कांग्रेस का संविधान बचाओ प्लान आज से जमीन पर, शुरुआत ग्वालियर से...
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 28, 2025, 13:31 IST
Samvidhaan Bachaao rally
ग्वालियर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कांग्रेस (CONGRESS)ने 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्तावीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने एकत्र हुए। करीब 7 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां की गईं। मैदान को पूरी तरह एयरकूल्ड बनाया गया, जहां 40 से अधिक बड़े कूलर और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। बैठने के लिए 5000 कुर्सियां लगाई गईं और 2000 से अधिक लोग खड़े रह सके। ये भी पढ़ें: सामान्य वर्ग को छोड़कर सबको नेता बनाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने जारी किया संविधान लीडरशिप प्रोग्राम प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और संविधान (Constitution) का निर्माण कराया, इसलिए उसे बचाना भी पार्टी की जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा कि आज गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार संविधान के खतरे में होने का संकेत हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत ग्वालियर से हो रही है और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को भी इस रैली के लिए आमंत्रित किया गया है। रैली में कांग्रेस नेताओं के अलावा किसान, युवा मज़दूर और दलित-आदिवासी भी शामिल होंगे। ये भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती पर जानें संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में कुछ खास बातें कांग्रेस ने 25 से 30 अप्रैल के बीच देशभर में "संविधान बचाओ रैली" (Samvidhan Bachao Rally) आयोजित करने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश में इसकी शुरुआत ग्वालियर से हुई है, जो अब पूरे प्रदेश में जिला और विधानसभा स्तर पर फैलाई जाएगी।
जिला स्तरीय रैलियां- 3 से 10 मई
सभी जिलों में महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट के खिलाफ रैलियां।
विधानसभा स्तरीय रैलियां- 11 से 17 मई)
विधानसभा क्षेत्रों में संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और अधिकारों के हनन के खिलाफ जनजागरण। घर-घर संपर्क अभियान- 20 से 30 मई कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से सीधा संवाद करेंगे और प्रचार सामग्री वितरित करेंगे। thesootr links
गर्मी के चलते विशेष व्यवस्था
राहुल गांधी भी होंगे शामिल
राष्ट्रीय स्तर पर संविधान बचाओ रैली
Samvidhaan Bachaao Rally
आगामी कार्यक्रम
सभी जिलों में महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट के खिलाफ रैलियां।
विधानसभा स्तरीय रैलियां- 11 से 17 मई)
विधानसभा क्षेत्रों में संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और अधिकारों के हनन के खिलाफ जनजागरण। घर-घर संपर्क अभियान- 20 से 30 मई कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से सीधा संवाद करेंगे और प्रचार सामग्री वितरित करेंगे। thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari