एक बार फिर खाकी हुई बदनाम, गुना में एक करोड़ के बदले 20 लाख की डील, थाना प्रभारी समेत 5 सस्पेंड

Aman Vaishnav | Published:
Share
guna police corruption scorpio cash
guna police corruption scorpio cash

मध्य प्रदेश के सिवनी कांड की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि गुना पुलिस ने वैसा ही कारनामा कर दिया है। एक करोड़ की नकदी पकड़ने के बाद 20 लाख रुपए का गुप्त सौदा कर गाड़ी छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरे कांड को जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

NEWS IN SHORT

  • रुठियाई चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गुजरात पासिंग की स्कॉर्पियो से भारी नकदी मिली थी।
  • आरोप है कि पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दिए बिना 20 लाख रुपए ले लिए थे।
  • सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद आईजी अरविंद सक्सेना ने निलंबन की बड़ी कार्रवाई की है।
  • बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक गुजरात के किसी बड़े आईपीएस अधिकारी का करीबी परिचित है।
  • डीआईजी अमित सांघी ने रात में ही गुना पहुंचकर पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू की है।

News In Detail

अभी कुछ महीने पहले ही सिवनी में पुलिस ने करोड़ों की नकदी दबा ली थी। अब गुना पुलिस ने उसी भ्रष्टाचार के मॉडल को दोहरा दिया है। गुजरात से आ रही नोटों से भरी गाड़ी को देखकर पुलिसकर्मियों का ईमान डोल गया। उन्होंने कानून को ताक पर रखकर लाखों का सौदा कर लिया। खाकी पर लगे इस दाग ने एक बार फिर पूरे महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

guna police kaand
guna police kaand


स्कॉर्पियो से मिले एक करोड़ कैश

गुना के धरनाबदा थाने में पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने गुजरात पासिंग की एक स्कॉर्पियो से एक करोड़ रुपए नकद पकड़े थे। हैरानी की बात ये है कि 20 लाख रुपए लेकर गाड़ी छोड़ दी गई। जैसे ही ये मामला सामने आया डीआईजी अमित सांघी रात को ही गुना पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

c4433080-bf6
c4433080-bf6


20 लाख की डील

आईजी अरविंद सक्सेना के आदेश पर धरनाबदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे और उनके साथ चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना 19 मार्च की है जब रुठियाई चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया था।



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाड़ी में बड़ी मात्रा में नकदी मिली थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई करने की बजाय 20 लाख रुपए में समझौता कर लिया।

IPS का जानकार है गाड़ी वाला

स्कॉर्पियो को बिना किसी कागजी प्रक्रिया या आयकर विभाग को जानकारी दिए ही छोड़ दिया गया था। ये मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर इस लेन-देन की चर्चा वायरल हो गई। कहा जा रहा है कि जिस व्यापारी का ये मामला है वह गुजरात कैडर के एक बड़े आईपीएस अधिकारी का जानकार है।

जब उस अधिकारी से फोन आया तो गुना पुलिस बैकफुट पर आ गई थी। इसके बाद घूस में ली गई रकम वापस कर दी गई थी। हालांकि अभी तक इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही कोई लिखित शिकायत आई है।

ये भी जानना जरूरी

अक्टूबर 2025 में सिवनी जिले में पुलिस ने एक कार से लगभग तीन करोड़ रुपए नकद पकड़े थे। रिकॉर्ड में सिर्फ 1 करोड़ 45 लाख रुपए ही दिखाए गए थे। बाकी पैसे को हड़पने के आरोप लगे थे। इस मामले में तब की एसडीओपी पूजा पांडे सहित 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज : सिवनी हवाला कांड में SDOP के ड्राइवर रितेश वर्मा को जमानत, जांच पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

मध्य प्रदेश न्यूज: बड़वानी में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी का बोलबाला! लोकायुक्त का खुलासा, देखें कहां कितना भ्रष्टाचार

ईडी अधिकारी बनकर मांगी 15 लाख की रिश्वत, एसीबी ने रुपए लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • आयकर विभाग
  • गुजरात
  • सोशल मीडिया
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • गुना पुलिस
  • थाना प्रभारी
  • सिवनी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर