17 साल पुराने आदेश में बदलाव, सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है उच्च वेतनमान

Aman Vaishnav | Jan 24, 2026, 09:52 IST
Share
padonnati changes
padonnati changes

वित्त विभाग ने 17 साल पुराने आदेश में बदलाव किया है। अब सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति अस्वीकार करने के बाद भी उच्च वेतनमान मिलने की संभावना है। यह बदलाव करीब 3 से 4 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचाएगा।

News In Short

  • कर्मचारियों को अब पदोन्नति अस्वीकार करने के बाद भी वेतनमान मिल सकता है।
  • उच्च वेतनमान का लाभ करीब 3 से 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।
  • वर्ग 3 और वर्ग 4 के कर्मचारी अधिक प्रभावित होंगे, विशेषकर ट्रांसफर के कारण।
  • कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, शिक्षक वेतन वृद्धि के लिए दूर-दराज के स्कूलों में नहीं जाते हैं।

News In Detail

कर्मचारियों को पदोन्नति पर बड़ी राहत

वित्त विभाग ने 17 साल पुराने आदेश में बदलाव किया है। 2008 में दिए गए आदेश के अनुसार, यदि सरकारी कर्मचारी पहले उच्चतर वेतनमान लेते हैं और फिर पदोन्नति से मना कर देते हैं, तो उन्हें बाद में उच्चतर वेतनमान का लाभ नहीं मिलेगा। अब इस आदेश में स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

वित्त विभाग ने अब नए निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, यदि सरकारी कर्मचारी बाद में पदोन्नति स्वीकार कर लेते हैं, तो उन्हें उच्च वेतनमान देने पर भी विचार किया जा सकता है। इसका फायदा करीब 3 से 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

ट्रांसफर के डर से नो प्रमोशन

कई बार वर्ग 3 और वर्ग 4 के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने के बजाय वे उच्चतर वेतनमान ले लेते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ट्रांसफर होता है, क्योंकि पदोन्नति मिलने पर उन्हें दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। इसके अलावा, अधिकार और कार्यक्षेत्र की वजह से भी वे पदोन्नति की बजाय वेतन बढ़वाना पसंद करते हैं।

कर्मचारियों के लिए नया वेतन नियम

अब तक 2008 के आदेश के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी अपनी पदोन्नति को मना करता था, तो उसे बाद में उच्च वेतनमान नहीं दिया जाता था। उसे उच्च वेतनमान के लाभ वापस करने की भी जरूरत नहीं होती थी।

अब नए स्पष्टीकरण के अनुसार, यदि कर्मचारी पदोन्नति को अस्वीकार कर देता है, तो उसे उच्च वेतनमान नहीं मिलेगा। हालांकि, बाद में वह पदोन्नति स्वीकार कर लेता है, तो पुराने नियमों के तहत उसकी पात्रता के हिसाब से उच्च वेतनमान दिया जाएगा।

उच्च वेतनमान लेने की कोशिश

एलडीसी से यूडीसी, वन रक्षक से वनपाल, और शिक्षकों के मामले के अलावा राजस्व विभाग में पटवारी से राजस्व निरीक्षक तक की पदोन्नति के मामले ज्यादा देखे जाते हैं।

ये स्थिति ज्यादातर वर्ग 3 के नियमित कर्मचारियों के साथ होती है। कर्मचारी संगठनों के मुताबिक कई बार शिक्षक उच्च वेतनमान लेने की कोशिश करते हैं, ताकि उन्हें दूर-दराज के स्कूलों में न जाना पड़े।

अशोक पांडे, अध्यक्ष-मप्र अधिकारी कर्मचारी संघ- यह फैसला कर्मचारियों के फायदें के लिए लिया गया है। इससे बहुत सारे कर्मचारियों को आर्थिक फायदा होगा।
ये खबरें भी पढ़िए... एमपी में पदोन्नति के बाद IPS अधिकारियों के तबादलों पर मंथन तेज राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा को हाईकोर्ट ने किया निरस्त सुप्रीम कोर्ट का आदेश: भ्रष्टाचार किया तो केंद्रीय कर्मचारी भी एसीबी के दायरे में देशभर में 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंक, आज ही निपटाएं काम
Tags:
  • सरकारी कर्मचारी
  • पटवारी
  • वित्त विभाग
  • पदोन्नति
  • कर्मचारी संगठन
  • राजस्व निरीक्षक
  • राजस्व विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच