भोपाल में तीन लोगों को रौंदा गया, DB मॉल के सामने बस हादसा, 2 की मौत

Raj Singh | Nov 29, 2024, 13:28 IST
Share
accident bhopal
accident bhopal

राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के एमपी नगर जोन वन इलाके में एक बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के एमपी नगर जोन वन इलाके में एक बस ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, यह सड़क हादसा डीबी मॉल के सामने हुआ। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने वाला आरोपी फरार हो है।

घटना से जुड़ा वीडियो आया सामने

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोगों के शव सड़क पर पड़े हैं। वहीं, पुलिस सड़क पर जा रहे वाहनों को साइड में कराने में जुटी है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं आसपास लोगों की भारी भिड़ देखी जा रही है। बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को बस ने करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। इससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपाल हिट एंड रन मामला : जीप ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत

बस चालक की डिटेल खंगाल रही पुलिस

वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक की पुलिस डिटेल खंगाल रही है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीधी में ट्रक की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

पुलिस ने क्या बताया?

इस दुखद घटना के बारे में एमपी नगर एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हादसे के वक्त बस खाली थी। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस को सड़क खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल पुलिस
  • राजधानी भोपाल
  • MP Nagar
  • भीषण सड़क हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा