ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर के 28 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, 430 उड़ानें रद्द
Rohit Sahu | May 07, 2025, 13:05 IST
air plane india
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से सुरक्षा के मद्देनजर देशभर के 28 एयरपोर्ट 10 मई सुबह तक बंद करने का फैसला किया गया है। कल तक संख्या 18 थी आज तीन और बढ़ गए।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक के बाद देश के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में हवाई सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट सहित प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने करीब 430 उड़ानें रद्द कर दी हैं। केंद्र सरकार के आदेश पर 28 एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कल तक संख्या 18 थी।
ये
चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, गग्गल, भटिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, जम्मू, लेह, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज, थोइस, धर्मशाला, हिन्डन और ग्वालियर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
इस निर्णय का असर उत्तर भारत और मध्य भारत के 11 राज्यों पर पड़ा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड। यह सभी राज्य सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील माने जा रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। साथ ही, करतारपुर कॉरिडोर को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे पाकिस्तान में स्थित श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं पर असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें..यऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक... चारों ओर आतिशबाजी
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद देर रात PoK और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद देश के बॉर्डर एरिया वाले शहरो में अलर्ट है।
indian army press confrence on operation sindoor | air port | Gwalior airbase | Gwalior Airforce Station Security | alert | फ्लाइट कैंसिल | अमृतसर एयरपोर्ट
Indigo, air india, spicejet, pahalgam terror attack, operation sindoor, operation sindoor gwalior airport mp airport
21 एयरपोर्ट्स पर अस्थायी रोक, 11 नाम आए सामने
सरकार ने सुरक्षा कारणों से जिन एयरपोर्ट्स पर संचालन रोका है, वे अधिकतर पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित हैं। इन 21 में से 11 एयरपोर्ट्स के नाम सार्वजनिक हुए हैं, अन्य 7 एयरपोर्ट्स के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं।
ये एयरपोर्ट बंद
प्रभावित राज्य: 11 राज्यों में उड़ानों पर असर
स्कूल बंद, करतारपुर कॉरिडोर सील
यह भी पढ़ें..यऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक... चारों ओर आतिशबाजी
एयरस्ट्राइक के बाद उठा सुरक्षा को लेकर सजग
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
indian army press confrence on operation sindoor | air port | Gwalior airbase | Gwalior Airforce Station Security | alert | फ्लाइट कैंसिल | अमृतसर एयरपोर्ट
Indigo, air india, spicejet, pahalgam terror attack, operation sindoor, operation sindoor gwalior airport mp airport
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA