ग्वालियर में साइबर ठगी के रैकेट का पर्दाफाश, हॉस्टल से तीन छात्र गिरफ्तार
Siddhi Tamrakar | Feb 12, 2025, 11:04 IST
cyber fraud exposed
ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस ने नोएडा के एक हॉस्टल से तीन छात्रों को गिरफ्तार किया, जो दो साल से ऑनलाइन ठगी का रैकेट चला रहे थे। BSF अधिकारी से 71 लाख की ठगी के मामले में इनकी संलिप्तता उजागर हुई है।
ग्वालियर साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में शामिल तीन छात्रों को नोएडा के एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया है। ये छात्र दो साल से साइबर ठगी का रैकेट चला रहे थे और ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए बैंक अकाउंट किराए पर देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में अफताब अहमद खान (झारखंड), अंकित वर्मा (कोटा, राजस्थान), और अखिल सिंह बैस (दिल्ली) शामिल हैं।
खबर यह भी- विधानसभा में भी उठा डिजिटल अरेस्ट का मुद्दा, साइबर क्राइम पर चिंता
खबर यह भी- दवा कारोबारी बन गया साइबर क्राइम का मास्टर, मोटा माल बनाया... गिरफ्तार
ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF अकादमी के अधिकारी अवसार अहमद से 71 लाख रुपए की ठगी के मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस को एक बैंक खाते की जानकारी मिली, जिसमें 29 हजार रुपए BSF अधिकारी से ठगे गए पैसों के थे। इसके अलावा, एक अन्य खाते में 2 लाख रुपए का लेन-देन भी मिला।
खबर यह भी- साइबर क्राइम : इस कॉल कोड के नंबर से रहें सावधान! टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने किया अलर्ट
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अब तक 20 से ज्यादा बैंक अकाउंट किराए पर दिए हैं। पुलिस अभी अन्य खातों की जानकारी इकट्ठा कर रही है।
खबर यह भी- सावधान! साइबर क्राइम के इतने तरीके कि गिनते-गिनते हो जाएंगे हैरान
ग्वालियर SP धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी ताकि पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सके।
खबर यह भी- विधानसभा में भी उठा डिजिटल अरेस्ट का मुद्दा, साइबर क्राइम पर चिंता
कैसे चल रहा था ठगी का रैकेट?
बैंक अकाउंट किराए पर देना: आरोपी अन्य छात्रों को बैंक खाता खोलने के लिए तैयार करते थे और फिर वह अकाउंट चाइनीज नागरिकों की गैंग को सौंप देते थे। क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल: ठगी की रकम का 6% कमीशन काटकर बाकी पैसा USDT (एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर चाइनीज गैंग को भेजा जाता था। टेलीग्राम एप से संपर्क: दो साल पहले इनका संपर्क टेलीग्राम पर चाइनीज नागरिक से हुआ था, जिससे ये गुप्त तरीके से ठगी के निर्देश लेते थे।
BSF अधिकारी से ठगी का पैसा इनके खातों में भी आया
खबर यह भी- साइबर क्राइम : इस कॉल कोड के नंबर से रहें सावधान! टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने किया अलर्ट
20 से ज्यादा बैंक खाते किराए पर दिए
खबर यह भी- सावधान! साइबर क्राइम के इतने तरीके कि गिनते-गिनते हो जाएंगे हैरान
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj