प्राइवेट स्कूल में चले लात-घूंसे, फीस को लेकर प्रिंसिपल-स्टूडेंट में मारपीट
Jitendra Shrivastava | Aug 24, 2024, 18:56 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के निजी स्कूल में महिला प्रिंसिपल और छात्र में जमकर लात-घूंसे चले। स्कूल में किसी बात को लेकर छात्र की प्रिंसिपल से बहस हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि छात्र ने प्रिंसिपल का गला पकड़ा और चांटा मारा दिया...
मध्यप्रदेश में ग्वालियर के एक प्राइवेट स्कूल में उस समय हंगामा हो गया जब महिला प्रिंसिपल और एक छात्र में मारपीट शुरू हो गई। यह मारपीट छात्र की बकाया फीस को लेकर हुई। छात्र अपनी 11वीं की मार्कशीट लेने प्रिंसिपल के पास गया था। प्रिंसिपल ने जब फीस की मांग की तो छात्र कहने लगा कि फेल होने पर किस बात की फीस। बस यहीं से बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों में लात-घूंसे चल गए। वहीं मौके पर मौजूद अन्य टीचर्स के साथ भी छात्र की मारपीट हुई। हजीरा थाना पुलिस ने प्रिंसिपल और 2 टीचर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। टीचर्स की ओर से भी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। मामला दो दिन पहले CBS पब्लिक स्कूल का है। इसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है।
CBS स्कूल में पढ़ने वाला 17 साल का छात्र कांच मिल में रहता है। छात्र ने एक साल पहले 11वीं से पढ़ाई छोड़ दी। वह मंगलवार, को मार्कशीट और TC लेने स्कूल पहुंचा तो प्रिंसिपल निशा सेंगर ने फीस जमा करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। छात्र का आरोप है कि टीचर ने उसे डंडे से पीटा और जातिसूचक गालियां भी दीं। प्रिंसिपल निशा सेंगर ने बताया कि छात्र से बकाया फीस जमा करने का बोला तो उसने बदतमीजी की और गला पकड़कर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और छात्र ने दूसरे टीचर्स के साथ भी हाथापाई और धक्का-मुक्की की।
सीबीएस स्कूल में घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। छात्र की शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल निशा सेंगर, टीचर रजनी और राकेश पर मारपीट सहित एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, स्कूल की तरफ से दिए शिकायती आवेदन में छात्र के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पूरे मामले में हजीरा थाना टीआई शिवमंगल सिंह का कहना है कि स्कूल में टीचर और स्टूडेंट में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है, दोनों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किया गया है।
मारपीट की पूरी घटना सीबीएस स्कूल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में छात्र और महीला टीचर एक-दूसरे से मारपीट करते दिख रहे हैं। इसके बाद बच्चे के परिजन ने पहले स्कूल में हंगामा कर दिया।
छात्र का आरोप प्रिंसिपल ने जातिसूचक गालियां दीं
एट्रोसिटी की धारा में किया केस दर्ज
मारपीट करने का वीडियो वायरल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava