98 प्रतिशत) को इसमें तीसरा स्थान मिला है।
रोजगार उपलब्ध कराने की बात करें तो इसमें महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। राज्य की रोजगार देने की क्षमता 84 प्रतिशत है। 78 प्रतिशत के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर आया है और कर्नाटक (75 फीसदी) तीसरे नंबर पर है। आंध्र प्रदेश (72 फीसदी) चौथे, केरल (71 फीसदी) पाँचवे और उत्तर प्रदेश (70 फीसदी) छठवें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:
Chhattisgarh : IIM की क्लास में मंत्री बनेंगे स्टूडेंट, स्किल डेवलपमेंट और टाइम मैनेजमेंट के दिए जाएंगे टिप्स
कौशल विकास : युवाओं के सपनों को पंख दे रही मध्यप्रदेश सरकार
अगर सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने वाले शहरों की बात करें तो इसमें बेंगलूरु, मुंबई, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, त्रिशूर, गुंटूर और लखनऊ शामिल हैं।
महिलाओं को रोजगार के मामले में राजस्थान ऊपर
क्रिटिकल थिंकिंग में एमपी तीसरे स्थान पर
गेट ने जारी की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/watch?v=ctBkxXQq_x0
ये भी पढ़ें:
Unemployment | मध्यप्रदेश में क्यों नहीं हो रहीं नियमित भर्तियां?
CG में सरकार का बे'रोजगार' मॉडल, सीएम के जिले में 56 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार और नौकरी मिली.?
गणितीय कौशल में भी एमपी का दूसरा स्थान
महाराष्ट्र रोजगार उपलब्ध कराने में पहले स्थान पर
ये भी पढ़ें:
Chhattisgarh : IIM की क्लास में मंत्री बनेंगे स्टूडेंट, स्किल डेवलपमेंट और टाइम मैनेजमेंट के दिए जाएंगे टिप्स
कौशल विकास : युवाओं के सपनों को पंख दे रही मध्यप्रदेश सरकार
सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले शहर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava