हर्षा रिछारिया के संन्यास पर भड़के संत अनिलानंद, कहा-सनातन धर्म का घोर अपमान

Aman Vaishnav | Apr 23, 2026, 11:48 IST
Share
harsha richhariya sanyas controversy swami harshanand
harsha richhariya sanyas controversy swami harshanand

महाकुंभ की चर्चित हर्षा रिछारिया ने उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में आधिकारिक तौर पर संन्यास की दीक्षा ली है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के संत समाज में एक नया विवाद छेड़ दिया है। संत समिति ने इस दीक्षा पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया (harsha richhariya) अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। उन्होंने आधिकारिक रूप से संन्यास ले लिया है। उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में उन्हें महामंडलेश्वर सुमनानंदजी महाराज ने दीक्षा दी है।

AA21fz8r-545498
AA21fz8r-545498


हर्षा के संन्यास पर महाराज अनिलानंद की आपत्ति

वहीं दूसरी ओर उनके संन्यास पर मध्य प्रदेश संत समिति के अध्यक्ष महाराज अनिलानंद ने आपत्ति जताई है। महाराज अनिलानंद ने कहा कि यह पूरा मामला गलत है और सनातन धर्म की मर्यादा के खिलाफ है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा 900 चूहे खाकर बिल्ली हज नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि हर्षा ने पहले प्रयागराज कुंभ में संन्यास लेने का दावा किया था।

बाद में उसने सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं थी। ऐसे व्यक्ति का संन्यास लेना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हर्षा को दीक्षा देने वाले सुमनानंदजी महाराज की जांच होनी चाहिए।

d96f3055-9d7
d96f3055-9d7


सनातन धर्म का घोर अपमान

महाराज अनिलानंद ने कहा कि हर्षा रिछारिया पहले भी धार्मिक आयोजनों को लेकर विवादित रही हैं। ऐसे व्यक्ति का संन्यास लेना संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि संन्यास एक पवित्र और अनुशासित परंपरा है। इसे कोई भी अचानक नहीं अपना सकता है।

महाराज ने यह भी कहा कि जो लोग पहले अलग तरह का जीवन जी रहे थे वे अचानक संन्यास लेकर सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। यह हमारे सनातन धर्म का घोर अपमान है।

सुमनानंद महाराज की भूमिका पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश संत समिति के अध्यक्ष महाराज अनिलानंद ने अखाड़ा परिषद से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने हर्षा रिछारिया को संन्यास दिलाने वाले महामंडलेश्वर सुमनानंदजी महाराज की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने दीक्षा दिलाने की जांच करने की मांग की है।

साथ ही कहा कि संन्यास एक गहरी और लंबी प्रक्रिया है। इसे बचपन से साधना और अनुशासन के साथ अपनाना पड़ता है। संन्यास लेने वाले को वर्षों तक कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है।

राज्य सरकार का हवाला दिया

महामंडलेश्वर अनिलानंद महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि, उज्जैन में होने वाले आगामी धार्मिक आयोजनों के चलते इस तरह के मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार का हवाला देते हुए कहा कि अगर सनातन परंपरा से कोई छेड़छाड़ की गई तो कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मॉडल हर्षा रिछारिया अब कहलाएंगी स्वामी हर्षानंद गिरि : ग्लैमर की दुनिया छोड़ उज्जैन में लिया संन्यास

साध्वी हर्षा रिछारिया नहीं करेंगी धर्म का प्रचार-प्रसार, बताई वजह

कर्जे से परेशान हुईं महाकुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया, धर्म की राह छोड़ने का ऐलान!

महाकुंभ की वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया ने मुस्लिम युवक के शादी के प्रस्ताव पर कही ये बात

Tags:
  • राज्य सरकार
  • वायरल गर्ल
  • महामंडलेश्वर अनिलानंद
  • महाकुंभ
  • हर्षा रिछारिया
  • साध्वी हर्षा रिछारिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा