ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला ने पिछली बहू को भी किया था प्रताड़ित, CBI ने लगाए बेहद गंभीर आरोप
Neel Tiwari | Sept 28, 2026, 12:15 IST
ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला सिंह की जमानत का CBI ने विरोध किया है। Photograph: (The Sootr)
ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला सिंह की जमानत के खिलाफ जवाब पेश किया गया है। CBI ने 62 गवाहों के बयान और जांच रिपोर्ट सहित 1154 पन्नों का जवाब दाखिल किया है। गिरिबाला पर मानसिक प्रताड़ना, बेटे समर्थ का पक्ष लेने और जांच प्रभावित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- CBI ने जमानत के विरोध में 1154 पन्नों का जवाब दिया है।
- गिरिबाला पर ट्विशा को मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप हैं।
- ट्विशा के पिता ने गिरिबाला को समर्थ के ड्रग्स लेने की जानकारी दी थी।
- गिरिबाला सिंह ने समर्थ की पिछली पत्नी को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था, CBI का दावा।
- कॉल ट्रांसक्रिप्ट सहित बैंक रिकॉर्ड भी रिपोर्ट में शामिल हैं।
गिरिबाला की भूमिका को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। CBI ने बातचीत, कॉल रिकॉर्ड, बैंक रिकॉर्ड और मेडिकल दस्तावेजों का हवाला दिया है। जांच में ट्विशा और उसके परिवार की बातचीत भी शामिल की गई है। गिरिबाला और समर्थ से जुड़ी बातचीत को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि गिरिबाला सिंह ने समर्थ की पिछली पत्नी को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था।
गिरिबाला पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
CBI के अनुसार, समर्थ द्वारा गाली देने पर गिरिबाला के समर्थन की बात सामने आई है। ट्विशा जब समर्थ की शिकायत करती थी, तब भी बेटे का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया है। CBI ने इन घटनाओं को लगातार मानसिक दबाव का हिस्सा बताया है।
एजेंसी के अनुसार, ट्विशा अपने ही घर में अकेलापन महसूस कर रही थी। उसके परिवार से हुई बातचीत को भी जांच में शामिल किया गया है।
कातिल कहने का आरोप भी CBI की रिपोर्ट में
CBI की रिपोर्ट में 6 मई की घटना का भी जिक्र है। इसी दिन ट्विशा ने अबॉर्शन कराया था। इसके बाद गिरिबाला से उसका विवाद होने की बात सामने आई है।
ट्विशा ने अपनी भाभी राशि अबरोल को इसकी जानकारी दी थी। उसने गिरिबाला पर तीन बार कातिल कहने का आरोप लगाया था। इस बातचीत को CBI ने अपनी जांच में शामिल किया है।
इसके बाद ट्विशा ने परिवार से अपनी परेशानी साझा की थी। 9 मई की बातचीत में उसने मानसिक दबाव की बात कही थी। उसने कहा था कि उसका दम घुट रहा है।
गिरिबाला ने कहा था- मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगी
इसके बाद ट्विशा अपने घर चली गई थी। ट्विशा के पिता और मां गिरिबाला से बात कर उसे मनाने की कोशिश कर रहे थे।
गिरिबाला ने आरोप लगाया था कि ट्विशा उनसे बात किए बिना घर से चली गई। इसी बातचीत में गिरिबाला ने कहा था कि "मैं इसे न कभी भूलूंगी, न माफ करूंगी।"
गिरिबाला को थी समर्थ के ड्रग्स लेने की जानकारी
उन्होंने बताया था कि समर्थ ड्रग्स लेता है। उन्होंने उसके कई तरह के ड्रग्स लेने की बात भी कही थी। इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग की ट्रांसक्रिप्ट CBI ने कोर्ट में जमा की है।
यानी यह जानकारी केवल आरोप के रूप में नहीं रखी गई है। CBI ने बातचीत के रिकॉर्ड को भी जांच दस्तावेजों में शामिल किया है।
ट्विशा को भी समर्थ के ड्रग्स लेने से बच्चे पर असर का डर था। उसे बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता थी।
bf293de9-081
अबॉर्शन के बाद भी ट्विशा पर सवाल उठाने का आरोप
ट्विशा ने इस बातचीत से परेशान होकर अपनी मां और भाभी से बात की थी। उसने समर्थ के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी। गिरिबाला पर बेटे के व्यवहार का समर्थन करने का आरोप भी लगाया गया है।
CBI ने इन घटनाओं को मौत से पहले के मानसिक दबाव से जोड़ा है। रिपोर्ट में ट्विशा की लगातार बढ़ती परेशानी का भी जिक्र है। इसी वजह से अबॉर्शन के बाद का घटनाक्रम जांच में अहम माना गया है।
पैसों और शेयर को लेकर भी गिरिबाला पर दबाव का आरोप
ट्विशा के करीब 20 लाख रुपये के शेयर भी जांच में बताए गए हैं। इन शेयरों को संयुक्त खाते में डालने का दबाव होने की बात सामने आई है।
CBI ने पैसों से जुड़े इन विवादों को भी जांच में शामिल किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ट्विशा पुराने रिश्तों को लेकर दिए गए तानों से परेशान थी।
समर्थ के व्यवहार को लेकर उसकी शिकायतों का भी जिक्र किया गया है।
86640269-316
गिरिबाला पर बेटे को उकसाने का भी आरोप
ट्विशा के पुराने रिश्तों को लेकर समर्थ को ताने देने के लिए उकसाने की बात कही गई है। रिपोर्ट में समर्थ द्वारा इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों का भी जिक्र है।
CBI का आरोप है कि गिरिबाला ने इस व्यवहार को रोकने के बजाय उसका समर्थन किया। ट्विशा जब इसकी शिकायत करती थी, तब उसकी बात नजरअंदाज किए जाने का दावा है।
CBI ने इस पूरे घटनाक्रम को मानसिक प्रताड़ना के संदर्भ में देखा है।
पिछली बहू को लेकर भी CBI ने किया खुलासा
CBI ने इस जानकारी को भी अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है। एजेंसी ने इसे परिवार में पहले के व्यवहार के संदर्भ में रखा है।
हालांकि, इस मामले का सीधा संबंध ट्विशा की मौत से अलग जांच के हिस्से के रूप में देखा गया है।
मौत से पहले ट्विशा लगातार मदद मांग रही थी
9 मई को उसने फिर मानसिक दबाव की बात कही थी। 11 मई को उसने ड्रग्स को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र किया था।
उसने बताया था कि उसे भी ड्रग्स लेने वाला समझा जा रहा है। उससे डार्क वेब से ड्रग्स मंगाने को लेकर सवाल किए जाने की बात सामने आई है।
CBI ने इन बातचीत को मौत से पहले ट्विशा की मानसिक स्थिति समझने में अहम माना है।
मौत वाले दिन भी ट्विशा ने परिवार से मदद मांगी
उसने पिता से तुरंत भोपाल आने को कहा था। रात 10 बजकर 5 मिनट पर मां से भी उसकी बात हुई थी।
इसके बाद फोन अचानक कट गया था। मां ने समर्थ और गिरिबाला को कई कॉल किए थे। CBI ने इसके बाद की CCTV गतिविधियों को भी जांच में शामिल किया है।
दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत आत्महत्या बताई गई
शरीर पर फांसी के निशान के अलावा कोई चोट नहीं मिली। जो अन्य चोटें थीं, वह शव उतारते समय आने की बात कही गई है।
मारपीट या संघर्ष के निशान भी नहीं मिले। CBI ने इस मेडिकल रिपोर्ट को अपनी जांच का हिस्सा बनाया है।
CBI ने आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों पर जोर दिया
ट्विशा के अकेलेपन और सहयोग नहीं मिलने का भी उल्लेख है। CBI के अनुसार, इन परिस्थितियों ने उसकी मानसिक स्थिति पर असर डाला।
एजेंसी ने मौत से पहले के मैसेज और बातचीत को भी जांच में शामिल किया है। इस तरह CBI ने केवल मौत के कारण नहीं, बल्कि उससे पहले के घटनाक्रम पर भी जोर दिया है।
गिरिबाला कर सकती हैं गवाहों को प्रभावित - CBI
क्राइम सीन को लेकर भी CBI ने सवाल उठाए हैं। एजेंसी के अनुसार, गिरिबाला और समर्थ ने वॉयस सैंपल देने में सहयोग नहीं किया था।
बाद में कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के वॉयस सैंपल लिए गए। क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन में सहयोग नहीं करने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।
CBI ने डिजिटल सबूतों को भी जांच में शामिल किया
आगे की जांच जारी रहने की बात भी कही गई है। ट्विशा के आईफोन का डेटा जांच के लिए भेजा गया है।
घर का CCTV DVR भी CFSL नई दिल्ली भेजा गया है। कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट को भी जांच में शामिल किया गया है।
गिरिबाला और ट्विशा की बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट भी रिपोर्ट में शामिल है। ट्विशा के पिता और गिरिबाला के बीच हुई बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट भी अहम बताई गई है।
CBI ने इन्हीं रिकॉर्ड के आधार पर गिरिबाला की जमानत का विरोध किया है।
HC की सुनवाई में CBI की आपत्ति पर नजर
सीरियल नंबर काफी आगे होने के कारण मामले की सुनवाई चल रही है। हालांकि, CBI ने जमानत के विरोध में 1154 पन्नों का जवाब पेश किया है।
इस जवाब में गिरिबाला पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। बेटे के व्यवहार का समर्थन करने का आरोप भी लगाया गया है।
ट्विशा को कातिल कहने का आरोप भी जांच में दर्ज है। समर्थ के ड्रग्स लेने की जानकारी गिरिबाला को दिए जाने की बात भी सामने आई है।
इस बातचीत की कॉल ट्रांसक्रिप्ट CBI ने कोर्ट में पेश की है। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया गया है।
वहीं, CBI ने मौत से पहले की मानसिक और पारिवारिक परिस्थितियों पर जोर दिया है। अब हाईकोर्ट इस पूरे रिकॉर्ड पर सुनवाई करेगा।
ये भी पढ़ें...
ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह-समर्थ की हिरासत बढ़ी, अब CBI जांच पर नजर
ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज, नहीं मिली राहत
ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह और समर्थ की हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ी
पंचायत चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में पिघल रही बर्फ? जयपुर की बैठक में दिखी कांग्रेस की नई केमिस्ट्री
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में दो साल में एसटी एसटी के महज 6 हजार युवाओं को मिला काम, रोजगार मंत्री के क्षेत्र में सिर्फ 55 लोगों की ट्रेनिंग
By Arun Tiwari
क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर
By Sanjay Gupta
बनने से पहले ही पानी में डूबा 34 करोड़ का सांदीपनि स्कूल, दतिया में इंजीनियरिंग पर सवाल!
By Ramanand Tiwari
सरिस्का छोड़ थानागाजी की सड़क पर पहुंचा टाइगर, सरिस्का जोन इलाके में देखा गया टाइगर, लोगों में दहशत
By Jyoti Mahender Bhardwaj
टीआई दिनेश वर्मा को 6 साल बाद आरोपपत्र, DIG के आरोपत्र देने पर सवाल, हाईकोर्ट से स्टे
By Sanjay Gupta
पुष्कर मेले में इस बार लगान जैसा क्रिकेट, 60 किमी घोड़ों की रेस,धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
By Jyoti Mahender Bhardwaj