लाड़ली बहना को अगले महीने मिल सकते हैं ढाई हजार रुपए, जानिए कैसे?

Ravi Kant Dixit | Jun 15, 2024, 13:12 IST
Share
2024-06-15 at 12.54.45.jpeg
2024-06-15 at 12.54.45.jpeg

लाड़ली बहना योजना के 12 महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में 'द सूत्र' लेकर आया है एक अनोखी प्रतियोगिता। इसमें बहनों को 'द सूत्र' की ओर से मिल सकते हैं 1250 रुपए...

खबर का शीर्षक पढ़कर आप चौंक सकते हैं, पर सच है। लाड़ली बहना योजना के तहत जुलाई में उन्हें ढाई हजार रुपए मिल सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार तो लाड़ली बहनों को 1250 रुपए देगी ही, 'द सूत्र' भी बहनों को 1250 रुपए देने जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या माजरा है। तो खबर पढ़ते जाइए और पूरा मामला आसानी से समझ लीजिए। क्या है कि मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जून 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। जून के महीने में ही महिलाओं के खाते में पहली किस्त के रुपए आए थे। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुआई वाली सरकार हर माह बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर कर रही है। जून 2024 की किस्त खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। इस तरह योजना को अब 12 महीने पूरे हो गए हैं।



12 महीने पूरे होने पर द सूत्र की प्रतियोगिता


लाड़ली बहना योजना के 12 महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में 'द सूत्र' लेकर आया है एक अनोखी प्रतियोगिता। इसमें बहनों को 'द सूत्र' की ओर से मिल सकते हैं 1250 रुपए। 1250 रुपए की किस्त तो सरकार देगी ही। यानी इस तरह बहनों को जुलाई में ढाई हजार रुपए मिलने का सुनहरा अवसर है।



इस तरह मिलेंगे ढाई हजार रुपए


अब 'द सूत्र' के 1250 रुपए पाने के लिए आपको करना क्या होगा? यही सवाल है न। तो क्या है कि इस योजना में वही महिलाएं पात्र होंगी, जिनके खाते में लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए आते हैं। द सूत्र की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बहनों को वीडियो के माध्यम से यह बताना होगा कि लाड़ली बहना योजना से उनके जीवन में क्या बदलाव आया है, जिसका वीडियो सबसे ज्यादा पॉपुलर होगा, यानी सबसे ज्यादा व्यूज आएंगे, उन्हें द सूत्र की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।



आसान सवाल-जवाब में समझिए पूरी स्कीम...


सवाल: मैं द सूत्र की प्रतियोगिता में कैसे भाग ले सकती हूं?
जवाब: यदि आप लाड़ली बहना योजना में पात्र हैं तो द सूत्र की प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं।

सवाल: प्रतियोगिता कब से कब तक जारी रहेगी?
जवाब: प्रतियोगिता 15 जून से शुरू होगी और 29 जून तक जारी रहेगी।

सवाल: मुझे प्रतियोगिता के लिए क्या करना होगा?
जवाब: आपको एक वीडियो के माध्यम से बताना होगा कि लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि से आपके जीवन में क्या बदलाव आया है। यह वीडियो अधिकतम एक मिनट बीस सेकंड का होना चाहिए।

सवाल: वीडियो कहां पोस्ट करना होगा? जवाब: आपको वीडियो बनाकर अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्वीटर (X) पर पोस्ट करना होगा। इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि आपको #ladlisootr का इस्तेमाल करना होगा।

सवाल: हैशटैग क्या होगा?
जवाब: आप वीडियो पोस्ट करते समय #ladlisootr का आवश्यक रूप से इस्तेमाल करें। ऐसा नहीं करने पर आपका वीडियो मान्य नहीं होगा।

सवाल: वीडियो में व्यूज कितने आना चा​हिए?
जवाब: वीडियो में कम से कम 1250 व्यूज होने चाहिए।

सवाल: विजेता बहन का नाम कैसे तय होगा?
जवाब: वीडियो पर जिन बहनों के व्यूज सबसे ज्यादा होंगे, उन्हें विजेता करार दिया जाएगा। इसका निर्धारण द सूत्र की ज्यूरी करेगी। सभी नियम एवं शर्तों में बदलाव का अधिकार द सूत्र के पास सुरक्षित रहेगा।

सवाल: विजेता अधिकतम कितने हो सकते हैं?
जवाब: ज्यादा से ज्यादा व्यूज जिन पांच बहनों के वीडियो पर होंगे, उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।

सवाल: द सूत्र कब विजेताओं का ऐलान करेगा?
जवाब: 1 जुलाई को द सूत्र की ओर से प्रतियोगिता की विजेता बहनों के नाम का द सूत्र के सभी प्लेटफॉर्म पर ऐलान किया जाएगा और उनके खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

सवाल: क्या सभी बहनों को द सूत्र की ओर से 1250- 1250 रुपए दिए जाएंगे? जवाब: पहली विजेता को 1250 रुपए दिए जाएंगे। दूसरे नंबर पर आने वाली बहन को 1000 रुपए, तीसरे नंबर पर 750 रुपए, चौथे नंबर पर 500 रुपए और पांचवें नंबर की विजेता बहन को 250 रुपए दिए जाएंगे।

इस तरह से होगी पूरी प्रक्रिया


विजेता बहनों को राशि का ऐलान उनके वीडियो पर आए व्यूज के हिसाब से ही दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कुल महिलाओं में से सबसे ज्यादा वीडियो व्यूज वाली बहनों को विजेता घोषित किया जाएगा। फिर इनमें से भी जिनके वीडियोज पर सबसे ज्यादा व्यूज होंगे, उनके क्रम को निर्धारित कर ईनामी राशि दी जाएगी।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ravikant dixit
ravikant dixit


itemprop="video" class="structured_video_TeySkER-APc" itemscope itemtype="https://schema.org/VideoObject">

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • लाड़ली बहना
  • 'द सूत्र' भी बहनों को 1250 रुपए
  • 'द सूत्र' लेकर आया है एक अनोखी प्रतियोगिता।
  • 'द सूत्र' की ओर से मिल सकते हैं 1250 रुपए।
  • इस तरह मिलेंगे ढाई हजार रुपए
  • 12 महीने पूरे होने पर द सूत्र की प्रतियोगिता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज