गुरुग्राम के नामी अस्पताल में एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, घटना के वक्त वेंटिलेटर पर थी पीड़िता

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
THE SOOTR
THE SOOTR

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक प्रमुख प्राइवेट अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना उस समय घटी जब एयर होस्टेस वेंटिलेटर पर थी

गुरुग्राम के एक अस्पताल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 46 वर्षीय एक एयर होस्टेस ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता, जो एक एयरलाइंस कंपनी में कार्यरत हैं, को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

पीडि़ता के अनुसार, 6 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की गईं। वेंटिलेटर पर होने और अर्ध-बेहोशी की स्थिति के चलते वह न तो विरोध कर सकीं और न ही किसी को आवाज दे सकीं।

उनका कहना है कि 11 अप्रैल को जब उनकी तबीयत में सुधार हुआ, तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद उन्होंने आरोपों की जानकारी दी और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

ये खबर भी पढ़ें : False rape case : बिना कसूर 4 साल जेल में रहा युवक, अब युवती रहेगी

चिंताजनक और दुखद घटना

यह घटना वाकई बेहद चिंताजनक और दुखद है। अस्पताल, जो कि इलाज और सुरक्षा का स्थान माना जाता है, वहां इस तरह की घटना का सामने आना न सिर्फ पीड़िता के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा झटका है। एक मरीज, जो वेंटिलेटर पर हो और अर्ध-बेहोशी की स्थिति में हो, उसके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार करना एक बेहद गंभीर अपराध है।

ये खबर भी पढ़ें : Gwalior rape case : घर से रेप करने का प्लान बनाकर निकला था आरोपी , जानिए कैसे पकड़ा गया

इस मामले में कुछ ज़रूरी सवाल उठते हैं:-

-आखिराकर हॉस्पिटल में क्या लापरवाही बरती गई ?
-स्टाफ की स्क्रीनिंग और जिम्मेदारी की क्या प्रक्रिया है?
-क्या इस घटना के समय कोई विशेष नर्सिंग या डॉक्टर की ड्यूटी पर था?

ये खबर भी पढ़ें : Bhopal rape case : एसआई राजपूत को पुलिस ने लिया हिरासत में

यह आवश्यक है कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन इस मामले की निष्पक्षता और गंभीरता से जांच करें, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में कोई और व्यक्ति ऐसी घटना का शिकार न हो।

ये खबर भी पढ़ें : Gurugram में Honda Amaze से टकराने के बाद खंभे पर चढ़ गई Mahindra Thar

पीड़िता का बयान

पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त वे अचेत अवस्था में थीं और प्रतिरोध करने की स्थिति में नहीं थीं, फिर भी उन्हें उस आपत्तिजनक कृत्य का आभास हो गया था। 13 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने पूरी घटना अपने पति को बताई, जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। बाद में, अपने कानूनी सलाहकार के साथ मिलकर उन्होंने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

ये खबर भी पढ़ें : CG CRIME : गैंगरेप के फरार नाबालिग आरोपी की संदिग्ध हालत में मौत , जंगल में मिला शव

अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया

अस्पताल प्रशासन ने कहा, "हमें एक मरीज की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। हम जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को संबंधित अवधि की सीसीटीवी फुटेज सहित सभी आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए गए हैं।"

Tags:
  • यौन शोषण
  • सीसीटीवी फुटेज
  • अस्पताल
  • एयरलाइंस
  • गुरुग्राम
  • एयर होस्टेस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर