विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बसों ने दो माह में 5 की जान ली, पुलिस, आरटीओ चुप

Sanjay Gupta | Nov 30, 2025, 13:41 IST
Share
golu-shukla-buses-accident-deaths-indore
golu-shukla-buses-accident-deaths-indore

इंदौर-उज्जैन रोड पर विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बसों ने दो माह में 5 लोगों की जान ली है। आरोप है कि पुलिस और आरटीओ की सुस्ती ने बसों के ड्राइवरों के हौसले को बढ़ा दिया है। परिवार ने कार्रवाई की अपील की है, लेकिन अधिकारी मौन हैं।

INDORE. इंदौर-उज्जैन के बीच चल रही बस से हुए एक्सीडेंट में अब महिला की भी मौत हो गई है। यह बस विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बाणेश्वरी ट्रैवल्स (शुक्ला ब्रदर्स) की है। शुक्रवार को इंदौर-सांवेर रोड पर धरमपुरी के पास हुए एक्सीडेंट में दो बाइक पर सवार चार घायल हुए थे। इनमें शामिल महिला की मौत हो गई है।

इंदौर पुलिस और आरटीओ की सुस्ती का असर यह है कि बाणेशवरी ट्रैवल्स के ड्राइवर मद-मस्त हैं। नियम-कायदों को ठेंगा दिखाकर बेखौफ बसें दौड़ा रहे हैं।

इनकी हुई मौत

घटना में कलाबाई पति आजम उम्र 48 साल, आजम पिता अकरम उम्र 50 साल, दोनों निवासी नरवल थाना बाणगंगा इंदौर के थे। सारांश यादव उम्र 13 व शिवांग यादव उम्र 20 साल दोनों हेमंत यादव के बेटे हैं। ये इंदौर के हाईवे ड्रीम सिटी के निवासी हैं। उपचार के दौरान कलाबाई की मौत हो गई।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में संघ के सरकार्यवाह होसबोले ने जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व की रक्षा पर दिया विशेष जोर

परिवार बोला विधायक ड्राइवरों को समझाएं

उधर कलाबाई के परिजनों ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विधायक गोलू शुक्ला से अपील की कि वे ड्राइवरों को समझाएं। वे चाहते हैं कि ड्राइवर बस चलाते वक्त सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से न दौड़ाएं।

आरटीओ से भी निवेदन किया गया कि बसों की स्पीड तय करें और कार्रवाई करें। पहले जब पूरा परिवार खत्म हुआ था, विधायक ने कहा था कि वे इस हादसे से दुखी हैं। वे ड्राइवरों को समझा रहे हैं कि बसें सावधानी से चलाएं।

विधायक गोलू शुक्ला जुड़ी खबर पर एक नजर...

  • 28 नवंबर को इंदौर-सांवेर रोड पर धरमपुरी के पास बाणेशवरी ट्रैवल्स की बस से हुई दुर्घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें महिला कलाबाई की उपचार के दौरान मौत हो गई।
  • कलाबाई के परिजनों ने विधायक गोलू शुक्ला से अपील की है कि वे ड्राइवरों को सावधानी से बस चलाने के लिए समझाएं और तेज रफ्तार से बचने की सलाह दें।
  • दो महीने में बाणेशवरी ट्रैवल्स की बसों से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक परिवार की पूरी तरह से मृत्यु हो गई थी।
  • पुलिस ने इन हादसों के खिलाफ सामान्य धाराओं में ही केस दर्ज किया है, और आरटीओ ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे ड्राइवरों का हौसला बढ़ा है।
  • 28 नवंबर को दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस को घेरकर ड्राइवर और कंडक्टर को पीटा और बस की रफ्तार को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
ये खबर भी पढ़िए...बढ़ते अपराधों पर एमपी सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल–इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी

इस तरह 5 को लील गई गोलू की बसें

इन बसों पर आगे 'शुक्ला ब्रदर्स' और पीछे गोलू लिखा होता है। इन बसों से दो माह में 5 की मौत हो गई।

  • 17 सितंबर को शुक्ला ब्रदर्स की बस ने रिंगनोदिया के पास बाइक को टक्कर मारी थी। इसमें पूरा परिवार चार लोगों की मौत हो गई थी। इसमें महेंद्र सोलंकी, पत्नी जयश्री व बेटे जिगर व तेजस का निधन हुआ था।
  • 12 अक्टूबर को राजकुमार ब्रिज पर इन्हीं की बस ने एक्टिवा सवार को टक्कर मारी थी। इसमें खजराना निवासी अर्शी व उनकी बेटी घायल हुई थीं।
  • 28 नवंबर को सांवेर रोड पर दो बाइक पर सवार चार को टक्कर मारी थी। इसमें महिला कलाबाई की मौत हो गई।
  • इसके पहले बाणेशवरी लिखी कारों ने भी कहर बरपाया था और एक की मौत हुई थी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर 4 को रौंदा, लोगों का फूटा गुस्सा

पुलिस की चुप्पी, सामान्य केस

28 नवंबर की घटना में सांवेर पुलिस ने सामान्य धाराओं बीएनएस 281 व 125(ए) के तहत केस दर्ज किया, जो हिट एंड रन का है। इसके पहले जब चार की मौत हुई थी, तब भी सामान्य धाराएं थीं। इस समय भी मांग उठी थी कि गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए, क्योंकि इसमें पूरा परिवार ही खत्म कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने मांग को अनदेखा कर दिया।

ग्रामीण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया और इंदौर आरटीओ प्रदीप शर्मा ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से बस के ड्राइवरों के हौसले बढ़ गए हैं।

ड्राइवर को पीटने पर आ गए अब लोग

इंदौर-उज्जैन के बीच धरमपुरी के पास 28 नवंबर को हुए एक्सीडेंट को देखकर भीड़ ने बस को घेर लिया था। इसमें से सवारी बाहर आ गई और लोगों ने जमकर बस को तोड़ा था। भीड़ ने बस की रफ्तार को देखकर जमकर गुस्सा निकाला था।

ड्राइवर और कंडक्टर को जमकर पीटा गया था। लोगों ने कहा कि इन बसों के कारण आए दिन मौतें हो रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके चलते इनके हौंसले बढ़ गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | मध्यप्रदेश जस्टिस विजय कुमार शुक्ला को HC ने इंदौर बेंच की लीगल सर्विसेज कमेटी का चेयरमैन किया नियुक्त

आरटीओ दलाली का अड्डा बन गया

हाल ही में इंदौर आरटीओ में पत्रकारों के साथ बदतमीजी हुई। आरटीओ के कर्मचारियों, दलालों और गुंडों ने पत्रकारों की पिटाई की। इससे साफ है कि आरटीओ दलाली का अड्डा बन चुका है। भ्रष्टाचार के चलते मनचाहे लाइसेंस जारी हो रहे हैं। खटारा बसें भी धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं। आरटीओ केवल खानापूरी की कार्रवाई दिखाकर इतिश्री कर रहा है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • बाणेश्वरी ट्रैवल्स
  • इंदौर आरटीओ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज