इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग फिर हुई फेल, सांसद हनुमान बेनीवाल भी थे सवार, बोले-विमान कंपनी पर हो एक्शन

Purshottam Kumar Joshi | Published:
Share
hanuman
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइटों की लैंडिंग के फेल होने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरूवार को भी पहले प्रयास में लैंडिंग फेल हो गई। सांसद हनुमान बेनीवाल भी इसी फ्लाइट में सवार थे। उन्होने उड़ान की देरी पर कार्रवाई की मांग की है।

News in Short

  • जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग पहले प्रयास में फेल हुई, पायलट ने फिर से उड़ान भरी।
  • 12 मिनट तक फ्लाइट में अटकी यात्रियों की सांसे, पूरे घटनाक्रम के दौरान एयरपोर्ट पर कोई आपात स्थिति नहीं घोषित की गई।
  • सांसद हनुमान बेनीवाल ने इंडिगो फ्लाइट की दो घंटे की देरी पर नाराजगी जताई।
  • बेनीवाल ने केंद्रीय मंत्री से इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
  • एयरपोर्ट पर घटनाओं के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित रही और फ्लाइट संचालन सामान्य रहा।

News in Detail

राजस्थान में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की एक बार फिर से लैंडिंग फेल हो गई। गुरुवार दोपहर को इंडिगो की मुंबई-जयपुर फ्लाइट संख्या 6E 170 की लैंडिंग प्रयास असफल रहा। करीब 12 मिनट तक फ्लाइट में यात्रियो की सांसे अटकी रही। सांसद हनुमान बेनीवाल भी इसी फ्लाइट में सवार थे। पायलट ने टचडाउन से ठीक पहले फ्लाइट को दोबारा हवा में ले लिया। फ्लाइट की लैंडिंग में लापरवाही पर सांसद बेनीवाल ने सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री से इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लैंडिंग का प्रयास और सुरक्षा

दोपहर 1:50 बजे इंडिगो की फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। दोपहर 1:53 बजे पायलट ने अनस्टेबल लैंडिंग अप्रोच को देखते हुए विमान को फिर से आसमान में उड़ाया। पायलट का यह निर्णय पूरी तरह से सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए था। इसके बाद फ्लाइट को 12 मिनट तक आसमान में होल्डिंग पैटर्न में रखा गया। अंत में 2:05 बजे फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

एयरपोर्ट संचालन और स्थिति

पूरे घटनाक्रम के दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य रहा और किसी भी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई। हालांकि, इस प्रकार की घटनाएं हाल के दिनों में जयपुर एयरपोर्ट पर मौसम और तकनीकी कारणों से हो रही थीं। इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

सांसद हनुमान बेनीवाल का गुस्सा

इस घटना के बाद, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली से जयपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-170 की दो घंटे देरी से रवाना होने पर नाराजगी जताई। सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से कार्रवाई की मांग की है। बेनीवाल ने अपने X हैंडल पर लिखा कि पायलट के समय पर न पहुंचने के कारण फ्लाइट देरी से रवाना हुई। लोकसभा सत्र के दौरान उन्हें जरूरी काम से जयपुर पहुंचना था।

इंडिगो एयरलाइंस पर सवाल

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि इंडिगो एयरलाइंस की मनमानी के कारण आम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है, और उन्होंने इंडिगो के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

एमपी में बादलों का डेरा, सुबह और शाम पड़ेगी हल्की ठंड, सीजी और राजस्थान में गर्मी की दस्तक

Tags:
  • राजस्थान
  • हनुमान बेनीवाल
  • जयपुर एयरपोर्ट
  • इंडिगो एयरलाइंस
  • नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू
  • लोकसभा सत्र
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर