मिड करियर ट्रेनिंग के चलते एमपी के आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

Sourabh Bhatnagar | Jan 08, 2026, 12:28 IST
Share
ias officers mid career training mp administrative changes
ias officers mid career training mp administrative changes

मध्य प्रदेश शासन ने 5 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक चल रहे मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इस ट्रेनिंग में शामिल आईएएस अधिकारियों के पद का प्रभार दूसरे अधिकारियों को सौंपा गया है।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में 5 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासन में कुछ बदलाव किए हैं। ट्रेनिंग में शामिल आईएएस अधिकारियों (mp ias news) का पद का प्रभार दूसरे अधिकारियों को सौंपा गया है।

ये अधिकारी अपने मौजूदा काम के अलावा अतिरिक्त रूप से नए कर्तव्य संभालेंगे। कॉलम-2 में जिन अधिकारियों के नाम दिए गए हैं, उनकी जगह कॉलम-3 में बताए गए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

आदेश के मुताबिक, इंदौर विकास प्राधिकरण, आयुष्मान भारत, स्मार्ट सिटी भोपाल, नर्मदा घाटी विकास विभाग, नगर निगम रीवा, सतना, उज्जैन और कटनी से जुड़े अधिकारियों की जगह अब नए अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। यह व्यवस्था ट्रेनिंग के दौरान लागू रहेगी।

अधिकारियों की ट्रेनिंग के दौरान कामकाज में कोई दिक्कत न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट...

mp ias officers mid career training
mp ias officers mid career training

क्यों होते हैं प्रभार में बदलाव

मिड-कैरियर ट्रेनिंग (MCT) की वजह से आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव होते हैं, क्योंकि यह ट्रेनिंग मसूरी स्थित LBSNAA में सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से लेनी होती है। इस ट्रेनिंग के दौरान उनके मौजूदा पदों पर अधिकारियों का आदान-प्रदान होता है। यह ट्रेनिंग उनके कौशल और अनुभव को बढ़ाने के लिए जरूरी है।

हर बैच में अधिकारियों को उनके अनुभव के हिसाब से अलग-अलग समय पर बुलाया जाता है, जिसमें कलेक्टर और सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल होते हैं। इस दौरान उनके स्थान पर दूसरे अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मिड-डे-मील घोटाला : आठ पर एसीबी जांच, तीन आईएएस समेत 32 अफसरों पर चुप्पी

Tags:
  • IAS
  • मसूरी
  • mp ias news
  • आईएएस राहुल नामदेव धोटे
  • मिड-कैरियर ट्रेनिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा