सर्विस रिपोर्ट की जगह CMHO ने भेजी केस फाइल, जज बोले-दिमाग घुटने में तो नहीं है न
Rohit Sahu | Mar 29, 2025, 14:41 IST
cmho hc
गुना सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर से हाईकोर्ट ने कर्मचारी रिकॉर्ड की मांग की थी, लेकिन गलती से कोर्ट केस की फाइल भेज दी गई। इस गलती पर कोर्ट ने सख्त प्रतिक्रिया दी और पूछा कि अधिकारी का "दिमाग कहां रहता है?
एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने गुना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर को जमकर फटकार लगाई। दरअसल हाईकोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया था कि वे एक कर्मचारी का सेवा रिकॉर्ड प्रस्तुत करें। लेकिन अधिकारी ने गलती से संबंधित कर्मचारी का सर्विस रिकॉर्ड भेजने के बजाय कोर्ट केस की फाइल भेज दी।
कोर्ट CMHO को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि सरकारी अधिकारी आदेशों को सही ढंग से नहीं समझ सकते, तो उन्हें हिंदी में ही आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। न्यायालय ने अधिकारी की शिक्षा के माध्यम की भी जांच की और पाया कि वे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षित हैं, जिस पर अदालत ने कटाक्ष किया कि शायद हमारी ही भाषा में कोई कमी है।
यह भी पढ़ें: कैश कांड: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जस्टिस वर्मा के खिलाफ नहीं होगी FIR दर्ज
यह मामला एक रिटायर कर्मचारी बीपी शर्मा से जुड़ा है। बीपी शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर आरोप लगाया कि उनकी जगह जूनियर वीएन शर्मा को प्रमोशन दिया गया, जबकि उनकी वरिष्ठता की अनदेखी की गई। इस याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीएमएचओ से संबंधित दस्तावेज मांगे थे, लेकिन गलती से केस की फाइल भेज दी गई। इस पर कोर्ट ने सीएमएचओ को फटकार लगाई।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस, इस मामले में जवाब नहीं दिया तो लगेगा 10 हजार का जुर्माना
thesootr links
दिमाग कहां रहता है: HC
गुना के सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर से जब कोर्ट ने रिपोर्ट की जगह केस फाइल देने पर स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने कहा कि उनके घुटने में चोट लग गई थी। इसके जवाब में कोर्ट ने तीखा सवाल किया दिमाग कहां रहता है?" डॉ. ऋषिश्वर ने जवाब दिया, "ऊपर। इसके बाद कोर्ट ने कहा घुटने में तो नहीं न?
हमारी भाषा में कोई कमी है: HC
यह भी पढ़ें: कैश कांड: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जस्टिस वर्मा के खिलाफ नहीं होगी FIR दर्ज
क्या है पूरा विवाद?
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस, इस मामले में जवाब नहीं दिया तो लगेगा 10 हजार का जुर्माना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari