Gwalior rape case : घर से रेप करने का प्लान बनाकर निकला था आरोपी , जानिए कैसे पकड़ा गया
Jitendra Shrivastava | May 31, 2024, 16:57 IST
सूत्र
ग्वालियर में घर में घुसकर युवती से रेप करने वाला आरोपी हैवानियत करने की ठानकर ही अपने घर से निकला था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अगर कोई महिला या बच्ची होती, तो भी नहीं छोड़ता। वारदात के बाद लोगों में दहशत में है।
रेप की घटना 22 मई की रात 2 से 3 बजे की है। इंदरगंज इलाके में घर का दरवाजा खुला देख आरोपी अंदर घुसा। सो रही युवती पर चाकू अड़ाकर रेप किया। जिस कमरे में मां थी, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी थी। युवती के पिता बाहर गए थे। उनके आने पर 23 मई को केस कराया गया था। 29 मई की सुबह पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने जब हिस्ट्रीशीटर कोमल भदकारिया (खटीक) से पूछताछ की, तो हैरान रह गई। पहले पुलिस मान कर चल रही थी कि बदमाश चोरी या लूट के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन ऐसा नहीं था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर से किसी लड़की को टारगेट बनाकर ही घर से निकला था, इसलिए वह रेप के इरादे से ही घर में घुसा था। जब उसे कूलर के साथ दरवाजा खुला दिखा, तो वह अंदर दाखिल हुआ।
अंदर अकेली लड़की सोते मिली, तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी जगह कोई महिला या बच्ची भी होती तो भी वह यही करती। इसकी पुष्टि युवती के बयान से भी हुई। युवती ने बताया कि वारदात के समय वह सोने की चेन पहने थी, लेकिन आरोपी ने चेन नहीं लूटी।
6 नंबर वाले नंबर प्लेट की ई-बाइक के जारिए पकड़ा गया आरोपी
इंदरगंज सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि वारदात के बाद से पुलिस लगातार CCTV फुटेज चेक कर रही थी। घटनास्थल के पास दो स्पॉट पर 22 मई की रात एक लाल रंग की ई-बाइक कैद हुई थी। पुलिस का मुख्य संदेही यही था। इसके बाद पुलिस ने कुछ अन्य स्पॉट पर CCTV फुटेज निकाले, तो एक ई-बाइक पर आखिरी में छह नंबर भी लिखा दिख रहा है। पुलिस ने जब लाल रंग की कंपनी की ई-बाइक की डिटेल निकाली, तो ऐसी ई-बाइक शहर में सिर्फ 12 ही निकली थीं। आखिर में 6 नंबर एक गोलू नाम के लड़के की गाड़ी पर था। पड़ताल में पता चला कि उसकी गाड़ी कोमल खटीक चला रहा है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। Gwalior rape case ग्वालियर रेप केस
घटना के बाद दहशत का माहौल
वारदात के 6 दिन बाद छात्रा दहशत में है। छात्रा या उसके परिवार से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। छात्रा के पड़ोसी ने बताया कि उस दिन रात को गली में घटना का पता चलते ही दहशत फैल गई। उस दिन से पीड़ित बच्ची घर से बाहर तक नहीं निकली। परिवार किसी से बात तक नहीं कर रहा।
जिस इलाके में युवती रहती है, वहां घटना के बाद से लोग इतना डर गए हैं कि अंधेरा ढलते ही लोग दरवाजे बंद कर लेते हैं। रात को यदि कोई घर पर आकर दरवाजा खटखटाता है, तो भी कई बार पूछने के बाद ही दरवाजा खुलता है।
65 साल की महिला से भी दुष्कर्म का मामला
बदमाश कोमल खटीक का पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला। पता चला कि एक साल पहले उसने बहोड़ापुर में 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ भी इसी तरह कट्टा अड़ाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी।
कोमल खटीक भिंड, मुरैना व ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है। वह आदतन अपराधी है। उस पर पड़ाव, बहोड़ापुर, इंदरगंज और पुरानी छावनी थाने में लूट, दुष्कर्म, हत्या व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। पुलिस मुरैना और भिंड से भी क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है।
इंदरगंज सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला गया है। कई चौंकाने वाले पहलू भी सामने आए हैं।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आरोपी घर से रेप के इरादे से ही निकला था

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava