बागेश्वर धाम में दुकानदार से मांगा गुंडा टैक्स, नहीं दिया तो 2.50 लाख का सामान हड़पा, जानें फिर क्या हुआ

Arvind Sharma | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-04T175430.702
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-04T175430.702

दुकानदार का कहना है कि नरेंद्र शर्मा और लाला ने 24 मार्च को धमकी दी थी कि अगर वह उसे दुकान चलाने के एवज में पैसा नहीं देगा। तो वह दुकान को खाली कराने के बाद नशे का सामान रखकर झूठे केस में फसा देंगे।

BHOPAL. छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम एक बार फिर विवादों के घेरे में है। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग के मुनीम नरेंद्र शर्मा और उनके एक साथी लाला ने दुकानदार राजू दक्ष का 2.50 लाख रुपए का सामान हड़प लिया है। दुकानदार ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि नरेंद्र शर्मा ने उससे कहा कि अगर उसे हर रोज दुकान चलाने के एवज में पैसे नहीं देगा, तो दुकान नहीं चला पाएगा।

वहीं दूसरी ओर नरेंद्र शर्मा ने एक दिल्ली निवासी दुकानदार की बागेश्वरधाम में मारपीट कर उसे भगा दिया। इस डर से वह दुकान छोड़कर अपने घर जमालपुर एटा जिले भाग गया, लेकिन जब उसका सामान वापस नहीं मिला तो उसने 30 जुलाई को बमीठा थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने इस मामले को जांच में लेने के बाद आरोपितों को सोमवार को थाने बुलाया है। वहीं नरेंद्र शर्मा ने कहा है कि उसने दुकानदार को धमकी नहीं दी थी। उसको धमकी लाला ने दी थी। उसने दुकानदार का सामान भी नहीं रखा था। वही दुकान की मालिक मधु शर्मा के पास उसका सामान है।

1715d98e-f89
1715d98e-f89


दुकानदार को नरेंद्र शर्मा और लाला ने दी थी धमकी

बागेश्वर धाम में कपड़े की दुकान चलाने वाले उत्तर प्रदेश निवासी राजू दक्ष ने नरेंद्र शर्मा और उसके साथी लाला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर उसने छतरपुर के बमीठा थाने में भी शिकायत की गई है। दुकानदार का कहना है कि नरेंद्र शर्मा और लाला ने 24 मार्च को धमकी दी थी कि अगर वह उसे दुकान चलाने के एवज में पैसा नहीं देगा। तो वह दुकान को खाली कराने के बाद नशे का सामान रखकर झूठे केस में फसा देंगे।

राजू का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिती बहुत खराब है। आज वह दाने-दाने को मोहताज है। उसकी दुकान का 2.50 लाख रुपए का सामान दिलाया जाए। साथ ही वह इस संबंध में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर के सामने सामान दिलाने को लेकर अर्जी भी लगाएगा। वहीं इस संबंध में द-सूत्र ने लाला और मधु शर्मा से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल बंद था।

पिता गंभीर रूप से बीमार, इलाज कराने को नहीं रुपए

दुकानदार राजू दक्ष ने कहा कि उसके पिता रघुवीर गंभीर रूप से बीमार है। उनके इलाज के लिए भी घर में पैसे नहीं है। अगर पिता का समय पर इलाज नहीं हुआ तो उनकी मौत हो सकती है।

पहले तो वह डर की वजह से बागेश्वरधाम को छोड़कर चला गया था। लेकिन जब घर में चूल्हा जलाने को पैसा नहीं है, तो ऐसी स्थिती में उसने बागेश्वरधाम आने का फैसला लिया है। साथ ही अगर उसे दुकान का सामान नहीं मिला तो वह 16 अगस्त को बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर के सामने आमरण अनशन भी करेगा।

नरेद्र बोला: उसने नहीं लाला ने दी थी धमकी, सारे आरोप निराधार

नरेंद्र शर्मा ने कहा कि राजू दक्ष की कपड़े की दुकान थी। उसने कभी भी दुकानदार से गुंडा टैक्स नहीं मांगा। दुकान की मालिक मधु शर्मा के पास ही सामान रखा होगा। हमने वीडियो भी बनाए है। साथ ही दुकानदार को धमकी लाला ने दी थी। उसने कोई धमकी नहीं दी है। दुकानदार उसके ऊपर झूठे आरोप लगा रहा है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने धाम से बाहर जाने का दिया आदेश

नरेंद्र शर्मा ने कहा कि वह बागेश्वर धाम के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग के यहां काम करता था। लेकिन पिछले दिनों दाड़मी देवी के जमीन खरीदी मामले में पैसो के लेनदेन को लेकर बीगेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने नारजगी जताई। साथ ही उन्होंने मुझे बागेश्वर धाम से बहार जाने का आदेश दिया। मैं पिछले 45 दिन से आगरा में घर पर रहकर बेल्डिंग का काम कर रहा हूं। अगर आपको राजू दक्ष की जानकारी चाहिए तो दीपेंद्र गर्ग से पूछ लीजिए। मैंने एक रुपया नहीं लिया। मेरे पास दाड़मी देवी के 40 लाख रुपए निकल रहे थे। मैंने और दीपेंद्र गर्ग ने ईमानदारी से रुपए वापस कर दिए हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • कौन हैं बागेश्वर धाम
  • क्यों चर्चा में बागेश्वर धाम
  • दुकानदार राजू दक्ष
  • बागेश्वर धाम में दुकानदार से मांगा गुंडा टैक्स
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर