इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा पाकिस्तान से पंगा मत लो
Sanjay Gupta | May 10, 2025, 10:32 IST
holkar-stadium-bomb-threat-indore-email-pakistan-warning
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एमपीसीए (मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) को एक ईमेल के जरिए भेजी गई।
भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए यह एमपीसीए (मप्र क्रिकेट एसोसिएशन) को दी गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस को जानकारी दी गई और पूरे स्टेडियम की जांच की गई।
खबर यह भी...भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पुलिस कमिश्नर इंदौर ने जारी किए 5 प्रतिबंधात्मक आदेश
वहीं इस मामले में एमपीसीए के प्रशासनिक अधिकारी रोहित पंडित ने कहा कि ईमेल शुक्रवार को मिला और हमने तत्काल पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच की। वहीं पुलिस को इस पूरी जांच में कुछ नहीं मिला। लेकिन ईमेल की जांच की जा रही है कि यह कहां से आया था। उल्लेखनीय है कि इंदौर में इसके पहले स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल आए थे।
इंदौर होलकर स्टेडियम | होलकर स्टेडियम इंदौर | बम की धमकी | MP News | Indore News | Indore Holkar Stadium | india pakistan conflict | india pakistan news | मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
ईमेल में लिखा— हम पाकिस्तान के स्लीपर...
एमपीसीए के आधिकारिक ईमेल पर आई इस धमकी, जो अंग्रेजी में थी, में लिखा है कि— आपके स्टेडियम में विस्फोट होगा। पाकिस्तान से पंगा मत लो। अपनी सरकार को समझाओ। पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में हैं। इस धमकी के साथ ही इसमें ऑपरेशन सिंदूर की भी बात है। लिखा है कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है। हालांकि इसमें किसी स्टेडियम का नाम नहीं लिखा, लेकिन चूंकि मेल एमपीसीए को मिला था और इसका मुख्यालय इंदौर है, ऐसे में माना गया कि यह स्टेडियम होलकर ही है। अस्पताल को लेकर कोई स्पष्टता नहीं हुई।
पुलिस को कर दिया सूचित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर होलकर स्टेडियम | होलकर स्टेडियम इंदौर | बम की धमकी | MP News | Indore News | Indore Holkar Stadium | india pakistan conflict | india pakistan news | मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman