GWALIOR: मन चाहा प्यार पाने तांत्रिक के चंगुल में फंसी Medical student
BP shrivastava | Mar 05, 2024, 18:31 IST
ग्वालियर में मेडिकल छात्रा से एक लाख रुपए ऐंठने वाला तांत्रिक गोल घेरे में ।
ग्वालियर ( Gwalior ) में एक मेडिकल छात्रा (Medical student) मन चाहा प्यार पाने के लिए एक तांत्रिक के जाल में फंस गई। तांत्रिक ने छात्रा से एक लाख रुपए ऐंठ लिए। तांत्रिक द्वारा और पैसों की मांग किए जाने पर वह डर गई और मामले का खुलासा हो गया।
GWALIOR. ग्वालियर में एक मेडिकल छात्रा ( Medical student ) मनचाहे प्यार को वश में करने के लिए इतनी उतावली थी कि वह ढोंगी तांत्रिक के जाल में फंस गई। तांत्रिक ने काली शक्तियों और आत्माओं को वश में कर छात्रा को उसका प्यार दिलाने का वादा किया। इस दौरान तांत्रिक कई तरह की पूजा और उसमें आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए छात्रा से एक लाख रुपए ऐंठ चुका था। अब वो 86 हजार रुपए ऊंट की बली देने के लिए छात्रा से मांग रहा था।
तांत्रिक ने छात्रा को बताया था कि शक्तियां आ चुकी हैं और वह ऊंट का इंतजाम नहीं करेगी तो यह शक्तियां गुस्सा होकर उसके परिवार का नाश कर देंगीं। तांत्रिक के ठिकाने से छात्रा अपने घर पहुंची और रोने लगी। इसके बाद परिवार को पूरी बात पता लगी। परिजन ने तांत्रिक को सड़क पर ही पीटा है और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, तांत्रिक ने थाने में छात्रा के रुपए लौटा दिए तो छात्रा ने शिकायत करने से मना कर दिया। पर पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
23 वर्षीय पीड़ित मेडिकल छात्रा थाटीपुर की रहने वाली है। छात्रा ने बताया कि कॉलेज जाते समय एक बाबा का विजिटिंग कार्ड उसे मिला था, जिसमें लिखा था तंत्र-मंत्र के सम्राट सभी गुरुओं के महागुरु सुल्तान जी सम्राट से मिलें और किसी भी जटिल समस्या या मनचाही शादी, मनचाहा प्यार पाएं। साथ ही नीचे लिखा था कि प्यार में धोखा खाए प्रेमी-प्रेमिका तुरंत मिलें। उनकी समस्या का समाधान 100 प्रतिशत गारंटी के साथ होगा। छात्रा भी अपने मनचाहे प्यार को पाना चाहती थी। इस पर छात्रा ने गुरु सुल्तान सम्राट को कॉल लगाया। जिस पर बाबा ने उसे अपने दफ्तर में बुलाकर कहा कि उसका मनचाहा प्यार उसे मिल जाएगा। इस दौरान बाबा ने छात्रा को अपने जाल में फंसाने के लिए कुछ काली शक्तियों मटकी में बुलाकर दिखाई। मटकी में कंपन हो रहा था और रोशनी भी हो रही थी। इसके बाद छात्रा को विश्वास हो गया कि यह बाबा उसकी मदद कर सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में छात्र ने घर की छत से कूदकर किया suicide, स्कूल पर आरोप
जब छात्रा ने गुरु सुल्तान सम्राट को अपने प्यार को पाने की बात कही,तो तांत्रिक ने उसमें सफलता पाने के लिए कुछ जादू टोने की क्रिया करना बताया और कहा कि इसमें कुछ पैसे का खर्चा आएगा। छात्रा पैसे देने को तैयार हो गई तो बाबा ने अपनी तांत्रिक क्रिया करना शुरू कर दी। उसने एक दिन पहले छात्रा से 40 हजार रुपए की डिमांड की। दूसरे दिन छात्रा को तांत्रिक ने फोन कर बताया कि उसके इस कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है और उसकी काट (तोड़) के लिए एक और पूजा लगेगी। जिसके लिए कुछ और पैसे देना पड़ेंगे। जिसे लेकर छात्रा ने उसे कुछ और पैसे दे दिए। इस तरह तांत्रिक बाबा उसे बेवकूफ बनाकर लगभग एक लाख रुपए ले लिए। तांत्रिक बाबा ने छात्रा को सोमवार रात को अपने दफ्तर बुलाया और कहा कि अब फाइनल पूजा का समय आ गया है। वहां जब छात्रा पहुंची तो तांत्रिक एक मटकी सामने रखकर तंत्र-मंत्र करने लगा।
ये खबर भी पढ़ें...ग्रामीणों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने बेटा-बेटी के साथ की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 7 लोगों पर आरोप
जब तांत्रिक ने पूजा शुरू की तो मटकी हिलने लगी बाबा ने कहा भूत-प्रेत की शक्तियां इस मटकी में आ गई हैं। अब तुम्हारा काम पूरा हो जाएगा, लेकिन इन शक्तियों की जो मांग रहेगी उसे पूरा करना होगा। छात्रा ने पूछा इसमें और कितना खर्च होगा। तांत्रिक बताया एक हजार भी हो सकता है या एक लाख रुपए भी खर्च आ सकता है। इसके बाद तांत्रिक ने मटकी छात्रा के हाथ में दे दी। मटकी में कंपन हो रहा था और रोशनी निकल रही थी। कुछ देर बाद तांत्रिक ने कहा कि काली शक्तियां ऊंट की बली चाहती हैं। उसकी बलि देने के लिए आपको 86 हजार रुपए और कसाई को 3 हजार रुपए अलग से देना होंगे।
ये खबर भी पढ़ें.. NEWS UPDATE : BSP नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सरेराह की फायरिंग
जब छात्रा ने ऊंट की बली देने अथवा इसके लिए रुपए देने से मना किया तो तांत्रिक ने उसे डराना शुरू कर दिया। तांत्रिक ने कहा कि काली शक्तियां मटकी में आ चुकी हैं। अगर यह काम पूरा नहीं हुआ तो ये शक्तियां बाहर निकल कर मुझे या तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगी। जिसे सुन छात्रा डर गई और उसने पैसों की व्यवस्था करने के लिए अपने चाचा को फोन कर रुपए उधार मांगे। चाचा ने समझदारी दिखाते हुए भतीजी से बातचीत कर समझाया और पूरी बात को समझकर तांत्रिक को पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग गुरुद्वारा के पास पैसे लेने के लिए बुलाया। जैसे ही तांत्रिक पैसे लेने छात्रा के पास आया तो पुलिस के साथ मौजूद चाचा और उसका परिवार तांत्रिक पर टूट पड़ा। परिजन ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक अपने कब्जे में लिया और थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ की।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी तांत्रिक ने छात्रा को समझौता करने का ऑफर दिया और छात्रा से ठगे रुपए लौटा दिए। इसके बाद छात्रा और उसके परिजन ने FIR करने से मना कर दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस मामले में सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि तांत्रिक वशीकरण कराने का लालच देकर छात्रा से रुपए ऐंठे थे। छात्रा के परिजन आरोपी को पकड़कर थाने लाए और छात्रा ने शिकायत की। बाद में छत्रा ने एफआईआर कराने से मना कर दिया। इसके बाद भी हमने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

ऐसे तांत्रिक के जाल में फंसी मेडिकल छात्रा

तांत्रिक ने मनचाहा प्यार पाने बताई वशीकरण पूजा

तांत्रिक ने कहा, काली शक्तियां ऊंट की बली चाहती हैं...
जब तांत्रिक ने पूजा शुरू की तो मटकी हिलने लगी बाबा ने कहा भूत-प्रेत की शक्तियां इस मटकी में आ गई हैं। अब तुम्हारा काम पूरा हो जाएगा, लेकिन इन शक्तियों की जो मांग रहेगी उसे पूरा करना होगा। छात्रा ने पूछा इसमें और कितना खर्च होगा। तांत्रिक बताया एक हजार भी हो सकता है या एक लाख रुपए भी खर्च आ सकता है। इसके बाद तांत्रिक ने मटकी छात्रा के हाथ में दे दी। मटकी में कंपन हो रहा था और रोशनी निकल रही थी। कुछ देर बाद तांत्रिक ने कहा कि काली शक्तियां ऊंट की बली चाहती हैं। उसकी बलि देने के लिए आपको 86 हजार रुपए और कसाई को 3 हजार रुपए अलग से देना होंगे।
ये खबर भी पढ़ें.. NEWS UPDATE : BSP नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सरेराह की फायरिंग
छात्रा को डराया बली नहीं दी तो उसके परिवार का नाश कर देंगी शक्तियां
जब छात्रा ने ऊंट की बली देने अथवा इसके लिए रुपए देने से मना किया तो तांत्रिक ने उसे डराना शुरू कर दिया। तांत्रिक ने कहा कि काली शक्तियां मटकी में आ चुकी हैं। अगर यह काम पूरा नहीं हुआ तो ये शक्तियां बाहर निकल कर मुझे या तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगी। जिसे सुन छात्रा डर गई और उसने पैसों की व्यवस्था करने के लिए अपने चाचा को फोन कर रुपए उधार मांगे। चाचा ने समझदारी दिखाते हुए भतीजी से बातचीत कर समझाया और पूरी बात को समझकर तांत्रिक को पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग गुरुद्वारा के पास पैसे लेने के लिए बुलाया। जैसे ही तांत्रिक पैसे लेने छात्रा के पास आया तो पुलिस के साथ मौजूद चाचा और उसका परिवार तांत्रिक पर टूट पड़ा। परिजन ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक अपने कब्जे में लिया और थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ की।
छात्रा से रुपए वापस मिलने पर नहीं कराई FIR
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी तांत्रिक ने छात्रा को समझौता करने का ऑफर दिया और छात्रा से ठगे रुपए लौटा दिए। इसके बाद छात्रा और उसके परिजन ने FIR करने से मना कर दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस मामले में सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि तांत्रिक वशीकरण कराने का लालच देकर छात्रा से रुपए ऐंठे थे। छात्रा के परिजन आरोपी को पकड़कर थाने लाए और छात्रा ने शिकायत की। बाद में छत्रा ने एफआईआर कराने से मना कर दिया। इसके बाद भी हमने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari