कुक्षी में शराब माफिया से भिड़ने वाले और बाल-बाल बचे IAS नवजीवन विजय हुए अपर कलेक्टर इंदौर

Sanjay Gupta | Sept 25, 2025, 12:45 IST
Share
IAS Pawar Navjivan Vijay Appointed as Additional Collector in Indore
IAS Pawar Navjivan Vijay Appointed as Additional Collector in Indore

इंदौर में 2019 बैच के IAS अधिकारी नवजीवन विजय को नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें हातोद और देपालपुर का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही, निर्वाचन कार्य भी उनके जिम्मे होगा।

इंदौर में नए अपर कलेक्टर के तौर पर 2019 बैच के आईएएस पवार नवजीवन विजय ने जॉइन कर लिया है। उन्हें हातोद और देपालपुर का प्रभार दिया गया है और साथ ही निर्वाचन काम भी वह संभालेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने उनका कार्य विभाजन कर दिया है और हाल ही में रिटायर हुए अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी के कार्य दायित्व दिए गए हैं। पवार नवजीवन विजय इसके पहले सिवनी जिला पंचायत सीईओ के पद पर थे।

2aa1a8e5-2d1
2aa1a8e5-2d1


ये खबरें भी पढ़ें...

उड़द दाल से बचें IAS अधिकारी... इंक्रीमेंट रोकने पर भड़के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन

अपर आय़ुक्त उज्जैन नगर निगम IAS संतोष टैगोर को हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी हुई, अब स्वस्थ

कुक्षी शराब माफिया कांड से चर्चा में आए

पवार उस समय खासी चर्चा में आए थे जब सितंबर 2022 में उन पर कुक्षी एसडीएम रहते हुए शराब माफियाओं ने हमला किया था। शराब तस्करी के खिलाफ पवार ने मुहिम छेड़ी और डही के नायब तहसीलदार राजेश भिड़े के साथ 50 लाख से अधिक कीमत की शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के लिए चले गए। इस दौरान शराब माफियाओं ने उन पर हमला किया और गाड़ी पर पत्थर फेंके। इसके बाद भी जब वह नहीं रुके तो फायरिंग हुई। बाद में नायब तहसीलदार भिड़े को पकड़ कर ले गए और किडनैपिंग की कोशिश हुई। बाद में तस्कर उन्हें छोड़कर चले गए।
156e5f83-d96
156e5f83-d96


घटना में इंदौर के रिंकू भाटिया हुए थे गिरफ्तार

इस मामले में शराब तस्करों को पकड़ा गया और ट्रक भी जब्त हुआ था। बाद में इस केस में इंदौर के श्री गुरु सिंघ सभा के पूर्व प्रधान और शराब कारोबारी रिंकू भाटिया का नाम आया और उन्हें इंदौर एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। बाद में उन्हें जमानत मिली थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

रिंकू भाटिया कोर्टबाजी में उलझे रहे, मोनू प्रचार करते रहे और जीत गए

धार के शराब ठेके से रमेश राय, सूरज रजक, पिंटू, रिंकू, नन्हे सभी बाहर

बैनल के जाने के बाद बढ़ेंगे कार्यभार

मप्र शासन द्वारा जल्द ही आईएएस की लंबी ट्रांसफर सूची आना है, जिसमें दर्जन भर जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे। इसी में साल 2016 बैच के अधिकारी गौरव बैनल जो अभी इंदौर में अपर कलेक्टर पद पर हैं, उनका भी कलेक्टर बनना तय है। उनके जाने के बाद यदि कोई सीनियर आईएएस अपर कलेक्टर पद पर नहीं आता है तो फिर ऐसे में नवजीवन विजय को और भी कई शाखाओं को जिम्मेदारी मिलेगी। इंदौर में यह उनकी पहली पोस्टिंग है।

Tags:
  • रिंकू भाटिया
  • गौरव बैनल
  • आईएएस
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • मप्र शासन
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • आईएएस पवार नवजीवन विजय
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी