148a49c5-96f
CEC ज्ञानेश कुमार बोले- बंगाल में हमने अष्टांग योग किया, SIR के कारण अब कोई रण नहीं होगा
Sanjay Gupta | Published:
gyanesh-kumar-indore-sir-blo
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर आए। यहां उन्होंने बूथ लेवल आफिसर्स के साथ संवाद किया। इसमें सवालों के भी जवाब दिए। बात मुख्य तौर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-Special Intensive Revision) पर बात उठी। बंगाल चुनाव की भी बात हुई।
INDORE. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार दोपहर इंदौर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई की नगरी में आना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में बीएलओ की प्रतिबद्धता और परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है।
बीएलओ से संवाद कार्यक्रम के दौरान बात पश्चिम बंगाल की उठी। इस पर ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वहां हमने अष्टांग योग किया। बंगाल में कोई भी किसी की जगह वोट डाल देता था, सुरक्षा बल के जाने में व्यवधान होता था, बैरिकेडिंग होती थी और कई समस्याएं थी। लेकिन इस बार हमने अष्टांग योग कर दिया और वहां अब ऐसी कोई समस्या नहीं है।
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि देश में सफलतापूर्वक एसआईआर को लागू किया है। इसके कारण अब देश में रण नहीं होगा। इसे उन्होंने महाभारत के किस्से से सुनाया। कुमार ने कहा कि पांडव, कौरव के पास पांच गांव मांगने गए थे, लेकिन नहीं दिया तो महाभारत का रण हुआ।
ऐसे ही हमने एसआईआर के जरिए पांच चीजों को मतदाता सूची में ठीक किया है, इसके चलते रण नहीं होगा। मतदाता सूची से अनुपस्थित मतदाता, मृत, ट्रांसफर, बाहरी लोगों को बाहर किया है, इसलिए अब रण नहीं होगा।
एक बीएलओ ने ज्ञानेश कुमार से संवाद में सवाल पूछा कि आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक क्यों नहीं किया गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि आधार कार्ड नागरिकता का दस्तावेज नहीं है यह केवल पहचान का दस्तावेज है कि इनकी रेटिना ऐसी है, फिंगर प्रिंट ये हैं आदि। इसलिए इसे लिंक नहीं किया गया है।
ज्ञानेश कुमार ने एक जगह भाईजान शब्द का भी उपयोग किया। दरअसल बात एसआईआर को लेकर हो रही थी जिसे लेकर काफी आलोचना चली। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि जब हमने इसका फैसला लिया तो हर दिन कहीं ना कहीं मीडिया चैनल पर इसकी कोई आलोचना करता और कहता कि चुनाव आयोग को इसके अधिकार नहीं है।
फिर मैंने अपने अधीनस्थों से कहा कि इन्हें आयोग बुलाओ और बताओ। वह आए और हमने कहा देखो भाईजान, फिर सारे नियम बताए। लेकिन थोड़े-थोड़े दिन में फिर कहीं ना कहीं से बात उठती। लेकिन हमने इसे सफलतापूर्वक करके दिखाया। इससे वोटिंग प्रतिशत भी बड़ा है। चाहे बिहार हो या बंगाल, हर जगह वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई।
उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में संभागायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) और बीएलओ ने मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया है। मप्र ने इसमें काफी बेहतर काम किया है।
अन्य राज्यों में जहां गाइड करना पड़ा या कोई एक्शन लेना हुआ लेकिन मप्र में इसकी जरूरत नहीं पड़ी। लोकतंत्र में सबसे अहम कड़ी होती है बीएलओ। देश में चुनाव कराने में 1.80 करोड़ कर्मचारी लगते हैं, इतनी तो दुनिया में कई देशों की जनसंख्या भी नहीं है। हमारे एसआईआर को समझने के लिए यूएस तक के लोग आए थे।
ज्ञानेश कुमार इंदौर के बाद ओंकारेशवर रवाना हो गए। वहां मंदिर में दर्शन करेंगे और नाइट स्टे करेंगे। फिर सुबह भी दर्शन, पूजा करेंगे। इसके बाद रविवार को वह महेशवर जाएंगे। रविवार शाम को इंदौर आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
![148a49c5-96f]()
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार,राज्य के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। ओंकारेश्वर पहुंच कर उन्होंने श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण चर्चा भी की। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि आज का दिन उनके जीवन का अत्यंत विशेष, भावनात्मक एवं अविस्मरणीय दिवस है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में उन्होंने संकल्प लिया था कि जीवन में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। इस संकल्प की पूर्ति वर्ष 2026 में श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ संपन्न हुई। लगभग 23 वर्षों की इस लंबी आध्यात्मिक यात्रा के पूर्ण होने पर उन्होंने भगवान महादेव के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब उनकी असीम कृपा से संभव हो सका।
यह खबरें भी पढ़ें...
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक निकलेंगे पदयात्रा पर, जानें डिटेल
इंदौर में पोस्टेड IPS सुनील मेहता छोड़ेंगे नौकरी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला
ईडी इंदौर ने नवभारत गृह सोसाइटी के 4.64 करोड़ घोटाले में किया केस
महिला गर्भ नहीं रखना चाहती तो पति की मंजूरी जरूरी नहीं- इंदौर हाईकोर्ट
ज्ञानेश कुमार क्यों बोले बंगाल में किया अष्टांग योग
SIR के कारण अब देश में रण नहीं होगा
ऐसे ही हमने एसआईआर के जरिए पांच चीजों को मतदाता सूची में ठीक किया है, इसके चलते रण नहीं होगा। मतदाता सूची से अनुपस्थित मतदाता, मृत, ट्रांसफर, बाहरी लोगों को बाहर किया है, इसलिए अब रण नहीं होगा।
आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक क्यों नहीं किया
मैंने कहा देखो भाईजान-
फिर मैंने अपने अधीनस्थों से कहा कि इन्हें आयोग बुलाओ और बताओ। वह आए और हमने कहा देखो भाईजान, फिर सारे नियम बताए। लेकिन थोड़े-थोड़े दिन में फिर कहीं ना कहीं से बात उठती। लेकिन हमने इसे सफलतापूर्वक करके दिखाया। इससे वोटिंग प्रतिशत भी बड़ा है। चाहे बिहार हो या बंगाल, हर जगह वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई।
लोकतंत्र की सफलता में हर चुनाव कर्मी अहम
अन्य राज्यों में जहां गाइड करना पड़ा या कोई एक्शन लेना हुआ लेकिन मप्र में इसकी जरूरत नहीं पड़ी। लोकतंत्र में सबसे अहम कड़ी होती है बीएलओ। देश में चुनाव कराने में 1.80 करोड़ कर्मचारी लगते हैं, इतनी तो दुनिया में कई देशों की जनसंख्या भी नहीं है। हमारे एसआईआर को समझने के लिए यूएस तक के लोग आए थे।
ओंकारेश्वर पहुंचे, कल महेशवर जाएंगे
23 साल बाद पूरा हुआ ओंकारेश्वर दर्शन का संकल्प
ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण चर्चा भी की। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि आज का दिन उनके जीवन का अत्यंत विशेष, भावनात्मक एवं अविस्मरणीय दिवस है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में उन्होंने संकल्प लिया था कि जीवन में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। इस संकल्प की पूर्ति वर्ष 2026 में श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ संपन्न हुई। लगभग 23 वर्षों की इस लंबी आध्यात्मिक यात्रा के पूर्ण होने पर उन्होंने भगवान महादेव के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब उनकी असीम कृपा से संभव हो सका।
यह खबरें भी पढ़ें...
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक निकलेंगे पदयात्रा पर, जानें डिटेल
इंदौर में पोस्टेड IPS सुनील मेहता छोड़ेंगे नौकरी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला
ईडी इंदौर ने नवभारत गृह सोसाइटी के 4.64 करोड़ घोटाले में किया केस
महिला गर्भ नहीं रखना चाहती तो पति की मंजूरी जरूरी नहीं- इंदौर हाईकोर्ट
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj