‘सीरियल की बहू’ को गालियां देना जेठ को पड़ा भारी, गुस्से में घर की बहू ने कर दिया ये कांड

Vikram Jain | Mar 02, 2025, 01:50 IST
Share
gwalior bahu attack on jeth abusing
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति को टीवी सीरियल की बहू को गालियां देना और घर में विवाद करना महंगा पड़ गया। शराबी शख्स ने जब सीरियल की बहू को गालियां दीं, तो घर की बहू ने गुस्से में उस पर खौलते हुआ तेल फेंक दिया। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को टीवी सीरियल की बहू को अपशब्द कहना महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत शख्स ने जब सीरियल की बहू को गालियां दीं, तो उसकी छोटी भाई की पत्नी ने गुस्से में आकर अपने जेठ पर खौलते हुआ तेल फेंक दिया। गनीमत रही कि शख्स समय रहते हट गया, नहीं तो उसका चेहरा जल सकता था। तेल केवल उसके हाथ पर गिरा। अब मामले में पीड़ित व्यक्ति ने बहू के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजा मंडी इलाके से सामने आया है। बताया जा रहा है यहां रहने वाला शख्स दयाराम राठौर शराब के नशे में धुत घर पहुंचा था। जब वह घर पर पहुंचा तो टीवी पर पारिवारिक सीरियल चल रहा था। इसके बाद दयाराम ने सीरियल की बहू के पात्र को लेकर गालियां देनी शुरू कर दी। सीरियल को गालियां देना उनकी छोटे भाई की पत्नी राधा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और पहले तो राधा ने दयाराम से शांतिपूर्वक अनुरोध किया कि वह गालियां न दें, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह गुस्से में आगबबूला हो गई।

ये खबर पढ़ें...

छोटी सी बात पर भड़क गई भाभी, 2 ननद को पालतू कुत्ते से कटवाया

बहू ने जेठ पर फेंका खौलता हुआ तेल

इसके बाद गालियां दे रहे जेठ की शिकायत लेकर बहू राधा अपनी सास के पास पहुंची लेकिन जेठ दयाराम का गालियां देना जारी रहा। सास ने भी ऐसा करने से मना किया। दयाराम लगातार सीरियल की बहू को गालियां देता रहा। इसके बाद राधा का सब्र तब टूट गया, जब दयाराम लगातार सीरियल की बहू को गालियां देता रहा। इसके बाद राधा ने किचन में जाकर कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल उठाया और गुस्से में आकर उसे दयाराम की तरफ फेंक दिया। हालांकि, दयाराम समय रहते हट गया और तेल केवल उसके हाथ पर गिरा, जिससे उसे जलन हुई है।

ये खबर पढ़ें...

लेडी CMO पर भड़के BJP मंडल अध्यक्ष, मैडम ने भी लगा दी क्लास, जानें क्यों बढ़ा विवाद

मामले में पुलिस से की शिकायत

अब मामले में पीड़ित दयाराम ने बहू राधा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना ग्वालियर के राजा मंडी क्षेत्र में परिवार के भीतर के विवादों और गुस्से की गंभीरता को उजागर करती है।

ये खबर पढ़ें...

मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को बताया धर्म विरोधी, बोले- मेरा राजनीति से मोहभंग

MP सरकार की नई पहल: घूसखोरों को पकड़वाने के बाद लौटाएगी शिकायतकर्ताओं की राशि, बन रहा विशेष फंड

Tags:
  • Gwalior News
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पारिवारिक विवाद
  • बहू ने जेठ पर किया हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती