MD ड्रग के नाम पर वकील को 6 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट, की लाखों की ठगी
Siddhi Tamrakar | Nov 22, 2024, 10:06 IST
Cyber Fraud lawyer
ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक वकील को डिजिटल अरेस्ट कर उससे लाखों रुपए की ठगी की। आरोपियों ने वकील को उनके पार्सल में एमडी ड्रग्स होने और 2 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में नाम आने की धमकी दी, जिससे उन्हें 6 घंटे तक बंधक बनाए रखा गया।
ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक वकील को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 16 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने वकील को उनके पार्सल में एमडी ड्रग्स होने और 2 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में नाम आने की धमकी दी, जिससे उन्हें 6 घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। यह घटना 8 अक्टूबर की है, जब अपराधियों ने वकील से एक नया बैंक खाता खुलवाकर उसमें 16 लाख रुपए जमा करने की मांग की थी। बाद में, वकील ने एक जानने वाले को इस बारे में बताया, तो उसने समझाया कि ऐसा कुछ नहीं होता, लेकिन तब तक बदमाश पैसे निकाल चुके थे। वकील ने इस मामले की शिकायत 21 नवंबर को क्राइम ब्रांच थाने में की है।
घटना के बारे में बताते हुए वकील ने कहा कि उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीएचएल कूरियर सर्विस का कर्मचारी राहुल शर्मा बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड से एक पार्सल बीजिंग भेजा गया था, जिसे कस्टम ने पकड़ लिया है। इसमें एमडी ड्रग्स और कुछ अवैध चीजें पाई गई हैं। इसके बाद, जब वकील ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पार्सल नहीं भेजा, तो ठग ने कहा कि उनके आधार कार्ड का मिसयूज हो रहा है। फिर कॉल मुंबई क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दी गई, जहां खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि वकील का नाम सुरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसके बाद ठग ने कहा कि सीबीआई उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी और नया बैंक खाता खुलवाने का कहा। वकील ने घबराकर उनके कहे मुताबिक खाता खुलवाकर उसमें 16 लाख रुपए जमा कर दिए। ठगों ने वकील को वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल गिरफ्तारी में रखा और जब कॉल बीच में कट गई, तो उन्हें फटकार भी लगाई गई।
कूरियर सर्विस का कर्मचारी बताया
कॉल कटने पर लगाई फटकार
साइबर ठगों के जाल में न फंसे
साइबर विशेषज्ञों ने इस प्रकार के अपराध से सावधान रहने की सलाह दी है। वे कहते हैं कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं होता और यदि ऐसी कॉल आए, तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman