ग्वालियर हाईकोर्ट का 24 अधिकारियों के खिलाफ SC-ST एक्ट लगाने का आदेश

Sandeep Kumar | Jan 31, 2026, 20:26 IST
Share
Fake officials exposed
Fake officials exposed

ग्वालियर हाईकोर्ट ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में 24 अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट लागू करने का आदेश दिया। इन अधिकारियों पर फर्जी तरीके से नौकरी प्राप्त करने का आरोप है।

News in Short

  • ग्वालियर हाईकोर्ट ने 24 अधिकारियों के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई का आदेश दिया।
  • आरोपियों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्रों से नौकरी प्राप्त की थीं।
  • मामले का खुलासा RTI एक्टिविस्ट गौरी शंकर राजपूत की शिकायत से हुआ।
  • जांच में 8 से 15 साल तक नौकरी करने वाले आरोपी पाए गए।

News in Detail

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने 26 अधिकारियों में से 24 के खिलाफ एससी-एसटी धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इनमें 12 अफसर शामिल हैं। यह मामला पिछले साल एसटीएफ की जांच में सामने आया था।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

क्या है पूरा मामला ?

मध्यप्रदेश सरकार की भर्तियों में कुछ अभ्यर्थियों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरियां प्राप्त की थीं। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर शामिल हैं। यह मामला आरटीआई एक्टिविस्ट गौरी शंकर राजपूत की शिकायत से उजागर हुआ। मामले की जांच एसटीएफ ने शुरू की थी। एसटीएफ ने साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर जांच की। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 8 से 15 साल तक नौकरी कर चुके थे।

ये भी पढ़ें...द सूत्र सर्वे: मध्यप्रदेश के 83 फीसदी लोगों ने माना कि उनके जिले का कलेक्टर भ्रष्ट है...

एससी-एसटी एक्ट लगाने का आदेश

हाईकोर्ट के वकील विश्वजीत रातोनिया ने बताया कि आरोपियों की याचिका ग्वालियर खंड पीठ ने खारिज कर दी। कोर्ट ने इस कृत्य को मध्यप्रदेश के एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का हक छीनना माना। आरोपियों के खिलाफ उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(यक) और 3(1)(जा)(ए) जोड़ने के आदेश दिए।

जांच में ये बात आई सामने

ग्वालियर में STF की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पढ़ाई के दौरान फर्जी दस्तावेजों से OBC और अन्य कोटों का फायदा लिया था। जब नौकरी के लिए आवेदन किया, तो उन्होंने एससी वर्ग के फर्जी प्रमाणपत्र लगाए। एसटीएफ की जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़ें...Point Of View With Anand : रील लाइफ कभी रियल नहीं हो सकती?

इन अधिकारियों की जांच

एसटीएफ की जांच में 4 डॉक्टर, 1 आयुष अधिकारी, 1 इंजीनियर, 1 जीएम, 1 संयुक्त संचालक, 1 सूबेदार, 1 उपनिरीक्षक, 4 आरक्षक, 3 कोर्ट के स्टेनो, 1 फार्मासिस्ट और 8 शिक्षक शामिल हैं। ये सभी ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दमोह, बैतूल, भोपाल, श्योपुर और राजगढ़ जिलों में पदस्थ हैं।

ये भी पढ़ें...MP Govt Job: एमपी में इंजीनियरों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी

क्या बोले जिम्मेदार

गुना डीईओ राजेश गोयल ने कहा, शिक्षक दशरथ मीना को निलंबित नहीं किया गया। शिक्षा विभाग को कोर्ट या एसटीएफ से अब तक कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • ग्वालियर
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • एसटीएफ
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा