GIS में कंपनियों ने दिल खोलकर MP में किया निवेश, अब तक 3 लाख 77 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव

Raj Singh | Feb 24, 2025, 15:09 IST
Share
NIWASH
NIWASH

मध्य प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) में कई कंपनियों ने राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश का प्रस्ताव दिया है। अब तक 3 लाख 77 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस समिट में प्रधानमंत्री ने निवेशकों को संबोधित भी किया और राज्य में निवेश के अवसरों को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। बता दें कि अब तक समिट में 3 लाख 77 हजार 700 करोड़ रुपए तक के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य के विकास और आर्थिक वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। इन प्रस्तावों में अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं, जो मध्य प्रदेश को देश और दुनिया के प्रमुख निवेश स्थलों में शुमार कर सकते हैं।

किसने कितना किया निवेश?

NTPC-NGEL & MPPGCL ने मध्य प्रदेश में 2 GW नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिए 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला लिया है। यह प्रोजेक्ट भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगा।
NTPC Nuclear ने मध्य प्रदेश में 2 ग्रीनफील्ड पावर प्लांट साइट्स स्थापित करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का निवेश तय किया है। इस कदम से न केवल बिजली उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
Reliance Industries Limited ने बायोफ्यूल आधारित परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 60,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
AVAADA ने सोलर, विंड, हाइब्रिड, पंप हाइड्रो स्टोरेज और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के अलावा, सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है।
इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से भारत में ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक नई क्रांति की उम्मीद जताई जा रही है, जो पर्यावरण की सुरक्षा और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगा।

विकास की ओर एमपी

बता दें कि यह समिट राज्य में निवेश और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा मंच बनकर उभरा है और आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश को एक नई दिशा और गति देने का वादा करता है। भारत के ऊर्जा क्षेत्र में कई प्रमुख कंपनियों ने विशाल निवेश की घोषणा की है, जिससे देश में नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

इन कंपनियों ने भी एमपी में किया निवेश

COMPANY- SUMMIT
COMPANY- SUMMIT

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पीएम मोदी
  • भोपाल समाचार
  • मध्य प्रदेश
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जीआईएस
  • GIS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती