गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एमपी के 21 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
Sourabh Bhatnagar | Apr 01, 2025, 15:02 IST
Photograph: (the sootr)
गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा के धुनवा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण हादसा, जिसने मप्र के 21 मजदूरों की जान ले ली। इस घटना में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं।
गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा के धुनवा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में एमपी के 21 मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि पांच अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों का संबंध मध्य प्रदेश से है।
हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री में बॉयलर फटने के कारण आग लग गई। यह विस्फोट इतना भयंकर था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग फैक्ट्री के आसपास के इलाके में 50 मीटर तक फैल गए।
![08b27047-a14]()
हादसे में एमपी के देवास जिले के 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा की गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जैसे ही इस भीषण हादसे की जानकारी लगी, उन्होंने तत्काल कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को घायलों एवं मृतकों के परिवारों की सहायता के लिए बनासकांठा जाने का निर्देश दिया। सीएम मोहन यादव ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान तत्काल बनासकांठा के लिए रवाना हो गए।
वहीं सीएम ने मुआवजे का ऐलान भी किया है। सीएम ने X पर लिखा, गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा घायल श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। हमारे कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय हेतु दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है। संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
बॉयलर के फटने से फैक्ट्री में आग लगी, जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, विस्फोट के दौरान मजदूरों को भागने का मौका नहीं मिला और वे पूरी तरह से चपेट में आ गए। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के पास के खेतों में भी मानव अंग पाए गए। आग को बुझाने के बाद, फायर ब्रिगेड की टीम अब फैक्ट्री के अंदर कूलिंग कर रही है।
![विस्फोट से फैक्ट्री की दीवारें भी ढह गई थीं।]()
खबर यह भी...मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई लोगों के दबे होने की आशंका
घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से 3 मजदूर 40 प्रतिशत से अधिक जल गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डीसा के एसडीएम, नेहा पांचाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका सही कारण सामने आ जाएगा।
![बॉयलर फटने से हुए विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री की छत ढह गई।]()
![दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लगा।]()
हादसे के बाद की जांच में यह सामने आया है कि दीपक ट्रेडर्स नामक फैक्ट्री के मालिक खूबचंद सिंधी के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस था, जबकि पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं था। इस तथ्य के सामने आने के बाद, पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। यह सूचना गंभीर सवाल उठाती है, खासकर इस बात को लेकर कि फैक्ट्री का संचालन कानूनी रूप से सही था या नहीं।
खबर यह भी...CG BREAKING : पटाखा गोदाम में विस्फोट, पांच की मौत
डीसा के विधायक, प्रवीण माली ने बताया कि फैक्ट्री के मलबे के नीचे अभी भी कई मजदूर दबे हुए हैं। हालांकि, राहत कार्य जारी है और पांच लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। ये लोग विस्फोट वाली जगह से करीब 30 फीट की दूरी पर काम कर रहे थे और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री में बॉयलर फटने के कारण आग लग गई। यह विस्फोट इतना भयंकर था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग फैक्ट्री के आसपास के इलाके में 50 मीटर तक फैल गए।
08b27047-a14
हादसे में एमपी के देवास जिले के 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा की गई है।
सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं सीएम ने मुआवजे का ऐलान भी किया है। सीएम ने X पर लिखा, गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा घायल श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। हमारे कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय हेतु दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है। संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा घायल श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
हमारे कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय हेतु दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।… https://t.co/Rlzm5PG1q1
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 1, 2025
गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मध्यप्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा गंभीर घायल होने का दुखद समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं।
प्रदेश सरकार घायल श्रमिकों व मृतकों के परिजनों की हरसंभव…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 1, 2025
विस्फोट का कारण
विस्फोट से फैक्ट्री की दीवारें भी ढह गई थीं।
खबर यह भी...मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई लोगों के दबे होने की आशंका
घायलों की स्थिति
बॉयलर फटने से हुए विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री की छत ढह गई।
पटाखा फैक्ट्री के लाइसेंस की स्थिति
दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लगा।
हादसे के बाद की जांच में यह सामने आया है कि दीपक ट्रेडर्स नामक फैक्ट्री के मालिक खूबचंद सिंधी के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस था, जबकि पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं था। इस तथ्य के सामने आने के बाद, पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। यह सूचना गंभीर सवाल उठाती है, खासकर इस बात को लेकर कि फैक्ट्री का संचालन कानूनी रूप से सही था या नहीं।
खबर यह भी...CG BREAKING : पटाखा गोदाम में विस्फोट, पांच की मौत
स्थानीय विधायक का बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari