इंदौर में HDFC बैंक की धोखाधड़ी, बैंक लोन पर अधिक ब्याज वसूला, चार सौ बीसी का केस
Sanjay Gupta | Feb 06, 2025, 13:20 IST
HDFC Bank fraud Indore
इंदौर में सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी की बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। बैंक ने एक ग्राहक को 10 करोड़ रुपए का लोन दिया लेकिन इस पर तय ब्याज दर से अधिक ब्याज वसूला।
INDORE. इंदौर में निजी सेक्टर के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक की बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। बैंक ने एक ग्राहक को 10 करोड़ रुपए का लोन दिया लेकिन इस पर तय ब्याज दर से अधिक ब्याज वसूला। यह राशि 65 लाख रुपए अतिरिक्त वसूली गई। राशि नहीं लौटाने पर ग्राहक ने कोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें अब बैंक अधिकारी उलझ गए हैं और चार सौ बीसी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज के आदेश हो गए हैं। इससे सबक यह भी है कि लोन लेने वाले ग्राहक देखें कि बैंक उनसे आखिर कितनी ब्याज राशि वसूल रहा है और यह सही है या नहीं।
![3a73e19f-911]()
ये खबर भी पढ़िए...सहकारी बैंक के पास पैसा ही नहीं... 500 किसानों की बढ़ी टेंशन
इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित कंपनी महाकाली फूड्स प्राइवेट लिमिटेड तर्फे डायरेक्टर पंकज साहा ने एचडीएफसी बैंक के विरुद्ध बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता सुमित मंडलोई के माध्यम से इंदौर स्थित न्यायालय में निजी परिवाद (प्राइवेट कंप्लेंट) दर्ज किया। इसमें साहा ने बताया कि साल 2016 में उन्होंने बैंक से 10 करोड़ रुपए का लोन लिया। यह लोन एमसीएलएर (मार्जिनल कास्ट आफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट) पर था।
ये खबर भी पढ़िए...ATS कस्टडी में मौत: साइबर ठगी गैंग का खुलासा, बैंक भी शक के घेरे में
सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट शत्रुघन आठिया ने बैंक अधिकारियों द्वारा प्रथम दृष्टया अपराध किया जाना पाया। इस पर एचडीएफसी बैंक लिमिटेड शाखा मैनेजर, मैनेजर मीनल गांधी, रिलेशनशिप मैनेजर अभिषेक खुराना और एमडी एचडीएफसी पर आईपीसी की गंभीर धाराओं 406, 409, 417, 418, 420, 120 बी एवं 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही 25 फरवरी को इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए।
ये खबर भी पढ़िए...रिटायर्ड बैंक मैनेजर को लंदन से आया कॉल...खाते से गायब हुए 44 लाख रुपए
ये खबर भी पढ़िए...SBI बैंककर्मियों ने की धोखाधड़ी, किसानों के नाम से निकाले केसीसी के एक करोड़ रुपए
3a73e19f-911
ये खबर भी पढ़िए...सहकारी बैंक के पास पैसा ही नहीं... 500 किसानों की बढ़ी टेंशन
यह किया बैंक ने खेल
ये खबर भी पढ़िए...ATS कस्टडी में मौत: साइबर ठगी गैंग का खुलासा, बैंक भी शक के घेरे में
यानी ब्याज दर एक सीमा में बदलती रहेगी। इसके तहत ब्याज दर 8.15 से 9.15 फीसदी तक थी लेकिन बैंक ने इस पर 8.25 से 11.45 फीसदी तक वसूला गया था। यह राशि महाकाली फूड्स कंपनी के खाते से ऑटो डेबिट होती रही। साहा ने अधिवक्ता के जरिए बात रखी कि इसके लिए बैंक से कई बार पत्राचार हुआ और बैंक ने कहा कि लोन चुकता होने के बाद इसे समायोजित किया जाएगा। लेकिन 2022 में बैंक लोन एनओसी होने के बाद भी यह राशि अभी तक नहीं लौटाई और बैंक अधिकारियों ने धोखा दिया है।
इन अधिकारियों पर केस के आदेश
ये खबर भी पढ़िए...रिटायर्ड बैंक मैनेजर को लंदन से आया कॉल...खाते से गायब हुए 44 लाख रुपए
ये खबर भी पढ़िए...SBI बैंककर्मियों ने की धोखाधड़ी, किसानों के नाम से निकाले केसीसी के एक करोड़ रुपए
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari