पहचान छुपाकर ग्वालियर में रह रहे एक दर्जन से ज्यादा बांग्लादेशी गिरफ्तार

Ratan Kumar Mishra | Published:
Share
gwalior-bangladeshi-nationals-arrested
gwalior-bangladeshi-nationals-arrested

ग्वालियर की महाराजपुरा पुलिस ने पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया से पहचान छुपाकर रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ग्वालियर की महाराजपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। इनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना के बाद यह सफलता मिली है।

कंपू से शुरू हुई कहानी

पुलिस को पहले जानकारी मिली थी कि शहर में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने सबसे पहले कंपू क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की। वहां से पुलिस को एक अहम इनपुट मिला। इसी इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई हुई।

इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम महाराजपुरा क्षेत्र पहुंची। यहां पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में झोपड़ियां बनी हुई थीं। पुलिस ने इन झोपड़ियों में रह रहे लोगों से पूछताछ शुरू की।

कागजात देखते ही बढ़ा शक

पूछताछ के दौरान पुलिस ने लोगों से पहचान पत्र मांगे। जो कागजात दिखाए गए वह देखने में ही संदिग्ध लगे। पुलिस को उन दस्तावेजों पर भरोसा नहीं हुआ।

इसके बाद पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं। यह लोग भारत में अवैध रूप से घुसे थे और लंबे समय से ग्वालियर में रह रहे थे।

कौन-कौन आए पुलिस के हत्थे

पकड़े गए लोगों में जमाल खान, रेहान खान, जुम्मन मुल्ला, मोहम्मद नुबेर हुसैन और मोहम्मद मलिक मियां शामिल हैं। यह सभी बांग्लादेश के खुलना और ढाका जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा युसुफ शेख अपनी पत्नी सलमा सरदार और दो छोटे बच्चों के साथ पकड़े गए। शकील खान भी अपनी पत्नी काजल और बेटे तालहा खान के साथ हिरासत में लिया गया। अंतरा आक्ता नाम की महिला भी इस समूह में शामिल थी।

पूरा परिवार छुपा रहा था पहचान

पकड़े गए सभी बांग्लादेशी नागरिक परिवार सहित रह रहे थे। इनमें पति-पत्नी, बच्चे, पिता-माता सभी शामिल हैं। यह लोग इधर-उधर मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इनके जरिए कोई अवैध गतिविधि तो नहीं चलाई जा रही थी। पुलिस टीम सभी से अलग-अलग पूछताछ कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी बांग्लादेशी लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे। उनके बारे में आगे भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अब इनके दस्तावेज खंगाल रही है। यह भी देखा जा रहा है कि इन्हें भारत में प्रवेश कराने में किसी और का हाथ तो नहीं था। मामले की जांच अभी जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रिटायरमेंट से एक दिन पहले AE रिश्वत लेते गिरफ्तार, ग्वालियर लोकायुक्त की कार्रवाई

ग्वालियर रोजगार मेला में 32 कंपनियां देंगी 45 हजार सैलरी तक की नौकरी

सोशल मीडिया पर मीठी और प्यारी बातें कर रही कंगाल, अकेले ग्वालियर में 23 करोड़ साफ

ग्वालियर ESIC में बिना परीक्षा पाएं नौकरी, आज वॉक-इन इंटरव्यू

Tags:
  • भारत
  • ग्वालियर
  • पूछताछ
  • दस्तावेज
  • बांग्लादेशी नागरिक
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन