पीथमपुर वॉल्वो-आयशर की वीई कमर्शियल को 168 करोड़ की GST चोरी का नोटिस

Sanjay Gupta | Dec 02, 2025, 16:33 IST
Share
ve gst notice
Photograph: (The Sootr)

वॉल्वो और आयशर की साझेदारी वाली वीई कमर्शियल व्हीकल्स को 168 करोड़ की जीएसटी चोरी का नोटिस मिला है। उज्जैन कमिशनरेट ने यह नोटिस भेजा है। इससे राहत पाने के लिए कंपनी हाईकोर्ट में भी पहुंची लेकिन राहत नहीं मिली है।

INDORE. मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी आटो कंपनी वॉल्वो और आयशर के जाइंट एडवेंचर्स VECV (वीई कमर्शियल व्हीकल्स) पीथमपुर है। यह कंपनी अब GST चोरी में बुरी तरह उलझ गई है। टैक्स चोरी भी कोई छोटी-मोटी नहीं है। करोड़ों में हैं। इससे राहत पाने के लिए कंपनी अलग-अलग जगह गई। हाईकोर्ट में भी पहुंची लेकिन उसे राहत नहीं मिली है।

168 करोड़ की जीएसटी चोरी

सेंट्रल जीएसटी उज्जैन ने कंपनी को 168 करोड़ 19 लाख 65 हजार 129 का नोटिस दिया। एडिशनल कमिशनर द्वारा जारी यह टैक्स नोटिस उज्जैन कमिशनरेट के अंतर्गत आता है। कंपनी ने इस बड़े नोटिस को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट इंदौर में याचिका लगाई थी।

मगर, हाल ही में आए कोर्ट के आदेश से कंपनी को बड़ा झटका लगा है। इंदौर हाईकोर्ट ने कंपनी की याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि कंपनी पहले उपलब्ध अन्य अपीलीय प्रावधानों का उपयोग करे। यह आदेश साफ करता है कि कंपनी को अब विभाग के पास ही अपील करनी होगी।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...





de7ed420-fd4
de7ed420-fd4


68d02ac9-ca1
68d02ac9-ca1


यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के ये TI नहीं उठाते हैं फोन, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के टेस्ट में हो गए फेल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जैसे प्रदेश में हर जगह बनेंगे गीता भवन

जीएसटी चोरी भी इस तरह पकड़ी गई

दरअसल यह जीएसटी चोरी पकड़ने् की शुरुआत ग्वालियर आडिट विभाग के एक नोट से हुई। इसमें ऑडिट विभाग ने एक आपत्ति ली, जो जीएसटी विभाग के पास पहुंची। इसके बाद इसमें कंपनी के रिकार्ड खंगाले गए तो इसमें पहले साल 2017-18 के लिए गड़बड़ी निकली। कंपनी ने टैक्स को लेकर क्रेडिट, डेबिट नोट जारी किए थे। लेकिन, इन्हें समय रहते हुए टैक्स रिटर्न में नहीं दिखाया गया। पहले इसमें करोड़ों की टैक्स चोरी की गफलत आई।

इसके बाद विभाग ने जनवरी 2025 में कंपनी से अगले साल के क्रेडिट, डेबिट नोट की जानकारी मांगी। यह रिकॉर्ड लेने के बाद जब इसकी कंपनी के रिटर्न से जांच की गई तो यह मामला और गंभीर निकला। इस जांच के बाद कंपनी के खिलाफ जून 2025 में विभाग ने 168.19 करोड़ रुपए का जीएसटी नोटिस थमा दिया।

fee00c1e-712
fee00c1e-712


कंपनी सफाई में यह कह रही है

कंपनी ने इस नोटिस और हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश किया है। उनके अनुसार, यह पूरा मामला जीएसटी कानूनों की पेचीदगियों के कारण हुआ। कंपनी के अनुसार, उत्पाद पर टैक्स बढ़ने से डेबिट-क्रेडिट नोट जारी हुए थे। यह जानकारी जीएसटी रिटर्न में बाद में भरी गई थी, ऐसा कंपनी का दावा है। इनकम टैक्स जैसा जीएसटी में पुराने रिटर्न सुधारने का नियम नहीं है।

कंपनी ने कहा कि रिकॉर्ड मांगने पर कुछ भी छिपाया नहीं गया था। उनका स्पष्ट कहना है कि इस मामले में कोई धोखाधड़ी नहीं की गई है। हालांकि, जीएसटी विभाग ने कंपनी के इन सभी जवाबों को खारिज कर दिया। विभाग अभी भी इसे टैक्स चोरी का गंभीर मामला ही मान रहा है। अब यह कानूनी लड़ाई अपीलीय प्राधिकरण के पास जाने की संभावना है।

bd14b0f1-36c
bd14b0f1-36c


यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन

वॉल्वो-आयशर की वीई इतना टैक्स भरती है

आपको इस कंपनी के पीथमपुर प्लांट से ही हर साल भरे जाने वाले जीएसटी को सुनकर हैरानी होगी। कंपनी का साल 2024-25 का जीएसटी टैक्स 6 हजार करोड़ है। जी हां 6 हजार करोड़ का जीएसटी टैक्स कंपनी भर रही है।

साल 2017-18 में यह टैक्स 1323 करोड़, साल 2018-19 में 1924 करोड़ रुपए था। कंपनी मप्र में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली आटो कंपनी है। कंपनी का साल वित्तीय साल 2025 में टर्नओवर 23548 करोड़ रुपए रहा है और टैक्स के बाद नेट प्राफिट 1286 करोड़ रुपए रहा है।



Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • जीएसटी चोरी
  • पीथमपुर
  • वीई कमर्शियल व्हीकल्स
  • सेंट्रल जीएसटी उज्जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई