इंदौर में सबसे बड़े पान सेंटर करणावत पर GST छापा, सभी दुकानें हुई बंद
BP shrivastava | Mar 12, 2024, 22:56 IST
इंदौर का करणावत पान सेंटर। इसके कई संस्थानों पर मंगलवार को जीएसटी की कार्रवाई हुई।
मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे बड़े पान कारोबारी करणावत ग्रुप के 40 ठिकानों पर स्टेट जीएसटी ने एक साथ कार्रवाई की। जीएसटी अधिकारी देर रात तक जांच करते रहे। पान मसाला और सिगरेट कारोबार
में टैक्स चोरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई।
संजय गुप्ता, INDORE. मध्य प्रदेश के सबसे बड़े पान सेंटर में से एक करणावत पान पर मंगलवार को स्टेट जीएसटी (GST) विभाग ने लंबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के चलते करणावत के सभी पान सेंटर, दुकानें जल्द बंद हो गईं। सभी जगह जीएसटी के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और मौके पर संबंधित थानों का पुलिस बल भी तैनात है। इस ग्रुप के प्रमुख गुलाब सिंह चौहान हैं।
पान, सुपारी को लेकर करणावत का सबसे बड़ा खुल्ले यानी रिटेल का कारोबार है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ग्रुप मुख्य रूप से अपने रिश्तेदारों को ही फ्रेंचाइजी देता है और उन्हें सभी मटैरियल खुद ही सप्लाई करता है। इस ग्रुप के इसी नाम से भोजनालय भी संचालित होते हैं। जानकारी के अनुसार शाम से कार्रवाई शुरू हुई जो देर रात तक जारी थी।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी nursing college का दंश झेल रहे छात्र, जबलपुर में किया प्रदर्शन
पांच साल पहले इस ग्रुप पर आयकर विभाग की भी जांच हो चुकी है। इस दौरान हुए सर्वे में 50 लाख रुपए की अघोषित आय सामने आई थी। मुख्य रूप से कच्चे में काम होने के चलते यह ग्रुप नजरों में आया है। संस्थान के मुख्य दफ्तर साउथ तुकोगंज, कनाड़िया और पीपल्याहाना में स्थित हैं।
ये खबर भी पढ़ें...BJP की दहलीज पर खड़े Deepak Joshi की घर वापसी में रोड़ा, मामला होल्ड
करणावत पान सदन के मुख्य संचालक गुलाब सिंह चौहान ने 20 साल पहले एक छोटी सी दुकान से पान का कारोबार शुरू किया था और आज कई दुकानें, टिफिन सेंटर, भोजनालय आदि संचालित हो रहे हैं। चौहान ने इसके लिए अपने रिश्तेदारों को ही भागीदार बनाया। रिश्तेदारों के जुड़ने से कारोबार भी बढ़ता गया। साउथ तुकोगंज में जहां चौहान रहते हैं, वहीं उन्होंने पांच से ज्यादा फ्लैट लेकर रखे हैं, जो अपने रिश्तेदारों को रियायती दर पर दिए हैं। इनके घर भोजन नहीं बनता है, जो उनके भोजनालय में बनता है,वही सभी लेते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...Accident : Raisen में बारात में घुसा ट्रॉला, 5 लोगों की मौत, 20 घायल
खुल्ले में सबसे बड़ा कारोबार है करणावत का
पान, सुपारी को लेकर करणावत का सबसे बड़ा खुल्ले यानी रिटेल का कारोबार है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ग्रुप मुख्य रूप से अपने रिश्तेदारों को ही फ्रेंचाइजी देता है और उन्हें सभी मटैरियल खुद ही सप्लाई करता है। इस ग्रुप के इसी नाम से भोजनालय भी संचालित होते हैं। जानकारी के अनुसार शाम से कार्रवाई शुरू हुई जो देर रात तक जारी थी।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी nursing college का दंश झेल रहे छात्र, जबलपुर में किया प्रदर्शन
इनकम टैक्स का भी हो चुका है सर्वे
पांच साल पहले इस ग्रुप पर आयकर विभाग की भी जांच हो चुकी है। इस दौरान हुए सर्वे में 50 लाख रुपए की अघोषित आय सामने आई थी। मुख्य रूप से कच्चे में काम होने के चलते यह ग्रुप नजरों में आया है। संस्थान के मुख्य दफ्तर साउथ तुकोगंज, कनाड़िया और पीपल्याहाना में स्थित हैं।
ये खबर भी पढ़ें...BJP की दहलीज पर खड़े Deepak Joshi की घर वापसी में रोड़ा, मामला होल्ड
70 से ज्यादा रिश्तेदारों को साथ जोड़कर खड़ा किया कारोबार
करणावत पान सदन के मुख्य संचालक गुलाब सिंह चौहान ने 20 साल पहले एक छोटी सी दुकान से पान का कारोबार शुरू किया था और आज कई दुकानें, टिफिन सेंटर, भोजनालय आदि संचालित हो रहे हैं। चौहान ने इसके लिए अपने रिश्तेदारों को ही भागीदार बनाया। रिश्तेदारों के जुड़ने से कारोबार भी बढ़ता गया। साउथ तुकोगंज में जहां चौहान रहते हैं, वहीं उन्होंने पांच से ज्यादा फ्लैट लेकर रखे हैं, जो अपने रिश्तेदारों को रियायती दर पर दिए हैं। इनके घर भोजन नहीं बनता है, जो उनके भोजनालय में बनता है,वही सभी लेते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...Accident : Raisen में बारात में घुसा ट्रॉला, 5 लोगों की मौत, 20 घायल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari