ग्वालियर में एएसआई धर्मवीर सिंह की संदिग्ध मौत, पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़ रहा तार!
Raj Singh | Mar 17, 2025, 14:44 IST
Sourabh Sourabh caSE
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह (17 मार्च) एक बड़ा मामला सामने आया, जहां परिवहन विभाग के एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) धर्मवीर सिंह की संदिग्ध मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह ( 17 मार्च ) एक बड़ा मामला सामने आया है। परिवहन विभाग के एकमात्र एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव उनके घर पर पाया गया। पुलिस को यह सूचना सुबह 10 बजे मिली, जिसके बाद से ही जांच शुरू हो गई है। वहीं इस घटना के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, खासकर उनके जुड़ाव को लेकर एक विवादित मामले से।
ये भी खबर पढ़ें... सौरभ शर्मा की पत्नी भी बनी आरोपी, नियुक्ति देने वाले अधिकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, धर्मवीर सिंह शराब के आदी थे, और उनकी मौत की आशंका शराब के अधिक सेवन से जताई जा रही है। उनके ड्राइवर उदित नारायण ने बताया कि उन्होंने रात में धर्मवीर को चाय दी थी, और बाद में वे सो गए थे। सुबह जब ड्राइवर उन्हें जगाने गया, तो उनका शरीर टाइट था।
वहीं इस पूरे घटना को लेकर धर्मवीर सिंह के पड़ोसी ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे, जब उनका नौकर उन्हें जगाने आया, तो वह हरकत नहीं कर रहे थे। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि उनकी मौत करीब 3 से 4 घंटे पहले हुई थी।
ये भी खबर पढ़ें... सौरभ शर्मा केस: सहयोगी के कार में मिला 52 किलो सोना-11 करोड़ जाएगा सरकारी खजाने में !
क्या है
वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद, ग्वालियर के स्थानीय लोग यह कयास लगा रहे हैं कि धर्मवीर सिंह की संदिग्ध मौत और सौरभ शर्मा के मामले में कोई संबंध हो सकता है। हालांकि, पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।
धर्मवीर सिंह का करियर और संदिग्ध मौत
धर्मवीर सिंह मूल रूप से चित्रकूट के निवासी थे और ग्वालियर में परिवहन विभाग में उड़नदस्ता प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। वे अब से लगभग छह महीने बाद रिटायर होने वाले थे। धर्मवीर की मौत को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, उनका नाम उस विवादित पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के साथ जुड़ रहा है, जो इन दिनों जेल में बंद है। बता दें कि सौरभ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे, और उसके घर पर आयकर विभाग और लोकायुक्त ने छापा मारा था, जहां करोड़ों की संपत्ति और कैश बरामद हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि धर्मवीर की मौत का सौरभ शर्मा के मामले से कोई संबंध हो सकता है, हालांकि, पुलिस इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं कर रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच
वहीं इस पूरे घटना को लेकर धर्मवीर सिंह के पड़ोसी ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे, जब उनका नौकर उन्हें जगाने आया, तो वह हरकत नहीं कर रहे थे। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि उनकी मौत करीब 3 से 4 घंटे पहले हुई थी।
ये भी खबर पढ़ें... सौरभ शर्मा केस: सहयोगी के कार में मिला 52 किलो सोना-11 करोड़ जाएगा सरकारी खजाने में !
क्या है सौरभ शर्मा केस ?
सौरभ शर्मा, जो कि ग्वालियर आरटीओ विभाग में एक पूर्व कॉन्स्टेबल था, पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। उसके खिलाफ कई एजेंसियों ने कार्रवाई की थी, जिनमें लोकायुक्त, आयकर विभाग, और प्रवर्तन निदेशालय (ED) शामिल हैं। इन जांचों के दौरान, उसके पास से 93 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति और 52 किलो सोना भी बरामद हुआ था। इसके अलावा, उसके सहयोगियों के खातों में करोड़ों की नकदी भी मिली थी।
जांच में पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari