खाड़ी में जंग, भारत में मुसीबत: मध्यप्रदेश में फार्मा और खेती पर मार, राजस्थान का चावल फंसा, मसालों के बाजार टूटे

Anjali Dwivedi | Apr 02, 2026, 15:17 IST
Share
gulf war impact
gulf war impact

अमेरिका-ईरान तनाव से भारत का निर्यात तंत्र ठप हो गया है। पोर्ट्स पर हजारों कंटेनर अटके हैं। कृषि निर्यात में 12 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका है। इसका सीधा असर एमपी, राजस्थान और गुजरात पर पड़ रहा है।

दुनिया के नक्शे पर खाड़ी क्षेत्र में भले गोलियां और मिसाइलें चल रही हों, पर उसका सबसे गहरा असर भारत के बाजार, खेत और फैक्ट्रियों में साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिका, इजराइल और ईरान (अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग) के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक व्यापार की धुरी को हिला दिया है। ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ जैसे अहम समुद्री रास्ते के बाधित होते ही भारत का निर्यात तंत्र जैसे ठहर गया है।

हालात ऐसे बन गए हैं कि देश के बड़े-बड़े बंदरगाहों पर हजारों कंटेनर अटके हैं। इनमें भरे फल, सब्जियां और अन्य खाद्य उत्पाद खराब होने की कगार पर हैं। व्यापारियों का कहना है कि एक तो माल का नुकसान हो रहा है। दूसरा, पूरी सप्लाई चेन टूट रही है। शुरुआती आकलन में ही कृषि निर्यात में 8 से 12 अरब डॉलर तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

इस संकट को और गहरा कर रही है लाल सागर की स्थिति। हूती हमलों के डर से यूरोप से आने-जाने वाले जहाज अब स्वेज नहर का रास्ता छोड़कर अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप से होकर गुजर रहे हैं। इससे ट्रांजिट समय 15 से 20 दिन तक बढ़ गया है। नतीजा यह कि ऑर्डर रद्द हो रहे हैं। समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है और कारोबारियों का भरोसा डगमगा रहा है। कई निर्यातकों ने नए ऑर्डर लेना ही बंद कर दिया है।

राज्यों पर क्या असर...

युद्ध के बीच द सूत्र ने राज्यों पर पड़ रहे असर की पड़ताल की तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। इस वैश्विक उथल-पुथल का सबसे ज्यादा असर देश के उन राज्यों पर पड़ रहा है, जिनकी अर्थव्यवस्था निर्यात और कृषि पर टिकी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में हालात तेजी से बदल रहे हैं।

मध्यप्रदेश: फार्मा और खेती पर दोहरी मार

da0c532f-698
da0c532f-698


युद्ध का असर मध्य प्रदेश में नजर आने लगा है। इंदौर-पीथमपुर का फार्मा हब कच्चे माल की महंगाई से जूझ रहा है। पैरासिटामॉल समेत कई दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट महंगे हो गए हैं।

फेडरेशन ऑफ फार्मा इंटरप्रेन्योर के हिमांशु शाह का कहना है कि मध्यप्रदेश का दवा बाजार निर्यात में पिछड़ रहा है। पेमेंट भी समय पर नहीं हो रहा। रॉ मटेरियल की कीमतें बढ़ने से स्थिति डगमगा रही है।

कारोबारियों का कहना है कि हालात नहीं सुधरे तो एक से डेढ़ महीने में दवाओं की कीमत और सप्लाई दोनों प्रभावित होंगी। उधर, बुरहानपुर और बड़वानी में केला उत्पादकों के सामने बड़ा संकट खड़ा है। हर साल अप्रैल-मई में खाड़ी देशों से आने वाली मांग इस बार नहीं आई।

करीब 13 हजार मीट्रिक टन केले का निर्यात प्रभावित होने का अनुमान है। कीमतें गिर रही हैं और किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है। केला निर्यात करने वाले राजेन्द्र चौकसे कहते हैं, बाग तैयार थे, लेकिन मांग शुरू ही नहीं हुई।

राजस्थान: चावल फंसा, मसाला और ग्वार बाजार टूटे

b3e5ebd7-170
b3e5ebd7-170


राजस्थान में स्थिति और गंभीर हो गई है। बूंदी और कोटा क्षेत्र की मिलों में तैयार 3.75 लाख क्विंटल बासमती चावल बंदरगाहों और गोदामों में अटका है, जिसकी कीमत 300 से 350 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। निर्यात ठप होने से 10 हजार से ज्यादा श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं।

राज्य का ग्वार सेक्टर भी दबाव में है। जोधपुर, नागौर, बीकानेर और गंगानगर जैसे प्रमुख केंद्रों में ग्वार गम की मांग घट गई है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय तेल-गैस सेक्टर में सुस्ती से इसका उपयोग कम हुआ है। इससे ग्वार के दाम नीचे आ गए हैं।

नागौर और आसपास के इलाकों में जीरा, धनिया और मैथी जैसी मसाला फसलें भी संकट में हैं। खाड़ी देशों को निर्यात प्रभावित होने से मंडियों में दबाव बढ़ा है। बाड़मेर मंडी में जीरे के भाव 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक गिर गए, वहीं इसबगोल भी 10 से 15 रुपए तक सस्ता हुआ है। व्यापारी गौतम चमन के अनुसार, निर्यात नहीं होने से बाजार में मांग कमजोर पड़ गई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है।

गुजरात: तेल-गैस महंगे, उद्योग और टेक्सटाइल सुस्त

653f8a9c-300
653f8a9c-300


गुजरात में औद्योगिक सेक्टर पर सीधा असर पड़ा है। केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योग कच्चे तेल और गैस पर निर्भर है और कीमतों में उछाल ने उत्पादन लागत बढ़ा दी है। कई यूनिट्स ने उत्पादन घटाया है और नए ऑर्डर लेने में सतर्कता बरती जा रही है।

टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर, जो राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, खाड़ी देशों से ऑर्डर न मिलने के कारण दबाव में है। सूरत, अहमदाबाद और राजकोट जैसे हब में उत्पादन की रफ्तार धीमी पड़ गई है, खासकर छोटे यूनिट्स ज्यादा प्रभावित हैं।

उधर, मेहसाणा के उंझा का जीरा बाजार, जो एशिया के बड़े मसाला बाजारों में गिना जाता है, पहले से कमजोर मांग के बीच अब और दबाव में आ गया है। निर्यात घटने से स्टॉक बढ़ रहा है और कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु की संकट में

69c4687c-fe4
69c4687c-fe4


महाराष्ट्र में मुंबई बंदरगाह पर कंटेनर अटके हैं, जिससे बासमती चावल, अंगूर, केला और प्याज का निर्यात प्रभावित हुआ है। कीमतों में गिरावट से किसानों और व्यापारियों दोनों को नुकसान हो रहा है, जबकि लॉजिस्टिक्स चेन टूटने से भुगतान और शिपमेंट में भी दिक्कतें बढ़ी हैं।

तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में ऑयलमील, चमड़ा और इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में बाधाएं आई हैं। माल समय पर नहीं पहुंच रहा, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की विश्वसनीयता पर असर पड़ रहा है।

यूरिया संकट की आहट, खेती पर हो सकता है असर

bed4a074-e0c
bed4a074-e0c


इस पूरे संकट के बीच उर्वरक को लेकर नई चिंता सामने आ रही है। भारत अपनी यूरिया जरूरत का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पश्चिम एशिया से आयात करता है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने से गैस सप्लाई प्रभावित होने का खतरा है, जो उर्वरक उत्पादन के लिए जरूरी है।

वैश्विक स्तर पर उर्वरकों की कीमतें 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं और यूरिया के दाम 650 डॉलर प्रति टन के पार पहुंच गए हैं। फिलहाल देश में यूरिया (60 लाख टन+) और डीएपी (करीब 25 लाख टन) का स्टॉक संतोषजनक है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आयात में देरी हुई तो मई से दबाव बढ़ेगा और जून-जुलाई के खरीफ सीजन में स्थिति गंभीर हो सकती है।

ऐसी स्थिति में किसान उर्वरकों का उपयोग कम कर सकते हैं या फसल पैटर्न बदल सकते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। पूर्व केंद्रीय कृषि सचिव सिराज हुसैन का कहना है कि यूरिया वितरण प्रणाली में बदलाव कर जरूरत वाले राज्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें....

20 मिनट के संबोधन में ट्रंप ने ईरान-इजराइल युद्ध की खोल के रख दी पोल, कहा- जल्द करेंगे बड़ा हमला

इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, 3 दिन में 2 बड़ी घटनाएं हुई

इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग फिर हुई फेल, सांसद हनुमान बेनीवाल भी थे सवार, बोले-विमान कंपनी पर हो एक्शन

Tags:
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • अमेरिका
  • कारोबारियों
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज