WhatsApp Image 2024-11-03 at 14.12.05
उज्जैन में गुंडागर्दी चरम पर, पुलिस के बाद अब पत्रकार से मारपीट
Sandeep Kumar | Published:
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-03T211723.522
उज्जैन में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। यहां पर गुंडागर्दी चरम पर है। पहले पुलिस पर हमला किया गया था। अब एक पत्रकार पर हमला किया गया है। हालांकि इस मामले पर पुलिस ने शिकायत दर्जकर जांच शुरू कर दी है...
आमीन हुसैन @ रतलाम. उज्जैन में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। यहां पर गुंडे-बदमाशों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन यहां पर कभी पुलिस के साथ मारपीट की जाती है तो कभी पत्रकारों को निशाना बनाया जाता है। दअरसल रतलाम के पत्रकार नरेंद्र अग्रवाल और उनके भाई के साथ उज्जैन में गाड़ी टकराने की बात को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों भाई रतलाम से भाई दूज बनाने के लिए उज्जैन गए थे। एक भाई को आंख और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
![WhatsApp Image 2024-11-03 at 14.12.05]()
जानकारी के अनुसार रतलाम के पत्रकार नरेंद्र पिता सोहनलाल अग्रवाल 51 वर्ष बड़े भाई गिरीश अग्रवाल के साथ भाईदूज मनाने के लिए कार से उज्जैन गए थे। महाकाल क्षेत्र में उनके बड़े जीजाजी की होटल है। जहां उन्होंने अपनी कार खड़ी की थी। नरेंद्र अपने भाई गिरीश के साथ कार से महाकाल लोक के समीप त्रिवेणी संग्रहालय के सामने इंटरप्रिटिशन पार्किंग के पास से होते हुए गंगा गार्डन की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाईक से सवार होकर युवकों ने दो युवक गाड़ी टकराने की बात को लेकर उनसे विवाद करने लगे। नरेंद्र ने बताया दोनों युवक बेहद नशे में थे।
कहासुनी के बाद दोनों युवक वहां से चले गए लेकिन कुछ मिनट बाद ही वह वापस उनकी कार का पीछा करते हुए आए । अचानक गिरीश अग्रवाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने के लिए जब नरेंद्र कार से उतरे तो दोनों बदमाश उन पर भी टूट पड़े। दोनों युवकों ने नरेंद्र के साथ इस कदर मारपीट की कि उन्हें आंख और चेहरे पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। दोनों बदमाशों ने उनकी कार का दरवाजा भी तोड़ दिया। घटना के बाद नरेंद्र घायल अवस्था में महाकाल थाने पहुंचे। यहां से उन्हें मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने जयसिंहपुरा में रहने वाले अमन और विशाल नामक युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। नरेंद्र रतलाम में मीडियाकर्मी है।
इसके पहले पुलिस थाना ताल की पुलिस चौकी खारवा कला में पदस्थ प्रधान आरक्षक कमल सिंह बघेल के साथ मारपीट की घटना घटित हुई थी। बघेल फोर व्हीलर वाहन से खारवा कला से नागदा जक्शन जा रहे थे। रात को कोल्लू खेड़ी नागदा जक्शन मार्ग पर सामने से एक कार वाहन आया जिससे टक्कर हो गई। जिस वाहन के अंदर फैमिली परिवार बैठा हुआ था, आमने सामने एक्सीडेंट हो गया। जिस घटना को लेकर प्रधान आरक्षक बघेल से उनके मोबाइल नंबर पर दूरभाष पर चर्चा की गई। जिसके बाद भी उसके साथ करीबन 15 से 20 लोगों ने गंभीर रूप से मारपीट की है। जिसमें अभी उसका इलाज चल रहा है।
बाईक सवारों ने पहले किया विवाद
दो युवकों ने किया हमला
पुलिसकर्मी से भी हो चुकी मारपीट
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj