दो सौ साल पुराने स्लीमनाबाद के कब्रिस्तान की कार्यवाही पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Neel Tiwari | Dec 19, 2025, 18:38 IST
Sleemanabad Cemetery
कटनी के स्लीमनाबाद में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर मुस्लिम और हिंदू संगठन आमने-सामने हैं। मुस्लिम समुदाय का दावा है कि खसरा नंबर 54 को पिछले डेढ़ सौ सालों से कब्रिस्तान है। हिंदू संगठन अतिक्रमण का आरोप लगा रहे हैं। हाईकोर्ट ने मामले पर रोक लगा दी है।
JABALPUR. कटनी के स्लीमनाबाद में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर मुस्लिम समुदाय-हिंदू संगठन आमने-सामने थे। दरअसल खसरा नंबर 53 मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए आवंटित किया गया था। 0.44 हैक्टेयर के क्षेत्र में जगह कम पड़ने के बाद खसरा नंबर 54 का इस्तेमाल भी कब्रिस्तान की तरह ही होने लगा।
मुस्लिम समुदाय का दावा है की खसरा नंबर 54 को भी पिछले डेढ़ सौ सालो से इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरी ओर हिंदू संगठन यहां अतिक्रमण का आरोप लगा रहे हैं। विवादों में रहे स्लीमनाबाद कब्रिस्तान पर जबलपुर हाईकोर्ट ने आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
![sleemanabad]()
अब टिकट कैंसिलेशन पर IRCTC को लौटानी होगी 70 फीसदी राशि, उपभोक्ता आयोग ने दिया आदेश
यह विवाद तीन महीने पहले शुरू हुआ था। मुस्लिम समुदाय ने खसरा नंबर 54 की शासकीय भूमि कब्रिस्तान के लिए एलॉट करने की मांग की। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इस अतिक्रमण बताते हुए कटनी कलेक्टर से शिकायत भी की थी। इसके बाद मामले में जांच हुई और पटवारी हल्का 14 के खसरा 54 के कुछ भाग में अतिक्रमण माना गया।
![sleemanabad]()
भारत-अफ्रीका टी20 सीरीज: टीम इंडिया जीतना चाहेगी सीरीज, अफ्रीकी टीम के पास बराबरी का मौका
स्लीमनाबाद तहसीलदार ने 12 दिसंबर 2025 को बेदखली आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, पटवारी हल्का 14 के खसरा नंबर 54 की 2.75 हेक्टेयर जमीन सैनिक छावनी मध्यप्रदेश के नाम पर दर्ज है। इसके कुछ भाग में अतिक्रमण को सही पाते हुए बेदखली का आदेश जारी किया गया।
![sleemanabad]()
विधायक निधि में भ्रष्टाचार : सदाचार कमेटी के सामने तीनों विधायक पेश, दो ने मीडिया से नहीं की कोई बात
इस मामले में सिविल कोर्ट के द्वारा पहले ही रोक लगाई गई थी पर उसकी समय सीमा समाप्त हो गई थी। इसके बाद नसीम बेग सहित अन्य याचिकार्ताओं ने हाईकोर्ट की शरण ली। ववरिष्ठ अधिवक्ता नरिंदर पाल सिंह रूपराह और अधिवक्ता राहुल चौधरी ने अतिक्रमण हटाने के आदेश का हवाला दिया। उन्होंने मामले पर जल्द सुनवाई का निवेदन किया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आज कम समय होने के बाद भी चीफ जस्टिस ने मामले की सुनवाई की।
![sleemanabad]()
स्लीमनाबाद कब्रिस्तान विवाद: वरिष्ठ अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि 7 एकड़ की इस जमीन के कुछ हिस्से पर कब्रिस्तान है। जहां लगभग 1000 कब्रें हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि प्रशासन कहता है कि खसरा नंबर 54 कुछ सालों से कब्रिस्तान के लिए इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, प्रशासन अपने आदेश में मानता है कि यहां लगभग 1000 कब्रें हैं। हाईकोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता से कहा कि 1000 कब्रें 5-10 साल में संभव नहीं। हाईकोर्ट इस बात पर अस्वस्थ नजर आया कि कब्रिस्तान का उपयोग 150 साल से अधिक समय से हो रहा है।
विवादित जमीन पर गैर-मुमकिन कब्रिस्तान घोषित करने का दावा निरस्त, मुस्लिम वक्फ कमेटी की अपील खारिज
![Chief Justice Sanjeev Sachdeva]()
चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने कब्रिस्तान भूमि पर किसी भी कार्यवाही पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सरकार को साइट प्लान प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इससे प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के दावे की असलियत सामने आएगी। अगली सुनवाई 8 जनवरी 2025 को होगी। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार, कटनी के कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार को प्रतिवादी बनाया गया है। वे अगली सुनवाई में साइट मैप पेश करेंगे।
मुस्लिम समुदाय का दावा है की खसरा नंबर 54 को भी पिछले डेढ़ सौ सालो से इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरी ओर हिंदू संगठन यहां अतिक्रमण का आरोप लगा रहे हैं। विवादों में रहे स्लीमनाबाद कब्रिस्तान पर जबलपुर हाईकोर्ट ने आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
sleemanabad
अब टिकट कैंसिलेशन पर IRCTC को लौटानी होगी 70 फीसदी राशि, उपभोक्ता आयोग ने दिया आदेश
अतिक्रमण हटाने का था आदेश
sleemanabad
भारत-अफ्रीका टी20 सीरीज: टीम इंडिया जीतना चाहेगी सीरीज, अफ्रीकी टीम के पास बराबरी का मौका
तहसीलदार ने जारी किया था बेदखली आदेश
sleemanabad
विधायक निधि में भ्रष्टाचार : सदाचार कमेटी के सामने तीनों विधायक पेश, दो ने मीडिया से नहीं की कोई बात
कब्रिस्तान को बचाने हाईकोर्ट पहुंचा समुदाय
sleemanabad
1000 कब्र 5-10 साल में नहीं बन सकती : हाईकोर्ट
विवादित जमीन पर गैर-मुमकिन कब्रिस्तान घोषित करने का दावा निरस्त, मुस्लिम वक्फ कमेटी की अपील खारिज
प्रशासन की कार्यवाही पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Chief Justice Sanjeev Sachdeva
चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने कब्रिस्तान भूमि पर किसी भी कार्यवाही पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सरकार को साइट प्लान प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इससे प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के दावे की असलियत सामने आएगी। अगली सुनवाई 8 जनवरी 2025 को होगी। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार, कटनी के कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार को प्रतिवादी बनाया गया है। वे अगली सुनवाई में साइट मैप पेश करेंगे।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA