IPS अफसरों का प्रमोशन कर भूली सरकार, SP के पद पर जमें हैं DIG

Marut raj | Published:
Share
the sootr
the sootr

सरकार ने 29 दिसंबर को 2009, 2010 बैच के 18 IPS अफसरों का SP से DIG के पद पर प्रमोशन किया था, इनमें से कई अफसर PHQ में पदस्थ थे तो वे वहीं एडजस्ट हो गए, ​लेकिन SP और बटालियन में पदस्थ कमांडेंट के DIG बनते ही उन्हें अन्यत्र पदस्थ किया जाना था।

भोपाल। राज्य सरकार आईपीएस ( IPS) अफसरों को पदोन्नत करके भूल गई है, ये हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि पदोन्नति के दो माह बाद भी अफसर जूनियर पदों पर ही पदस्थ हैं। मजेदार बात ये है कि जो आईपीएस जिलों में एसपी हैं, वे तो चाहते हैं कि सरकार आराम से उनकी पोस्टिंग करें वहीं जो अफसर एसपी बनने के लिए बेताब हैं वे चाहते हैं कि एसपी से डीआईजी बन चुके अफसरों को सिनियर पदों पर पदस्थ किया जाए, जिससे जूनियर अफसरों को जिले में एसपी बनने का अवसर मिले।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम ने मकवाना को दिए 10 में से 10 नंबर, अब DGP के लिए दावेदारी

उज्जैन हवाई पट्टी केस में 5 आईएएस अफसरों पर लोकायुक्त का शिंकजा!

अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज

7 से 13 मार्च के बीच इंदौर जा रहे हैं तो इस खबर को पढ़ लें, वरना ट्रैफिक जाम में फंस जाएंगे

इन अफसरों का नाम


राज्य सरकार ने 29 दिसंबर को 2009 और 2010 बैच के 18 आईपीएस अफसरों को एसपी से डीआईजी ( DIG) के पद पर पदोन्नत किया था, इनमें से कई अफसर पीएचक्यू में पदस्थ थे तो वे वहीं के वहीं एडजस्ट हो गए, ​लेकिन जिलों में पदस्थ एसपी और बटालियन में पदस्थ कमांडेंट के डीआईजी बनते ही उन्हें अन्यत्र पदस्थ किया जाना था, जो कि सरकार दो माह बाद भी नहीं कर पाई। इनमें अमित सांघी एसपी छतरपुर, वीरेन्द्र कुमार सिंंह एसपी खंडवा, मोहम्मद युसुफ कुरैशी एसपी सिंगरौली, प्रशांत खरे एसएसपी रेडियो, अतुल सिंह कमांडेंट 7वीं बटालियन भोपाल, मनीष कुमार अग्रवाल डीसीपी ट्रैफिक इंदौर, निमिष अग्रवाल डीसीपी क्राईम इंदौर, पंकज श्रीवास्तव कमांडेंट 15वीं बटालियन इंदौर, राजेश कुमार सिंह डीसीपी जोन—4 इंदौर, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया कमांडेंट आरएपीसीसी इंदौर के नाम शामिल हैं।

प्रदेश में खाली है 7 डीआईजी रेंज


प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के उददेश्य से 19 डीआईजी रेंज बनाए गए हैं जिससे आस पास के जिलों में एसपी के उपर कानून व्यवस्था को बेहतर तरीकें से देख सकें। लेकिन इसके बावजूद 19 में से 7 डीआईजी रेंज खाली हैं। इंदौर शहर में डीआईजी के दो पद हैं, इनमें से एक पद खाली है। इसी तरह भोपाल में भी डीआईजी के दो पद हैं, यहां भी एक पद खाली है। इसी तरह खरगौन, उज्जैन, रीवा और नर्मदापुरम में डीआईजी के पद खाली हैं। इन रेंज को प्रभारी डीआईजी देख रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि प्रदेश में अफसर नहीं है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो प्रदेश में 40 डीआईजी रेंज के अफसर हैं।

Tags:
  • SP
  • एसपी
  • DIG
  • ips
  • आईपीएस
  • डीआईजी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर