गुना में 'गर्लफ्रेंड' करेगी जनगणना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अजीबोगरीब सरकारी अदेश

Aman Vaishnav | Apr 16, 2026, 13:40 IST
Share
guna municipal corporation census girlfriend-pant controversy
guna municipal corporation census girlfriend-pant controversy

गुना नगरपालिका ने जनगणना में कर्मचारियों के ड्यूटी की एक सूची जारी की है। ये सूची सोशल मीडिया पर चर्चा का बिषय बनी हुई है। कारण ये है कि इसमें एक कर्मचारी का नाम गर्लफ्रेंड लिख दिया गया है।

गुना जिले में जनगणना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन गुना नगरपालिका का एक ताजा आदेश इस बार कुछ अलग ही वजह से चर्चा में है।

दरअसल नगर पालिका ने गणनाकारों की एक सूची जारी की है, जिसमें एक नाम ऐसा शामिल हो गया है, जिसे पढ़कर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। फिलहाल यह नाम पूरे शहर भर में चर्चा का कारण बन गया है।

गर्लफ्रेंड करेगी जनगणना

गुना नगरपालिका ने जनगणना के दूसरे चरण के लिए 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके लिए गांधी वोकेशनल कॉलेज में 17 से 19 अप्रैल तक ट्रेनिंग रखी गई है।

इस ट्रेनिंग के लिए एक सूची जारी की गई। जैसे ही ये आदेश सार्वजनिक हुआ तो सबकी नजरें सीरियल नंबर 5 पर जाकर अटक गई। वहां कर्मचारी के नाम के आगे बड़े अक्षरों में 'गर्लफ्रेंड पंत' लिखा हुआ था।

हद तो तब हुई जब उनकी यूजर आईडी में भी girlfriend शब्द इस्तेमाल किया गया। सरकारी दस्तावेज में इस तरह के नाम को देख कर सभी हैरान रह गए।

9ecbc809-7c4
9ecbc809-7c4

मामला वायरल हुआ तब पता चली सच्चाई

जब ये आदेश वायरल हुआ और जांच शुरू हुई तो मामला और भी दिलचस्प हो गया। जब सूची में दिए गए मोबाइल नंबर को ट्रूकॉलर और दूसरे डेटाबेस पर सर्च किया गया तो पता चला कि कर्मचारी का असली नाम प्रेमिका पंत है। किसी ने प्रेमिका शब्द का अंग्रेजी में अनुवाद करते हुए उसे गर्लफ्रेंड बना दिया। मजे की बात ये रही कि अधिकारियों ने बिना देखे इस अतरंगी नाम वाली फाइल पर अपने साइन भी कर दिए।

अधिकारी बता रहे टाइपिंग एरर

अब इस अजीबोगरीब नाम को लेकर नगरपालिका के ऑफिस में खूब चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अधिकारी इसे बस एक टाइपिंग एरर या लिपिकीय गलती बता कर बचने की कोशिश कर रहे हैं।

सवाल ये उठ रहा है कि क्या सरकारी आदेशों को जारी करने से पहले उनकी सही से जांच नहीं की जाती? इस वक्त गर्लफ्रेंड पंत का ये आदेश सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

गुना की मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंजूषा खत्री ने कहा कि, यह गलती बिल्कुल भी माफ करने योग्य नहीं है। इस गंभीर त्रुटि को किसने और कहां किया है, इसकी जांच की जा रही है। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला कर्मचारी ने इस बारे में शिकायत भी की है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: ये कैसा पागलपन, गर्लफ्रेंड के बात न करने पर युवक ने खुद को मारी गोली

जिम ट्रेनर के प्यार में पड़ी अरबपति की पत्नी, ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे

चैटबॉट के प्यार में पागल शख्स ने की आत्महत्या, AI को समझ बैठा था पत्नी

एमपी न्यूज: गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के दिल में मारा चाकू, मौत

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • जनगणना
  • गुना
  • सोशल मीडिया
  • गर्लफ्रेंड
  • नगरपालिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज