शिवपुरी हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले ट्रक ड्राइवर और हेल्पर
Raj Singh | Oct 29, 2024, 13:19 IST
HADASHA.
शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार बागलकोट बीजापुर कर्नाटक से फरीदाबाद जा रहे ट्रक का हुआ।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक दुखद घटना घटी है। यह दिल दहला देने वाली घटना शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाईवे स्थित खूबत घाटी पर घटी। यहां से गुजर रहे एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकलने का भी समय नहीं मिला। इसमें दोनों लोग जिंदा जल गए।
बच्चों से भरी स्कूल बस सोन नदी में गिरी, 15 मासूम थे सवार
हादसे के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना सतनवाड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सतनवाड़ा पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे डिक्की क्रमांक आरजे 02 जीसी 4727 जिसमें प्याज भरा हुआ था और वह बागलकोट बीजापुर कर्नाटक से फरीदाबाद जा रहा था, इसी दौरान खूबत घाटी एबी रोड पर टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे ड्राइवर रिजवान की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक रिजवान के पिता का नाम मंजीम अंसारी है, जो मेवात का रहने वाला था। हेल्पर मोनू छत्तीसगढ़ का रहने वाला था, जिसकी इस हादसे में मौत हो गई है।
गाय को टक्कर मारकर बाइक सवारों पर पलटा ट्रक, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
वहीं इस पूरे मामले पर शिवपुर के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। इस घटना पर उन्होंने कहा कि ट्रक राजस्थान के मांगेराम का था। रिजवान हरियाणा के मेवात और मोनू बड़क छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।
आग ने ली जानदरअसल, घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। टायर फटने से ट्रक पलट गया। 32 वर्षीय ट्रक चालक रिजवान अंसारी और क्लीनर मोनू बड़क केबिन में फंस गए। दोनों घायल हो गए। वे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी आग ने धीरे-धीरे पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी।
कहां जा रहा था ट्रक?
गाय को टक्कर मारकर बाइक सवारों पर पलटा ट्रक, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
पुलिस ने दी जानकारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari