पहले IPS, फिर IAS और अब तीन शादियां… यूपी से एमपी तक आईएएस अवि प्रसाद के ही चर्चे हैं
Kaushiki | Feb 17, 2026, 10:47 IST
IAS AVI PRASAD
कभी वर्दी में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने का सपना। फिर प्रशासनिक सेवा में टॉप रैंक हासिल करने की कहानी। अब निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली यह कहानी है आईएएस अवि प्रसाद की।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से आने वाले एक चर्चित आईएएस अधिकारी आजकल सुर्खियों में हैं। मध्यप्रदेश कैडर के इस अधिकारी ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी रचाई है।
आईएएस अवि प्रसाद ने पिछले रिश्तों से कानूनी तौर पर तलाक लेने के बाद ही यह कदम उठाया। खास बात यह है कि उनकी पहली दो पत्नियां भी आईएएस अधिकारी ही रही हैं।
अवि प्रसाद की दो पूर्व पत्नियां वर्तमान में अलग-अलग जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वहीं उनकी तीसरी पत्नी राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
![पहले IPS, फिर IAS और अब तीन शादियां… यूपी से एमपी तक चर्चित इस अफसर की कहानी - First IPS then IAS and now three marriages story of avi prasad officer is]()
आईएएस अवि प्रसाद का प्रशासनिक सफर आसान नहीं रहा। साल 2013 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ। इसके बाद, उन्होंने एक बार फिर UPSC की परीक्षा दी। 2014 में 13वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई।
वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। पब्लिक लाइफ की समझ उन्हें अपनी फैमिली बैकग्राउंड से मिली। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे।
दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी के दौरान अवि की मुलाकात रिजु बाफना से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में शादी कर ली। यह रिश्ता उस समय का था जब दोनों अपनी करियर सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे।
आज रिजु बाफना मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं। उन्हें राज्य में एक सख्त और प्रभावी प्रशासक के रूप में जाना जाता है। हालांकि, समय के साथ उनका यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
पहले रिश्ते के टूटने के बाद अवि ने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से विवाह किया। शादी के बाद, अवि ने मध्यप्रदेश कैडर को अपनाया। मिशा सिंह वर्तमान में रतलाम जिले की कलेक्टर हैं। वे अपनी एक्टिव एडमिनिस्ट्रेटिव फंक्शन्स के लिए जानी जाती हैं।
रतलाम में विकास कार्यों की निगरानी, सरप्राइज इंस्पेक्शन और योजनाओं की समीक्षा को लेकर उनका नाम अक्सर चर्चा में रहता है। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। चार साल बाद दोनों ने अलग रास्ते अपनाए।
![11 साल में 3 शादियां और तीनों IAS अफसर-आखिर कौन हैं अवि प्रसाद और क्यों चर्चा में MP ब्यूरोक्रेट? | Ias Avi Prasad Third Marriage Ankita Dhakare Mp Cadre Bureaucrat Rizu Bafna]()
हाल ही में, अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया। अंकिता वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। दोनों ने 11 फरवरी को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक सादगीपूर्ण समारोह में शादी की।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान, जो वाइल्डलाइफ रिजर्व के कारण हाल के वर्षों में सुर्खियों में रहा है, इस शादी का साक्षी बना। शादी की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग इसे अवि का निजी फैसला मान रहे थे। तो कुछ उनके बदलते वैवाहिक रिश्तों पर सवाल उठा रहे थे।
कलेक्टर अवि प्रसाद की निजी जिंदगी के अलावा, उनकी प्रशासनिक छवि भी मजबूत मानी जाती है। वे वर्तमान में मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हैं।
इससे पहले वे कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कटनी में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कुपोषण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया था। उन्होंने आंगनवाड़ी नेटवर्क की समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग के समन्वय और जमीनी स्तर की निगरानी को सख्त किया।
इसके लिए उनकी सराहना राज्य स्तर पर हुई। उनके समर्थकों का मानना है कि वे फाइलों की बजाय अधिकतर फील्ड विजिट पर भरोसा करते हैं। हालांकि, अब तक अवि प्रसाद की ओर से उनकी तीसरी शादी को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कौन हैं IPS उपासना यादव? मंत्री अनिल विज से बहस का वीडियो वायरल
कंफर्ट जोन छोड़कर की कड़ी मेहनत, हासिल की वर्दी और बने आईपीएस आदित्य मिश्रा
दो बार प्रीलिम्स में फेल होकर भी नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में बनी आईपीएस प्रियंका शुक्ला
आईएएस अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, तीनों बार जीवनसाथी भी आईएएस ही मिलीं, दो हैं अभी कलेक्टर
आईएएस अवि प्रसाद ने पिछले रिश्तों से कानूनी तौर पर तलाक लेने के बाद ही यह कदम उठाया। खास बात यह है कि उनकी पहली दो पत्नियां भी आईएएस अधिकारी ही रही हैं।
अवि प्रसाद की दो पूर्व पत्नियां वर्तमान में अलग-अलग जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वहीं उनकी तीसरी पत्नी राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
पहले IPS, फिर IAS और अब तीन शादियां… यूपी से एमपी तक चर्चित इस अफसर की कहानी - First IPS then IAS and now three marriages story of avi prasad officer is
IPS से IAS तक: दोबारा लिखी गई किस्मत
वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। पब्लिक लाइफ की समझ उन्हें अपनी फैमिली बैकग्राउंड से मिली। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे।
दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी के दौरान अवि की मुलाकात रिजु बाफना से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में शादी कर ली। यह रिश्ता उस समय का था जब दोनों अपनी करियर सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे।
आज रिजु बाफना मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं। उन्हें राज्य में एक सख्त और प्रभावी प्रशासक के रूप में जाना जाता है। हालांकि, समय के साथ उनका यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
पहली शादी के बाद दूसरा रिश्ता
रतलाम में विकास कार्यों की निगरानी, सरप्राइज इंस्पेक्शन और योजनाओं की समीक्षा को लेकर उनका नाम अक्सर चर्चा में रहता है। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। चार साल बाद दोनों ने अलग रास्ते अपनाए।
11 साल में 3 शादियां और तीनों IAS अफसर-आखिर कौन हैं अवि प्रसाद और क्यों चर्चा में MP ब्यूरोक्रेट? | Ias Avi Prasad Third Marriage Ankita Dhakare Mp Cadre Bureaucrat Rizu Bafna
तीसरी पत्नी: अंकिता धाकरे से शादी
कूनो राष्ट्रीय उद्यान, जो वाइल्डलाइफ रिजर्व के कारण हाल के वर्षों में सुर्खियों में रहा है, इस शादी का साक्षी बना। शादी की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग इसे अवि का निजी फैसला मान रहे थे। तो कुछ उनके बदलते वैवाहिक रिश्तों पर सवाल उठा रहे थे।
सख्त फैसले और फील्ड विजिट
इससे पहले वे कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कटनी में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कुपोषण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया था। उन्होंने आंगनवाड़ी नेटवर्क की समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग के समन्वय और जमीनी स्तर की निगरानी को सख्त किया।
इसके लिए उनकी सराहना राज्य स्तर पर हुई। उनके समर्थकों का मानना है कि वे फाइलों की बजाय अधिकतर फील्ड विजिट पर भरोसा करते हैं। हालांकि, अब तक अवि प्रसाद की ओर से उनकी तीसरी शादी को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कौन हैं IPS उपासना यादव? मंत्री अनिल विज से बहस का वीडियो वायरल
कंफर्ट जोन छोड़कर की कड़ी मेहनत, हासिल की वर्दी और बने आईपीएस आदित्य मिश्रा
दो बार प्रीलिम्स में फेल होकर भी नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में बनी आईपीएस प्रियंका शुक्ला
आईएएस अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, तीनों बार जीवनसाथी भी आईएएस ही मिलीं, दो हैं अभी कलेक्टर
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj