पीएचक्यू में अटकी हॉकफोर्स की तबादला फाइल, पोस्टिंग के इंतजार में अधिकारी

Sanjay Sharma | Jun 08, 2026, 22:42 IST
Share
hawkforce-dsp-posting-delay-phq-bhopal
Photograph: (the sootr)

PHQ में हॉकफोर्स डीएसपी की तबादला फाइल 6 महीने से अटकी है। 20 अफसरों की ड्यूटी 8 महीने ज्यादा हो गई। गृह विभाग को प्रस्ताव का इंतजार। जिलों में पद खाली।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 20 डीएसपी की पोस्टिंग 6 माह से PHQ में अटकी है।
  • हॉकफोर्स में एक साल की तैनाती पूरी हो चुकी है।
  • सिपाही और एसआई की बदली पोस्टिंग, डीएसपी को इंतजार।
  • जिलों में खाली पड़े पद, बालाघाट में फुरसत में बैठे अधिकारी।
  • गृह विभाग कर रहा पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव का इंतजार।
बालाघाट में नक्सल इलाके की ड्यूटी पूरी कर चुके 20 से ज्यादा डीएसपी अफसर नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। नियम के तहत इनकी तैनाती एक साल की थी। मगर अब 18 से 20 महीने हो गए हैं। यानी 8 महीने ज्यादा ड्यूटी हो चुकी है। फिर भी पुलिस मुख्यालय ने फाइल आगे नहीं बढ़ाई।

सिपाही और सब इंस्पेक्टर का तबादला हो गया। उन्हें इनाम भी मिला। पर डीएसपी रैंक के अफसर अब भी बालाघाट में खाली बैठे हैं। जिलों में कई पद खाली हैं। हॉकफोर्स में राज्य पुलिस सेवा के अफसर एक साल रहते हैं। इसके बाद उन्हें जिले में भेजा जाता है।

20 अधिकारियों की फाइल अटकी

नक्सल फ्री बालाघाट में हॉकफोर्स में तैनात राज्य पुलिस सेवा के अफसर पीएचक्यू की बेरुखी का शिकार हैं। डीएसपी रैंक के 20 से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती को 18 से 20 महीने हो चुके हैं। यानी हॉकफोर्स में इनकी साल भर की तैनाती छह से आठ महीने ज्यादा हो चुकी है।

वहीं सशस्त्र पुलिस अभियान के बाद बालाघाट भी नक्सल फ्री घोषित किया जा चुका है। इस स्थिति में हॉकफोर्स में इन अधिकारियों की तैनाती का कोई उद्देश्य नहीं रह गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर की फाइल छह माह पहले ही पुलिस मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। हांलाकि फाइल आगे क्यों नहीं बढ़ी यह सामने नहीं आया है।

सिपाही, एसआई को नई पोस्टिंग

हॉकफोर्स यूनिट में सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती दो साल के लिए होती है जबकि राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी एक वर्ष के लिए पदस्थ किए जाते हैं। बीते बैच में यूनिट में तैनात किए गए सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर की पोस्टिंग बदली जा चुकी है।

नक्सल मूवमेंट में शामिल पुलिसकर्मियों को आउटऑफ टर्म प्रमोशन और अवार्ड भी मिल चुके हैं। अब केवल राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी ही नई पोस्टिंग के इंतजार में शेष रह गए हैं। हॉकफोर्स से इनकी सेवाएं वापस लेकर जिलों और विभिन्न पुलिस इकाइयों को सौंपी जानी हैं लेकिन पुलिस मुख्यालय अब तक निर्णय नहीं ले पाया है।

गृह विभाग को फाइल का इंतजार

हॉकफोर्स में तैनात डीएसपी रैंक के अफसरों की नई पोस्टिंग के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल में छह महीनों से हलचल है। इसको लेकर प्रशासन शाखा से लेकर डीजीपी ऑफिस के बीच भी फाइल पर चर्चा हो चुकी है।

पुलिस मुख्यालय से राज्य पुलिस सेवा के इन अधिकारियों की नई पदस्थापना के प्रस्ताव गृह विभाग भेजे जाने हैं। गृह विभाग भी इस फाइल का इंतजार कर रहा है। गृहमंत्री कार्यालय भी इन अधिकारियों की जानकारी तलब कर चुका है। इसके बाद भी राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की फाइल पीएचक्यू से बाहर नहीं आ सकी है।

अब एक साथ सूची आने का इंतजार

प्रदेश में तबादला सीजन शुरू हो चुका है। पुलिस विभाग में भी अधिकारियों- कर्मचारियों के ट्रांसफर की कवायद तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने जिलों और विभिन्न इकाइयों में कार्यरत राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों की तैयारी कर ली है।

प्रदेश भर में 120 से ज्यादा डीएसपी, सीएसपी, एसडीओपी पदों पर कार्यरत अधिकारियों की पदस्थापना सूची पीएचक्यू से जारी होने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि हॉकफोर्स में छुट्टी काट रहे अधिकारियों के नाम भी इस सूची में शामिल हो सकते हैं और उन्हें जल्दी नई पदस्थापना मिल जाएगी।

जिलों में असर, पद खाली

इन डीएसपी के न आने से कई जिलों में काम रुक गया है। एसडीओपी के पद खाली हैं। जांच और कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। बालाघाट अब नक्सल मुक्त है। वहां हॉकफोर्स की जरूरत नहीं है। फिर भी अफसरों को रोका गया है। यह बड़ी लापरवाही है। वहीं PHQ का कहना है कि जल्द लिस्ट जारी होगी।

FAQ

  1. हॉकफोर्स डीएसपी की पोस्टिंग में देरी क्यों हो रही है?
    हॉकफोर्स डीएसपी की पोस्टिंग फाइल 6 महीने से PHQ में अटकी है। नियम से इनकी एक साल की ड्यूटी पूरी हो चुकी है। अब 18 से 20 महीने हो गए हैं। PHQ से गृह विभाग को प्रस्ताव नहीं भेजा गया। इसलिए देरी हो रही है। सिपाही और एसआई का तबादला हो चुका है।
  2. हॉकफोर्स डीएसपी पोस्टिंग का नियम क्या है?
    नियम के तहत राज्य पुलिस सेवा के अफसर हॉकफोर्स में सिर्फ एक साल रहते हैं। इसके बाद उन्हें जिले या यूनिट में भेजा जाता है। सिपाही और सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी दो साल की होती है। अभी 20 डीएसपी 8 महीने ज्यादा ड्यूटी कर चुके हैं। यह नियम के खिलाफ है।
  3. हॉकफोर्स डीएसपी की पोस्टिंग कब तक होगी?
    अभी तबादला सीजन चल रहा है। PHQ में 120 से ज्यादा अफसरों की लिस्ट बन रही है। उम्मीद है कि हॉकफोर्स डीएसपी के नाम भी इसमें होंगे। लिस्ट जारी होने के बाद गृह विभाग मंजूरी देगा। इसके बाद नई पोस्टिंग मिल जाएगी। तारीख अभी तय नहीं है।
यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी के थानेदारों का हर महीने होगा एग्जाम, रिपोर्ट कार्ड तय करेगा कुर्सी

एमपी में ड्राइविंग लाइसेंस: 100 नंबर का टेस्ट, 60 से कम तो फेल

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर इस तरह हो रही साइबर ठगी, एमपी पुलिस का अलर्ट जारी

एमपी पुलिस को मिलेगा दोगुना इनाम, 50 हजार तक दे सकेंगे DGP, सीएम मोहन यादव ने दी मंजूरी

Tags:
  • बालाघाट
  • गृह विभाग
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • पोस्टिंग
  • राज्य पुलिस सेवा
  • हॉकफोर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं