श्रद्धांजलि देने आए बुजुर्ग को आया चक्कर, सिंधिया-प्रियदर्शिनी ने संभाला

Ravi Singh | May 19, 2024, 19:30 IST
Share
Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने आए 99 साल के बुजुर्ग को अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनको संभाल लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी पानी लेकर आईं।

ग्वालियर ( Gwalior ) के जय विलास पैलेस ( Jai Vilas Palace ) में राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि ( Tribute to Rajmata Madhavi Raje Scindia ) देने आए 99 साल के बुजुर्ग को अचानक चक्कर आ गया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने उनको संभाल लिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी पानी लेकर आईं। सिंधिया ने अपने हाथ से बुजुर्ग को पानी पिलाया...साथ ही सिंधिया दंपती ने अपने रुमाल को पानी में भिगोकर बुजुर्ग की आंखों, गर्दन और चेहरे को साफ किया। सिंधिया बुजुर्ग का हाथ पकड़े रहे। जब बुजुर्ग की तबीयत में सुधार आया तब अपने कर्मचारियों से उनके घर तक छोड़ने के लिए भी कहा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे

बुजुर्ग का नाम गणपत राव है, वह राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। व्यापारी गणपत राव चेंबर ऑफ कॉमर्स के भी सदस्य रहे हैं। सिंधिया और उनकी पत्नी, गणपत राव की 20 मिनट तक परिवार के सदस्य की तरह देखरेख करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें...

4500 करोड़ के 400 कमरे वाले महल में रहती थीं राजमाता, सौम्य स्वभाव था उनकी पहचान

बुजुर्ग हुए भावुक

बुजुर्ग व्यापारी की तबीयत में सुधार आया तब अपने प्रति महाराज और महारानी का व्यवहार देखा तो वे भावुक भी हो गए। उन्होंने प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को आशीर्वाद दिया, साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी कहा कि आपके कदम कभी नहीं रुकेंगे और आप हर दिन के साथ तरक्की करते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

माधवी राजे की तस्वीर को सीने से लगाकर घूमते थे माधवराव, लेकिन शादी से पहले नहीं दिखाया था माधवी ने चेहरा

नागरिक उड्‌डयन राज्यमंत्री भी महल पहुंचे

केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री व सेना के पूर्व जनरल वीके सिंह ग्वालियर पहुंचे। साथ ही उनकी पत्नी भी आईं थीं। दोनों जयविलास पैलेस में स्थित रानी महल में श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। राजमाता माधवी राजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्होंने कहा कि बहुत दुखद समय है, खासकर पिछले तीन महीने अत्यंत दुख भरे थे। जब राजामाता अस्पताल में रहीं, उनका काफी इलाज भी चला, लेकिन वे संघर्ष करती रहीं। जिस प्रकार से सिंधिया ने आखिरी समय में मां की सेवा की है, कि यह बताता है कि वह राजमाता से कितना प्यार करते थे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा