नए साल के जश्न में भंग, यहां नहीं मना पाएंगे खुशियां

Siddhi Tamrakar | Dec 24, 2024, 16:05 IST
Share
mp hanuwantiya island
mp hanuwantiya island

मध्यप्रदेश की यह फेमस जगह जिसे मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है, इस बार नए साल के अवसर पर पर्यटक यहां का मजा नहीं उठा पाएंगे। जिससे पर्यटक काफी निराश हो गए हैं।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित हनुवंतिया टापू, जिसे मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है, इस बार नए साल के अवसर पर पर्यटक यहां आकर खुशियां नहीं पाएंगे। जानकारी के मुताबिक हर साल यहां आयोजित होने वाला जल महोत्सव इस बार नहीं हो रहा है, जिससे पर्यटक काफी निराश हो गए हैं।

हनुवंतिया जल महोत्सव का महत्व

2015 से लेकर 2023 तक हनुवंतिया में जल महोत्सव का आयोजन हर साल बड़े धूमधाम से किया जाता था, जिसे पर्यटक खासा पसंद करते हैं। यह महोत्सव मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें टेंट सिटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बोटिंग, जल क्रीड़ा और अन्य आकर्षण होते थे। यह एक बड़ा आयोजन था, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों पर्यटक शामिल होते थे। मुख्यमंत्री भी हर साल अपने परिवार के साथ इस जल महोत्सव का आनंद लेने यहां आते थे।

इस साल नहीं हो रहा जल महोत्सव

इस साल जब पर्यटक हनुवंतिया पहुंचे, तो उन्हें जल महोत्सव का कोई संकेत भी नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, फेस्टिवल के न होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह साफ है कि इस बार जल महोत्सव का आयोजन संभव नहीं हो सका है। पर्यटकों ने इस उम्मीद के साथ यहां यात्रा की थी कि उन्हें एक खास एक्सपिरिएंस मिलेगा, लेकिन वे निराश होकर लौटने को मजबूर हो गए हैं।

पर्यटकों की निराशा

इंदौर से आईं राखी लखवानी और उनके परिवार ने कहा कि वे हर साल जल महोत्सव का हिस्सा बनते थे, लेकिन इस बार यहां पहुंचकर उन्हें कुछ भी नया नहीं मिला। राखी ने बताया, हम हर साल जल महोत्सव में शामिल होते थे, लेकिन इस बार यहां कुछ भी नहीं था। सरकार को इस आयोजन को फिर से शुरू करना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • mp tourism
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • हनुवंतिया टापू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं