लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते नगर निगम का चपरासी रंगे हाथों गिरफ्तार

Vikram Jain | Dec 27, 2024, 20:28 IST
Share
Gwalior Municipal Corporation peon arrested for taking bribe
रिटायर्ड एएसआई से रिश्वत लेते हुए चपरासी पकड़ाया। Photograph: (BHOPAL)

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब लोकायुक्त ने ग्वालियर नगर निगम के चपरासी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी थी रिश्वत

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई हो रही है। रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी रिश्वत के मामले में नहीं थम रहे हैं। रिश्वत के मामलों में कड़ी कार्रवाई के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। अब छोटे कर्मचारी भी रिश्वत (Bribe) के मामले पकड़ा रहे हैं। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने नगर निगम के चपरासी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चपरासी नगर निगम के टैक्स कलेक्टर (संपत्ति कर संग्रहक) के कहने पर रिश्वत लेने लिए पहुंचा था।

जानें पूरा मामला

दरअसल, गुढ़ा लश्कर निवासी रिटायर्ड एएसआई राजेंद्र सिंह कुशवाह ने ग्वालियर लोकायुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने ग्वालियर नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-21 में पदस्थ वार्ड क्रमांक 52 के वार्ड क्रमांक 52 के टैक्स कलेक्टर सौरभ तोमर पर काम के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

जानें क्यों मांगी थी रिश्वत

रिटायर्ड एएसआई राजेंद्र सिंह शिकायत आवेदन देते हुए बताया था कि प्रीतमपुर कॉलोनी और गुढ़ा इलाके में उनकी पत्नी स्वर्गीय मुन्नीदेवी के नाम से दो मकान हैं। पत्नी का निधन अगस्त 2024 में हो गया था। आगे बताया कि मकान के फौती नामांतरण के लिए टैक्स कलेक्टर सौरभ तोमर और भृत्य आकाश कुशवाह दोनों ने मिलकर 30 हजार रुपए की डिमांड की है। इसके बाद एक मकान को लेकर 15 हजार रुपए बात हुई थी, लेकिन बाद 10 हजार रुपए में डील तय की। जिसमें से 2 हजार रुपए पहले ही दे चुके थे।

8 हजार रुपए की रिश्वत चपरासी गिरफ्तार

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने एक्शन लिया और शिकायत का सत्यापन कराया। इसके बाद कार्यवाहक डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के नेतृत्व में 15 सदस्यों वाली लोकायुक्त टीम प्लान तैयार किया। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने टैक्स कलेक्टर सौरभ तोमर के चपरासी आकाश कुशवाह को ट्रैप करते हुए 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चपरासी आकाश अपने साहब सौरभ तोमर के कहने पर रिश्वत की शेष राशि लेने के लिए कंपू हॉकर्स जोन में पहुंचा था।

टीसी सौरभ के घर पहुंची लोकायुक्त की टीम

चपरासी की गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त की टीम टैक्स कलेक्टर सौरभ तोमर को पकड़ने के लिए वार्ड 52 में उसके घर भी पहुंची। लेकिन सौरभ घर पर नहीं मिला। फोन करने पर उसने मोबाइल बंद कर लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने टैक्स कलेक्टर सौरव और चपरासी आकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Gwalior News
  • ग्वालियर न्यूज
  • Bribe
  • रिश्वत
  • ग्वालियर नगर निगम
  • ग्वालियर लोकायुक्त की कार्रवाई
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • रिश्वतखोर चपरासी गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई