राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से एमपी बजट सत्र की शुरुआत, नदी जोड़ो परियोजना पर फोकस
Raj Singh | Mar 10, 2025, 11:44 IST
MP BUDGET 2025.
मध्य प्रदेश का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। 11 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
मध्य प्रदेश बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। 11 मार्च को प्रश्नकाल के बाद दूसरा सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) भी 11 मार्च को प्रस्तुत होगा। जबकि 12 मार्च को साल 2025 का बजट पेश किया जाएगा, जो 4 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है।
ये भी खबर पढ़ें... एमपी बजट सत्र से पहले कांग्रेस की अपील- अगर भ्रष्टाचार के सबूत हैं, तो भेजें
राज्यपाल ने यह भी कहा कि अगले 3 वर्षों में किसानों को 20 लाख सोलर पंप वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, किसानों को अब ₹5 में स्थायी बिजली कनेक्शन मिलेगा, जिससे उनकी सिंचाई की सुविधाएं बेहतर होंगी। नर्मदा घाटी विकास योजना और जल संसाधन विभाग की सहायता से राज्य की सिंचाई क्षमता अगले 3 वर्षों में 50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 100 लाख हेक्टेयर हो जाएगी।
अपने 21 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 लाख 89 हजार आवास बनाए जाने का लक्ष्य है, जिसमें राज्य देश में पहले स्थान पर है। वहीं, पीएम आवास योजना के शहरी चरण के पहले चरण में 8 लाख 33 हजार आवासों का निर्माण हुआ है, जिससे मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।
ये भी खबर पढ़ें... मप्र बजट सत्र 2025 शुरू होने से पहले कांग्रेस ने बीजेपी से पूछे 10 सवाल, इन मुद्दों पर मांगा जवाब
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक काले नकाब पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर गांधी प्रतिमा के पास नारेबाजी की। सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से बचने के लिए केवल 9 दिन का सत्र बुला रही है, और उन्होंने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की।
![PROTEST]()
वहीं, जबलपुर उत्तर सीट से बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे सिर पर गंगाजल लेकर विधानसभा पहुंचे।
जानकारी के लिए बता दें कि बजट सत्र के लिए विधायकों ने कुल 2 हजार 939 सवाल लगाए हैं। इनमें से 1 हजार 785 सवाल ऑनलाइन और 1 हजार 154 सवाल ऑफलाइन विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं।
राज्यपाल ने भाषण में क्या कहा ?
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपने अभिभाषण में कहा कि पार्वती-काली सिंध परियोजना मध्यप्रदेश की तस्वीर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत गरीब, युवा, किसान और महिला वर्ग के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण मिशन स्थापित किया गया है। किसानों की आय में सुधार और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किसान कल्याण मिशन की शुरुआत की गई है।
किसानों को लेकर ये बोले राज्यपाल
21 मिनट का रहा अभिभाषण
ये भी खबर पढ़ें... मप्र बजट सत्र 2025 शुरू होने से पहले कांग्रेस ने बीजेपी से पूछे 10 सवाल, इन मुद्दों पर मांगा जवाब
नेता प्रतिपक्ष का प्रदर्शन
PROTEST
वहीं, जबलपुर उत्तर सीट से बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे सिर पर गंगाजल लेकर विधानसभा पहुंचे।
बजट सत्र गर्म रहने का अनुमार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari