भगवान लड्डू गोपाल संग शिवानी ने लिए फेरे सात

Marut raj | Published:
Share
Gwalior girl Shivani married Lord Laddu Gopal द सूत्र
Gwalior girl Shivani married Lord Laddu Gopal द सूत्र

ग्वालियर की रहने वाली शिवानी परिहार की शादी मथुरा वृंदावन वाले भगवान लड्डू गोपाल के साथ हो गई है। शिवानी अब मथुरा वृंदावन के एक आश्रम में लड्डू गोपाल के साथ पत्नी बनकर रहेंगी।

Gwalior girl Shivani married Lord Laddu Gopal


भोपाल. भगवान लड्डू गोपाल दूल्हा बनकर मथुरा वृंदावन से अपनी बारात लेकर ग्वालियर पहुंचे। यहां शिवानी परिहार के साथ सात फेरे लिए। बाराती साधु-संत बने। आम शादियों जैसी पूरी रस्में हुईं। ये सब बड़े धूमधाम से हुआ। पढ़ने में आपको ये आश्चर्य जैसा लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। शादी समाराेह का आयोजन मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में बुधवार को हुआ। यह अनोखी शादी ( Unique Wedding ) चर्चाओं का विषय बनी हुई है। शादी पूरी तरह से पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हुई। बारातियों का स्वागत सत्कार हुआ। ढोल नगाड़े भी बजाए गए। परिवार के रिश्तेदार नातेदार भी शादी में शामिल हुए। सभी शादी से बेहद खुश, नाचते हुए दिखाई दिए, क्योंकि उन्हें खुशी है कि उनके दामाद खुद भगवान कृष्ण बने हैं। रामनवमीं के पावन पर्व पर ग्वालियर के कैंसर पहाड़ी पर स्थित मंदिर में विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ।

भैया - भाभी इस शादी से नाराज


शिवानी के कुछ रिश्तेदार तो बहुत खुश हैं, लेकिन कुछ रिश्तेदारों को इस शादी से आपत्ति भी है। उनके सगे ताऊ और भैया - भाभी इस शादी समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि, उनके अधिकतर रिश्तेदार इस अनोखी शादी समारोह में शामिल होकर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे।

मथुरा वृंदावन का आश्रम होगी ससुराल


भगवान लड्डू गोपाल की बारात में तकरीबन एक दर्जन बाराती शामिल हुए। इनमें साधु संत आदि शामिल रहे। दुल्हन को अपने साथ वृंदावन के एक आश्रम में विवाह कर ले जाएंगे। गुरुवार सुबह शिवानी विदाई के साथ अपनी ससुराल मथुरा वृंदावन के लिए रवाना हो जाएंगी।



भगवान लड्डू गोपाल के साथ ग्वालियर की युवती शिवानी ने की शादी



Tags:
  • Gwalior girl Shivani married Lord Laddu Gopal
  • भगवान लड्डू गोपाल के साथ ग्वालियर की युवती शिवानी ने की शादी
जयपुर में सफाई पर 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 से बाहर; कम खर्च में इन शहरों ने मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में सफाई पर 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 से बाहर; कम खर्च में इन शहरों ने मारी बाजी
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू, फिर सिटी बसों में क्यों करना होगा इंतजार?

By Aman Vaishnav

भोपाल-इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू, फिर सिटी बसों में क्यों करना होगा इंतजार?
साय कैबिनेट की बैठक में इन बड़े मुद्दों पर लगेगी मुहर, शीतकालीन सत्र से लेकर किसानों के हित में हो सकते हैं फैसले

By VINAY VERMA

साय कैबिनेट की बैठक में इन बड़े मुद्दों पर लगेगी मुहर, शीतकालीन सत्र से लेकर किसानों के हित में हो सकते हैं फैसले
मंथली लेता हूं, लेता रहूंगा, जो करना है कर ले: जामडोली थाने के हेड कांस्टेबल ने एचएम को धमकाया, डीसीपी तक पहुंचा मामला

By Jageshwar Prasad

मंथली लेता हूं, लेता रहूंगा, जो करना है कर ले: जामडोली थाने के हेड कांस्टेबल ने एचएम को धमकाया, डीसीपी तक पहुंचा मामला
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

By Arohi Raj

MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए