होटल हयात में शिवराज के बेटे की सगाई, कई नेता-मंत्री दिल्ली पहुंचे

Ravi Singh | Published:
Share
the sootr
the sootr

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर में खुशियां छाई हुई हैं। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई हो रही है। सगाई समारोह दिल्ली के होटल हयात में हो रहा है।

Bhopal : केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियां छा गई हैं। गुरुवार, 17 अक्टूबर को उनके बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई बंसल परिवार की बेटी अमानत बंसल से हो रही है।

पीएम को दिया सगाई का न्यौता

दिल्ली के होटल हयात में सगाई की रस्में पूरी की जा रही हैं। इसमें देश के कई दिग्गज नेता, मंत्री और उद्योगपतियों समेत जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी दिल्ली में ही हैं। इससे पहले सुबह शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें कार्तिकेय की शादी का न्योता दिया था। उनके साथ साधना सिंह, कार्तिकेय सिंह और कुणाल भी थे। शिवराज ने पीएम मोदी से मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।

्
्


सगाई में चुनिंदा 50 लोग शामिल

अब कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई में दोनों परिवारों को मिलाकर वीवीआईपी और परिवार वालों के साथ करीब 50 लोग शामिल हो रहे हैं। शिवराज ने इससे पहले जब कार्तिकेय का रिश्ता तय किया था, तब सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। इसी में उन्होंने बताया था कि 17 अक्टूबर को कार्तिकेय की बंसल परिवार की बेटी अमानत से सगाई होगी।

बिजनेस टाइकून हैं शिवराज के समधि

गौरतलब है कि कार्तिकेय का विवाह बिजनेस टाइकून अनुपम बंसल और रूचिता बंसल की बेटी अमानत बंसल से तय हुई है। अनुपम देश की जानी-मानी कंपनी लिबर्टी शूज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। अमानत ने हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई पूरी की है।

े
े


कुणाल का रिश्ता पहले हो चुका तय

कार्तिकेय से पहले शिवराज के छोटे बेटे कुणाल का रिश्ता तय हो चुका है। कुणाल की सगाई पिछले दिनों भोपाल के प्रसिद्ध डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुई है। कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं। सगाई का समारोह बहुत सादगी से संपन्न हुआ था, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कार्तिकेय चौहान
  • अमानत बंसल
  • कार्तिकेय-अमानत सगाई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर