Education : BA के बाद अब सीधे MSC और M-COM कर सकेंगे छात्र, आ गया सुनहरा मौका

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 25, 2025, 09:30 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एक नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को दो साल के पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के अलावा एक साल का पीजी कोर्स या पीजी डिप्लोमा करने का भी विकल्प मिलेगा।

MP News : मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत नया अध्यादेश जारी किया है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रों को दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ एक वर्षीय पीजी कोर्स और पीजी डिप्लोमा करने का विकल्प मिलेगा अब बीए पास छात्र भी एमएससी और एमकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। साथ ही छात्रों को विषय चयन की स्वतंत्रता और क्रेडिट आधारित लचीलापन मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : CUET PG 2025 में गलत सवालों से बवाल, 1 लाख से ज्यादा बच्चों ने दर्ज कराई आपत्ति

किसी भी विषय में कर सकते हैं PG या PG डिप्लोमा

नए मूल्यांकन ढांचे के अनुसार, 40% अंक आंतरिक मूल्यांकन से और 60% मुख्य परीक्षा से तय किए जाएंगे। अगर किसी छात्र ने स्नातक (यूजी) में किसी विषय को मेजर या माइनर के रूप में लिया है, तो वह उसी विषय में पीजी कर सकेगा। इसके अलावा,प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्र किसी भी विषय में पीजी या पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Education Calendar 2025: इस साल मार्च से अगस्त तक होंगी ये बड़ी परीक्षाएं

अब एक सेमेस्टर में होंगे 22 क्रेडिट

-प्रत्येक सेमेस्टर अब 22 क्रेडिट का होगा। इस आधार पर, एक वर्षीय पीजी या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स न्यूनतम 44 क्रेडिट का होगा, जबकि दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम 88 क्रेडिट का रहेगा।

-पहले पीजी को तीन वर्षों में पूरा करना होता था। लेकिन अब जो छात्र चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम पूरा करेंगे, वे सीधे एक वर्षीय पीजी में दाखिला ले सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : CGMSC 411 करोड़ के खरीदी घोटाले में गिरफ्तार अफसरों के ये हैं गुनाह

छात्रों को वैल्यू-एडेड कोर्स करने का अवसर

नई व्यवस्था में छात्रों को एथिक्स, योग, डिजिटल साक्षरता और उद्यमिता जैसे वैल्यू-एडेड कोर्स करने का अवसर मिलेगा। ये कोर्स उनके व्यक्तित्व विकास और प्रोफेशनल स्किल्स को निखारने में मदद करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : 30 वर्षीय B.COM, PGDCA वधू के लिए साहू वर चाहिए

मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव

-अब मूल्यांकन में आंतरिक परीक्षा को 40% और मुख्य परीक्षा को 60% वेटेज मिलेगा। दोनों में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

-यदि कोई छात्र प्रोजेक्ट, सेमिनार या डीसर्टेशन में फेल होता है, तो उसे दो सेमेस्टर के भीतर पुन: प्रयास का अवसर मिलेगा।

-अभी तक 15% वेटेज सीसीई (निरंतर मूल्यांकन) और 85% वेटेज मुख्य परीक्षा को मिलता था, जिसे अब संशोधित किया गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति
  • education
  • शिक्षा
  • डिप्लोमा
  • उच्च शिक्षा
  • pg
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज