गोविंद सिंह की कोठी को लेकर लहार में जुटेंगे प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज, 55 किमी का सफर कर भिंड में देंगे ज्ञापन
Arvind Sharma | Aug 08, 2024, 17:14 IST
thesootr
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोठी पर भिंड जिले के नेताओं के साथ जंगी प्रदर्शन करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी को लेकर 55 किमी का सफर कर कांग्रेस कार्यकर्ता भिंड पहुंचेंगे...
गोविंद सिंह की कोठी : भोपाल कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह की लहार स्थित कोठी की जिला प्रशासन ने नपाई के बाद अतिक्रमण की बात कही थी। उसके बाद कांग्रेस में राजनीति गरमा गई। वहीं दूसरी ओर अब कांग्रेस शुक्रवार को जंगी प्रदर्शन लहार के बस स्टैंड पर करेगी। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सहित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सहित पीसीसी चीफ भी शामिल होंगे। उधर आमसभा के बाद कांग्रेसी नेता वाहनों के काफिले से लहार से भिंड 55 किमी का सफर तय करने के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे। वहीं कांग्रेस जिला सदर ने आरोप लगाया है कि आमसभा के लिए भाटनताल पर परमिशन मांगी थी, लेकिन भाजपा और जिला प्रशासन ने वहां आमसभा के लिए अनुमति नहीं दी। उसके बाद बस स्टैंड पर आमसभा होगी। उधर इस आयोजन में ग्वालियर चंबल संभाग के विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा कि भिंड की लहार तहसील में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 9 अगस्त को जंगी प्रदर्शन और आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भिंड जिले की अटेर तहसील के रिदौली, लहार, रौन और भिंड नगर में कांग्रेसी नेताओं के घरों पर जेसीबी चलाई गई है। इसके विरोध में यह आयोजन किया जा रहा है। वहीं भाजपा नेताओं का जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार उजागर करता है। उसके खिलाफ भाजपा के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन कार्रवाई करते हैं। वहीं दूसरी ओर एसडीएम लहार ने कांग्रेस को सशर्त अनुमति दी है कि आयोजन के दौरान कोई भी हथियारों का प्रदर्शन नहीं होगा। साथ ही आयोजन का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रहेगा।
लहार में कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, सांसद विवेक तन्खा, सांसद अशोक यादव सहित पूर्व मंत्री और विधायक शामिल होंगे।
भिंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि एक महीने पहले भाटनताल में आयोजन को लेकर अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अनुसूचित जाति संघर्ष के धरना प्रदर्शन की अनुमति दे दी। जबकि संर्घष समित के 10 से 12 लोग धरना दे रहे हैं। भाटनताल में एक लाख से अधिक कांग्रेसी जुट सकते थे। वहीं बस स्टैंड पर केवल 9 से 10 हजार लोगों की क्षमता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेसियों को प्रताड़ना देने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेसी अन्याय के आगे नहीं झुकेंगे।
9 अगस्त को जंगी प्रदर्शन और आमसभा
यह नेता शुक्रवार को जुटेंगे लहार में
प्रशासन ने अनुसूचित जाति संर्घष समिति को दे दी अनुमति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman